Chhattisgarh: छुईखदान वाले पान ने खोला बंटूराम की किस्मत का ताला

BP shrivastava | Mar 05, 2024, 19:58 IST
Share
Thesootr
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के छुईखदान में उगने वाले कपूरी पान से किसान बंटूराम महोबिया की किस्मत बदल गई है।

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के राजनांदगांव जिले के छुईखदान में उगने वाले पान की अब खूब मांग है। इसने किसान बंटूराम महोबिया की किस्मत पलट दी है। उनके उगाए देसी कपूरी पान को उन्हें एक तरह से पेटेंट मिल गया है। इस पान की पूरी कमांड बंटूराम के हाथ में है।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh ) स्थित राजनांदगांव जिले के छुईखदान ( chhueekhadaan ) में उगने वाले एक पान ने यहां के किसान बन्टूराम महोबिया की किस्मत पलट दी है। उनके उगाए देसी कपूरी पान को एक तरह से पेटेंट मिल गया है। अब वह नौ साल तक अपने 'छुईखदान देसी कपूरी पान' की कमांड अपने हाथ में ही रखेंगे, यानी वह चाहेंगे तब ही पान का रसिया 'कपूरी' का रस ले पाएगा। असल में यहां के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने बन्टू राम के इस पान को विशेष पहचान दिलाई है, साथ ही इस पान का रजिस्ट्रेशन कर इस पान का उत्पादन, बिक्री, वितरण और आयात-निर्यात बन्टू को सौंप दिया है। क्षेत्र में इसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

पान का पौराणिक और सांस्कृतिक महत्व


पहले हम पान की कुछ महिमा गा लें, फिर इस मसले को समझेंगे। भारत में पान का पौराणिक और सांस्कृतिक महत्व है। हिंदू धर्मग्रंथों पुराणों, स्तोत्र, आयुर्वेदिक ग्रंथों के अलावा संस्कृत साहित्य में तांबूल ( पान ) से जुड़े अनगिनत वृत्तांत हैं। हिंदू धर्म में यह भी माना जाता है कि पान के पत्ते के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न देवी-देवता निवास करते हैं। इसलिए कोई भी पूजा-यज्ञ या धार्मिक अनुष्ठान में पान की उपस्थिति आवश्यक है। विशेष बात यह है कि भारत को पान का उत्पत्ति स्थल नहीं माना जाता। इसके बावजूद यह आम मानस की रग-रग में अपना रंग बसाए हुए है। जीवन के श्रृंगार रस और 'प्रेम' में पान को बहुमूल्य बताया गया है। संस्कृत साहित्य के अनेक आख्यानों, वृतांत्तों में पान को प्रेयसी-प्रियतम के बीच कामोद्दीपक बढ़ाने वाला बताया गया है। तीसरी शताब्दी में वात्सायन द्वारा लिखित ग्रंथ 'कामसूत्र' में जानकारी दी गई है कि वेश्यालयों के आसपास पान की दुकानें होती थीं। जहां विभिन्न स्वाद व 'रस' के तांबूल मिलते थे।

ये खबर भी पढ़ें... CG VYAPAM: Hostel Superintendent के 300 पदों के लिए आवेदन शुरू

छुईखदान के पान


अब छुईखदान के पान की बात करें। महोबिया को कपूरी पान के एकाधिकार के अलावा भारत सरकार की ओर से देश में कहीं भी इस पान को बेचने का अधिकार और विशेष लाइसेंस मिल गया है। बन्टूराम महोबिया इसी जिले के गांव धारा के किसान हैं। उनकी पिछली पीढ़ी और वह पिछले कई दशकों से परंपरागत तरीके से देसी कपूरी पान की खेती करते आ रहे हैं। इस पान का परीक्षण कोलकाता और बेंगलुरु में स्थित DSU सेंटर में हो चुका है। विशेष बात यह है कि यह पान भारत का पहला पंजीकृत पान है। बताते हैं कि इस पान के पंजीयन के लिए डॉ. नितिन रस्तोगी, डॉ. एलिस तिरकी, डॉ. आरती गुहे, डॉ. बीएस असाटी व डॉ. अविनाश गुप्ता ने विशेष मेहनत की है। साथ ही विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल और निदेशक अनुसंधान डॉ. विवेक त्रिपाठी ने भी मार्गदर्शन दिया है।

ये खबर भी पढ़ें... VHP प्रखंड संयोजक को गोली मारने वाला AAP नेता रायपुर में गिरफ्तार

पहचान मिलने से कपूरी पान का उत्पादन बढ़ेगा


बन्टूराम महोबिया का परिवार सालों से पान की इस दुर्लभ किस्म का उत्पादन और संवर्धन का कार्य कर रहा है। क्षेत्र की जलवायु और यहां की सफेद मिट्टी, इस पान की इस किस्म के लिए उपयुक्त मानी गई है। लेकिन पान की खेती में लागत बढ़ने और संक्रमण बीमारियों के चलते उत्पादन सिमट गया। पहले छुईखदान के पान की इलाहाबाद, वाराणसी, कलकत्ता, मुंबई समेत भारत के कई बड़े शहरों में सीधे सप्लाई होती थी। पर धीरे-धीरे खेती के सिमटने से पान की खेती भी कम होने लगी। अब इस क्षेत्र और यहां के कपूरी पान को विशेष पहचान मिलने से पान के उत्पादन में और इजाफा होने की संभावना है।

पान सेहत के लिए लाभकारी


पान को सेहत के लिए भी बेहतर माना जाता है। पान में कोशिकारक्षक (antioxidants), गर्मीनाशक (anti-inflammatory), सूक्ष्मजीवी रोधी (anti-microbial) और शुगररोधी (anti-diabetic) तत्व पाए जाते हैं। आयुर्वेदाचार्य डॉ. आरपी पराशर के अनुसार पान की पत्तियों में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में होता है। पान को अगर सुंगधित सुपारी और अन्य सात्विक वस्तुओं से चबाना बेहद लाभकारी है, इससे बलगम रुकता है, मुंह शुद्ध होता है, अपच व सांस संबंधी बीमारी दूर होती है। यह भोजन को भी पचाता है।



Tags:
  • Chhattisgarh
  • chhueekhadaan
  • बन्टूराम महोबिया
  • कपूरी पान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं