छत्तीसगढ़ में न्यूड पार्टी से पहले पुलिस का एक्शन, फार्म हाउस मालिक समेत 7 गिरफ्तार
Amresh Kushwaha | Sept 15, 2025, 14:17 IST
chhattisgarh-police-arrest-7-raipur-nude-party-farm-house-owner
21 सितंबर को रायपुर के भाठागांव में एसएस फार्म हाउस में न्यूड पार्टी का आयोजन किया जाना था। ऐसे में पुलिस ने इस पार्टी के आयोजन से पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
रायपुर में सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जमकर वायरल हो रहा था। इसमें 21 सितंबर को भाठागांव स्थित एसएस फार्म हाउस में एक स्ट्रेंजर हाउस पार्टी (न्यूड पार्टी) का आयोजन किया जाना था। इस पार्टी के दौरान युवाओं को शराब लाने की अनुमति दी गई थी। इससे यह आयोजन और भी विवादास्पद बन गया। हालांकि, इस आयोजन से पहले ही पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए फार्म हाउस मालिक समेत 7 को गिरफ्तार कर लिया है।
ये खबर भी पढ़िए...रायपुर में Nude Party : दस दिनों से चल रहा था प्रमोशन, पुलिस को नहीं लगी भनक, अब छह पर कार्रवाई
छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक्शन लेते हुए रायपुर में न्यूड पार्टी के आयोजकों, फार्म हाउस मालिक, और सोशल मीडिया प्रमोटरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। थाना तेलीबांधा में धारा 4, स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम, धारा 67 आईटी एक्ट और धारा 79 के तहत मामला दर्ज किया गया। इस गंभीर मामले को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। साइबर विंग की टीम ने सोशल मीडिया की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
ये खबर भी पढ़िए...रायपुर में न्यूड पार्टी के आयोजन का पोस्टर वायरल, 21 सितंबर को युवाओं को बिना कपड़ों के बुलाया, पुलिस ने दर्ज किया मामला
![nude-party03_68c78c0385270-652813]()
न्यूड पार्टी के पोस्टर्स वायरल होने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस प्रकार की आपत्तिजनक घटनाओं के बिना सरकार की शह संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार के संरक्षण में इस तरह के आयोजन हो रहे हैं और यह छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बिगाड़ने की एक साजिश है। वहीं, बीजेपी के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस आयोजन की घोर निंदा की और कहा कि इस तरह के आयोजनों की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
ये खबर भी पढ़िए...CG News: करंट से मासूमों की मौत पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट सख्त,अवकाश के दिन हुई सुनवाई,सरकार से जवाब तलब
न्यूड पार्टी का मतलब है ऐसी पार्टी जिसमें लोग बिना कपड़ों के साथ मिलकर समय बिताते हैं। यह आमतौर पर किसी निजी जगह, रिसॉर्ट या क्लब में होती है, और बहुत से लोग इसे अपनी आज़ादी और स्वाभाविकता का अनुभव मानते हैं। खासकर पश्चिमी देशों में इसे एक लाइफस्टाइल के तौर पर अपनाया जाता है।पार्टी मेंडीजे, म्यूजिक, शराब और बीयर जैसे पेय पदार्थों के साथ देर रात तक डांस किया जाता है।
पार्टी आयोजन से पहले पुलिस की कार्रवाई
पार्टी के आयोजकों के जरिए तैयार की गई न्यूड पार्टी (Nude Party) का पोस्टर 12 सितंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पोस्टर में Aparichit Club Present के तहत इस पार्टी का ऐलान किया गया था। पुलिस को इस पोस्टर के बारे में जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया और जांच शुरू की। जैसे ही यह बात पुलिस को पता चली कि पार्टी 21 सितंबर को होगी और यह एक फार्म हाउस/पब/पूल में 4 बजे से मध्य रात्रि तक आयोजित की जाएगी, पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर 7 लोगों को किया गिरफ्तार
रायपुर न्यूड पार्टी की खबर पर एक नजर
|
ये सात आरोपी गिरफ्तार
nude-party03_68c78c0385270-652813
- संतोष गुप्ता (उम्र 68 साल) - निवासी मकान नंबर 25, बरसाना इन्क्लेव, महोबा बाजार, थाना आमानाका, रायपुर।
- संतोष जेवानी (उम्र 30 साल) - निवासी जोरा पाटीदार भवन के पीछे, थाना तेलीबांधा, रायपुर।
- अजय महापात्रा (उम्र 35 साल) - निवासी गायत्री नगर, न्यू सेंट वेरी कालोनी, मकान नंबर ए 14, थाना खम्हारडीह, रायपुर।
- अवनीश गंगवानी (उम्र 31 साल) - निवासी ब्यूटी पार्लर के पास, अवंति विहार, थाना खम्हारडीह, रायपुर।
- जेम्स बेक (पिता स्व. जॉन बेक, उम्र 59 साल) - निवासी अवंति विहार, विजय नगर, थाना खम्हारडीह, रायपुर।
- दीपक सिंह (पिता स्व. रमाशंकर सिंह, उम्र 39 साल) - निवासी हायपर क्लब, तेलीबांधा, थाना तेलीबांधा, रायपुर।
- देवेन्द्र कुमार यादव (उम्र 37 साल) - निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी, थाना खम्हारडीह, रायपुर।
कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी
ये खबर भी पढ़िए...CG News: करंट से मासूमों की मौत पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट सख्त,अवकाश के दिन हुई सुनवाई,सरकार से जवाब तलब
जानें क्या होती है न्यूड पार्टी?
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA