/sootr/media/media_files/2025/10/17/weather-alart-chattishgarh-2025-10-17-10-34-32.jpg)
Photograph: (the sootr)
RAIPUR.छत्तीसगढ़ से मानसून की पूरी तरह से विदाई हो चुकी है। प्रदेश में अब शुष्क मौसम का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के किसी भी स्थान पर बारिश रिकॉर्ड नहीं हुई है।
इस दौरान, राज्य के अलग-अलग स्थानों पर तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। राजनांदगांव में सबसे अधिक तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अंबिकापुर में सबसे कम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पूरा प्रदेश अब ग्रीन जोन में
छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में पूरा प्रदेश ग्रीन जोन में आ गया है। हवाओं की दिशा उत्तर-पूर्व बनी हुई है। हवाओं की रफ़्तार कम होने के कारण अभी रात के तापमान में गिरावट नहीं होगी।
अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने भी अगले 24 घंटे के लिए कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया है।
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर रहेगी छुट्टी, सरकार ने जारी किए आदेश, चार दिन बंद रहेंगे ऑफिस
छत्तीसगढ़ के मौसम और मानसून की विदाई को ऐसे समझें
|
दिवाली के दिन हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने दो दिनों तक मौसम साफ रहने की बात कही है। 20 अक्टूबर से प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम बिगड़ सकता है। प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में हल्की बारिश की उम्मीद है। इन क्षेत्रों में 20 अक्टूबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बारिश के कारण लोगों को दीपावली पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ के जामगांव में धर्मांतरण विरोधी कदम, पास्टरों के प्रवेश पर लगाई रोक
छत्तीसगढ़ व्यापम ने जारी किया 2026 का एग्जाम कैलेंडर, सालभर में होंगी 35 बड़ी परीक्षाएं
दिवाली बाद सर्दी बढ़ने का अनुमान
मानसून की विदाई के बाद अब प्रदेश में ठंड बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन हवाओं की दिशा और गति कम होने के कारण तापमान अधिक है। दिवाली के बाद इसमें गिरावट की बात की जा रही है। फिलहाल प्रदेश में न्यूनतम तापमान 17 से 19 के बीच बना हुआ है। सुबह के समय कुछ जिलों में हल्के कोहरे की शुरूआत हो चुकी है।