Chhattisgarh : बंद हो सकती हैं छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच बसें, जानें वजह
Vikram Jain | May 24, 2024, 21:39 IST
Chhattisgarh Odisha Transport Union dispute Raipur News
छत्तीसगढ़ और ओडिशा के ट्रांसपोर्ट यूनियनों के बीच गहराया विवाद जल्द ही बस यात्रियों के लिए परेशानी सबब सकता है। अब छत्तीसगढ़ में बस मालिकों ने तय किया है कि अगर उनकी बसें वहां नहीं चलने दी गईं, तो वे भी ओडिशा से आने वाली बसों को घुसने नहीं देंगे।
RAIPUR. छत्तीसगढ़ और ओडिशा के ट्रांसपोर्ट यूनियनों में दोनों राज्यों में बसों के संचालन को लेकर विवाद गहराने लगा है। यातायात महासंघ ने छत्तीसगढ़ के एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर डी. रविशंकर से शिकायत की है कि हम ओडिशा वालों की बसें छत्तीसगढ़ में चलने दे रहे हैं, लेकिन ओडिशा वाले हमारी बसों को वहां रोककर लौटा रहे हैं। वहीं यातायात महासंघ की बैठक में यह मुद्दा उठा था। बस मालिकों ने तय कर लिया है कि अगर उनकी बसें ओडिशा में नहीं चलने दी गईं, तो वे भी छत्तीसगढ़ में ओडिशा से आने वाली बसों को घुसने नहीं देंगे।
यातायात महासंघ के अध्यक्ष अनवर अली ने चेतावनी दी है कि अगर ओडिशा की यूनियनों ने छत्तीसगढ़ से जाने वाली बसों को इसी तरह रोका, तो जल्दी ही यहां भी ओडिशा से आने वाली बसें बार्डर पर रोककर लौटा दी जाएंगी। इससे छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बस संपर्क खत्म हो जाने का खतरा पैदा हो गया है।
ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : नक्सलियों के शव लेकर लौट रहे सेना के जवानों पर हमला , फिर 1 नक्सली ढेर
ये खबर भी पढ़ें.. पहली बार जगदलपुर के लिए फ्लाइट, एक जून से शुरू होगी उड़ान
इस मामले में यातायात महासंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनवर अली के अलावा संरक्षक प्रमोद दुबे, विधि सलाहकार शिवेश सिंह के साथ कई प्रमुख बस ऑपरेटर्स ने एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर डी. रविशंकर से मुलाकात की। कमिश्नर ने आश्वस्त किया है कि ट्रांसपोर्ट कमिश्नर एस प्रकाश स्वयं इस मुद्दे को संज्ञान में लेंगे और ओडिशा के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर से बातचीत कर रास्ता निकालेंगे। इसके बाद वे ट्रांसपोर्टर कमिश्नर एस प्रकाश के भी मिलने पहुंचे। वे मीटिंग में थे, इसलिए उन्हीं के कहने पर विभाग के प्रमुख अधिकारी को ज्ञापन दिया।
ये खबर भी पढ़ें.. jheeram hatyaakaand के सबूत पर भूपेश बघेल और गृहमंत्री विजय शर्मा के बीच हद पार!
ये खबर भी पढ़ें.. हीटवेव का रेड अलर्ट : राजस्थान में गर्मी से मां-बेटे सहित 10 की मौत, भोपाल में 45 डिग्री ने तपाया
सूत्रों के अनुसार छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच कुछ मार्गों पर परमिट के साथ दोनों ओर से बसें चलाने का अनुबंध है। इसी के तहत यहां और ओडिशा के बस ऑपरेटर्स को उन मार्गों पर बसों के लिए परमिट जारी किया गया है और बसें चल रही हैं। लेकिन पिछले कुछ दिन से दोनों तरफ से ऑपरेटर्स में विवाद बढ़ गया है। दरअसल, यहां के ऑपरेटर्स की जो भी बसें जा रही हैं, ओडिशा ट्रांसपोर्ट यूनियन उन्हें रास्ते में रोककर लौटा रहा है। ऐसी कुछ घटनाओं से छत्तीसगढ़ के बस ऑपरेटर भी आक्रोशित हैं। सूत्रों का कहना है कि छत्तीसगढ़ का ट्रांसपोर्ट विभाग भी ओडिशा की यूनियनों को लेकर आ रही इन शिकायतों से नाराज है, और इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच बसें, छत्तीसगढ़ ओडिशा ट्रांसपोर्ट यूनियन विवाद, एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर डी. रविशंकर, रायपुर न्यूज, Buses between Chhattisgarh and Odisha, Chhattisgarh Odisha Transport Union dispute, Additional Transport Commissioner D. Ravi Shankar, Raipur News
यातायात महासंघ ने दी चेतावनी

एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर से शिकायत

छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बस ऑपरेटर्स में विवाद
सूत्रों के अनुसार छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच कुछ मार्गों पर परमिट के साथ दोनों ओर से बसें चलाने का अनुबंध है। इसी के तहत यहां और ओडिशा के बस ऑपरेटर्स को उन मार्गों पर बसों के लिए परमिट जारी किया गया है और बसें चल रही हैं। लेकिन पिछले कुछ दिन से दोनों तरफ से ऑपरेटर्स में विवाद बढ़ गया है। दरअसल, यहां के ऑपरेटर्स की जो भी बसें जा रही हैं, ओडिशा ट्रांसपोर्ट यूनियन उन्हें रास्ते में रोककर लौटा रहा है। ऐसी कुछ घटनाओं से छत्तीसगढ़ के बस ऑपरेटर भी आक्रोशित हैं। सूत्रों का कहना है कि छत्तीसगढ़ का ट्रांसपोर्ट विभाग भी ओडिशा की यूनियनों को लेकर आ रही इन शिकायतों से नाराज है, और इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच बसें, छत्तीसगढ़ ओडिशा ट्रांसपोर्ट यूनियन विवाद, एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर डी. रविशंकर, रायपुर न्यूज, Buses between Chhattisgarh and Odisha, Chhattisgarh Odisha Transport Union dispute, Additional Transport Commissioner D. Ravi Shankar, Raipur News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari