छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना में घोटाला, हितग्राहियों का पैसा जनपद कर्मचारी के खाते में ट्रांसफर

Deeksha Nandini Mehra | Jul 04, 2024, 11:56 IST
Share
छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना में गड़बड़ी
छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना में गड़बड़ी

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना में 3.5 करोड़ रुपए से ज्यादा की हेराफेरी की गई है। साल 2016 से 2023 तक स्वीकृत आवासों की राशि में यह गड़बड़ी की गई है।

Chhattisgarh PM Awas Yojana Scam : छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाला सामने आया है। सरगुजा जिले के मैनपाट ब्लॉक में600 से अधिक योजना के हिग्राहियों का पैसा जनपद कर्मचारियों के रिश्तेदारों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया है। यह घोटाला साल 2016 से 2023 में स्वीकृत हुए पीएम आवास की राशि में किया गया है।

3.5 करोड़ रुपए से ज्यादा की हेराफेरी

पीएम आवास की राशि ट्रांसफर में जनपद पंचायत के कर्मचारियों का हाथ है। हितग्राहियों के पैसे जिन बैंक खातों में गए वो जनपद कर्मचारियों के रिश्तेदार के है। इसमें 3.5 करोड़ रुपए से ज्यादा की हेराफेरी की गई है। सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर ने सीतापुर एसडीएम रवि राही की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय समिति बनाकर जांच शुरू कर दी है।शुरुआती जांच में करीब 20 हितग्राहियों की राशि दूसरों के खाते में ट्रांसफर करना पाया है। एसडीएम ने बताया कि, कितने हितग्राहियों की राशि में गड़बड़ी की गई है यह जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा।

ये खबर पढ़िए.. रायपुर बलौदाबाजार फोरलेन रोड को मंजूरी , 1500 करोड़ रुपए होंगे खर्च

साल 2016 से हो रही गड़बड़ी

पीएम आवास योजना के तहत हितग्राहियों का 1.30 लाख रुपए की स्वीकृति दी जाती है। साल 2016 में जनपद से कुछ हितग्राहियों की राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर करना शुरू किया गया। साल 2018 में प्रदेश में कांग्रेस के की सरकार आने के बाद पीएम आवास योजना का काम बंद हो गया।

पीएम आवास योजना के हितग्राहियों की राशि उनके खाते में नहीं गई तो हितग्राहियों ने यह सोच लिया कि उन्हें सरकार से राशि ही नहीं मिली है। जबकि उनकी जगह दूसरे व्यक्ति का बैंक अकाउंट नंबर डालकर पैसा ट्रांसफर कर लिया गया।

ये खबर पढ़िए ...CG Live Update : सीएम का जनदर्शन कार्यक्रम आज, जनता की समस्याओं का करेंगे निराकरण

राशि ट्रांसफर होने वालों को नोटिस

एसडीएम सीतापुर रवि राही ने बताया कि सैंपल के रूप में समिति ने करीब 20 हितग्राहियों की जांच की। उनका पैसा दूसरों के खाते में ट्रांसफर होना पाया गया है। जिनके खाते में पैसा भेजा गया है, उन्हें भी नोटिस जारी किया गया है। उस समय के ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर, रोजगार सहायक और जिनके कार्यकाल में गड़बड़ी हुई उनको भी नोटिस दिया जाएगा। जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी।

ये खबर पढ़िए ...अगस्त तक तैयार होगा रायपुर-हैदराबाद एक्सप्रेसवे, इन शहरों को मिलेगा फायदा

ऐसे खुला गड़बड़ी का राज

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार आने के बाद अधूरे आवासों की जांच शुरू हुई। इसमें गड़बड़ी का खुलासा हुआ। हितग्राहियों ने बताया कि उन्हें राशि नहीं मिली है। इस कारण आवास अधूरे हैं, जबकि रिकॉर्ड के अनुसार उन्हें पूरी राशि दी जा चुकी है।

कुछ हितग्राहियों ने अपना पैसा लगाकर काम कराया। यह गड़बड़ी 600 से ज्यादा हितग्राहियों के साथ हुई है। जनपद पंचायत के एक कर्मचारी के रिश्तेदारों के खाते में कई हितग्राहियों का पैसा गया है। एक कर्मचारी ने अपने रिश्तेदारों के खातों में राशि भेजकर अपने खाते में भी ऑनलाइन पैसा जमा कर लिया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • CM Vishnu Deo Sai
  • PM Awas Yojana Scam
  • पीएम आवास में गड़बड़ी
  • सरगुजा में पीएम आवास में गड़बड़ी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा