छत्तीसगढ़ में मुआवजा घोटाले पर ED की बड़ी कार्रवाई, 8 ठिकानों पर छापे, लाखों नकदी और चांदी जब्त
VINAY VERMA | Apr 28, 2026, 19:28 IST
chhattisgarh-land-compensation-scam-ed-raid-raipur-dhamtari-silver-seized
छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुआवजा घोटाले के तहत 8 ठिकानों पर छापेमारी की। यह घोटाला रायपुर-विशाखापट्टनम हाइवे परियोजना से जुड़ा है, जहां सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से मुआवजे की रकम में हेराफेरी की गई।
NEWS IN SHORT
- ED की छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई, मुआवजा घोटाले के 8 ठिकानों पर छापे
- 66 लाख नकदी और 37 किलो चांदी के बिस्किट जब्त, जमीन घोटाले का भी पर्दाफाश
- Raiur-Visakhapatnam हाइवे परियोजना में मुआवजा हेराफेरी का मामला सामने आया
- सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से बढ़ी मुआवजे की रकम, अवैध लाभ का खुलासा
- ED की जांच जारी, और बड़े नामों के खुलासे की संभावना
NEWS IN DETAIL
मचा दिया। यह कार्रवाई रायपुर-विशाखापट्टनम हाईवे प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण में हुए कथित घोटाले से जुड़ी है, जहां मुआवजे के नाम पर सरकारी खजाने को चूना लगाने का खेल सामने आया है।
627
ED ने 28 अप्रैल 2026 को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत अभनपुर, रायपुर, धमतरी और कुरूद में कुल 8 ठिकानों पर दबिश दी।
ED raid :इस दौरान करीब 66.9 लाख रुपए की नगदी, 37 किलो से ज्यादा चांदी के बिस्किट और अन्य चांदी के सामान के साथ डिजिटल डिवाइस और कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं। शुरुआती जांच में ही साफ हो गया है कि मामला सिर्फ कागजी हेराफेरी का नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश का है।
money laundering case :ED की जांच की जड़ में ACB/EOW रायपुर की FIR है, जिसमें तत्कालीन एसडीओ (राजस्व) अभनपुर निरभय साहू समेत कई लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और IPC की धाराओं में केस दर्ज किया गया था।
आरोप है कि सरकारी अधिकारियों और अन्य लोगों ने मिलीभगत कर जमीन के रिकॉर्ड में हेरफेर किया और फर्जी तरीके से मुआवजा हासिल किया।
जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने नेशनल हाईवे एक्ट की धारा 3A की अधिसूचना जारी होने के बाद भी जमीन का स्वामित्व ट्रांसफर कर दिया।
628
इतना ही नहीं, अधिसूचना से पहले जमीन को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर मुआवजे की रकम बढ़ाने की साजिश रची गई। इसके बाद बदले हुए खसरा रिकॉर्ड के आधार पर मुआवजा स्वीकृत कराया गया, जिससे रकम कई गुना बढ़ गई।
ED का कहना है कि इस पूरे खेल से सरकार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है और आरोपियों ने अवैध तरीके से भारी मुनाफा कमाया है। जब्त दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य अब इस घोटाले की परतें खोलेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं। ED ने साफ किया है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे संभव हैं। छत्तीसगढ़ में यह कार्रवाई साफ संकेत है कि जमीन घोटालों पर अब शिकंजा कसना शुरू हो गया है।
महत्वपूर्ण तथ्य
66.9 लाख रुपये की नकदी और 37 किलो चांदी के बिस्किट जब्त किए गए है।
आरोपियों ने सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से मुआवजा बढ़ाने की साजिश रची।
मुआवजे की रकम को बढ़ाने के लिए जमीन के खसरा रिकॉर्ड में हेरफेर किया गया।
ED ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत कार्रवाई की गई है।
यह खबरें भी पढ़े...
रेड के दौरान ED टीम से धक्का-मुक्की, जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के भाइयों पर FIR
पहले से भी ज्यादा डरावनी है आनंद पंडित की Haunted 3D, जानें फिल्म की रिलीज डेट
एमपी का बड़ा शराब घोटाला : क्या सोम डिस्टिलरी ने लगाया 920 करोड़ का चूना? CBI-ED जांच की मांग
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari