गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दो... छत्तीसगढ़ में अड़े मुस्लिम समाज के लोग

Deeksha Nandini Mehra | Jul 05, 2024, 13:06 IST
Share
गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग
गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग

छत्तीसगढ़ के मुस्लिम समाज ने गाय को राष्ट्रीय पशु ( National Animal ) बनाने समेत 6 मांग की हैं। जिसमें बीफ एक्सपोर्ट कंपनियों को बैन करने की मांग भी शामिल है।

Demand to make Cow National Animal : छत्तीसगढ़ में मुस्लिम समाज ने गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की मांग की है। इसके आलावा मुस्लिम समाज के लोगों ने गाय की तस्करी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि गाय को सनातनी हिन्दू माता का दर्जा देते हैं।

जशपुर रवाना होने से पहले की मीडिया से चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर दौरे पर हैं। सीएम से जशपुर में शाला प्रवेश उत्सव में शामिल होने के लिए रवाना हुए हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने मुस्लिम समाज की मांग पर बयान देते हुए कहा कि हम सनातनी लोग हैं और सनातनी हिन्दू गाय को माता मानते हैं। उसकी पूजा करते हैं।

मुस्लिम महासभा में उठी मांग

दरअसल, रायपुर में गुरुवार को मुस्लिम समाज की महासभा का आयोजन किया गया था। इस दौरान प्रदेश के लगभग हर जिले से मुस्लिम समाज के प्रमुख इस सभा में शामिल हुए थे। इस दौरान पशु तस्करी और परिवहन बंद करने के साथ गाय को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित करने समेत कई मांग की गई।

ये हैं मुस्लिम समाज की मांगें

  • देश के प्रधानमंत्री "गाय" को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित करे।
  • जितनी भी बीफ एक्सपोर्ट कंपनियां है उन्हें तत्काल बैन करे।
  • पशु परिवहन और तस्करी बंद हो।
  • आरंग हत्याकांड में हत्या की धारा लगाई जाए, इस हत्याकांड की न्यायिक जांच या सीबीआई जांच हो, बचे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो।
  • अवैध उगाही गैंग, गो रक्षक की आड़ में उगाही, मारपीट और हत्या कर रहे हैं, उनपर शासन नकेल डाले।
  • आरंग हत्याकांड को आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। जिसका अब मुस्लिम समाज पूरे प्रदेश स्तर पर विरोध करेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीएम विष्णुदेव साय
  • National Animal
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh samachar
  • CM Vishnu Deo Sai
  • गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा