दूध, सब्जी और लॉन्ड्री वाला बनकर महाराष्ट्र से 26 सटोरियों को पकड़ा
Jitendra Shrivastava | May 04, 2024, 17:06 IST
thesootr
छत्तीसगढ़ पुलिस ने अलग-अलग वेश बदलकर महाराष्ट्र में उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपियों के दो ठिकानों पर रेड की और 26 सटोरियों को पकड़ लिया। इसमें मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश के युवक शामिल हैं...
RAIPUR. छत्तीसगढ़ पुलिस ( Chhattisgarh police ) ने महाराष्ट्र के पुणे-मुंबई से 26 सटोरियों को गिरफ्तार किया ( 26 bookies arrested) है। महादेव सट्टा एप मामले में ये बड़ी कार्रवाई की गई है। पकड़े गए सटोरिए 3 राज्य छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के रहने वाले है। ये सभी महाराष्ट्र में बैठकर आरोपी रेड्डी 67, एमडी 149 और लेजर-10 आईडी पैनल से आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खिला रहे थे। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में लैपटॉप, मोबाइल, पास बुक, एटीएम सहित कई सामान बरामद किया गया है।
रायपुर पुलिस को इस कार्रवाई को अंजाम देने और आरोपियों के ठिकानों तक पहुंचने के लिए सब्जी, दूध और लॉन्ड्री वाला तक बनना पड़ा। पुलिस अलग-अलग भेष बनाकर उनके ठिकानों पर पहुंचती थी और उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपियों के दो ठिकानों पर रेड (raid in Maharashtra) की और 26 सटोरिये को पकड़ लिया। आरोपी ऐशो आराम के साथ ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। इतना ही नहीं फ्लेट में पार्टी और अय्याशी के लिए बाकायदा तीन कुक भी बुलाकर रखे हुए थे। ये कुक समय-समय पर आरोपियों की सुविधाओं का ध्यान रखते थे।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने/खिलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पिछले दिनों थाना गंज में दर्ज एक मामले में रायपुर पुलिस ने गोवा के एमवीआर होम्स स्थित एक फ्लैट से 8 सटोरियों को पकड़ा था। गिरफ्तार सटोरियों से पूछताछ पर अपने अन्य साथी महाराष्ट्र के पुणे में बैठकर महादेव एप पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित करने की जानकारी दी। चूंकि एंटी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट रायपुर की टीम थाना माना के प्रकरण में पहले से ही महाराष्ट्र में थी। जिस पर एसएसपी संतोष सिंह के निर्देश पर एक संयुक्त टीम का गठन कर पुणे महाराष्ट्र रवाना किया गया। टीम के सदस्यों ने पुणे पहुंचकर सटोरियों को लोकेट कर पुणे के भारती विद्यापीठ क्षेत्र के कृष्णा पिकुंज और राजदीप अपार्टमेंट के 2 अलग अलग फ्लैट से पकड़ा गया। रेड कार्रवाई के दौरान दोनों फ्लैट से 26 सटोरिए पकड़े गए। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य सेटअप जब्त किया गया।
कड़ाई से पूछताछ में आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान रेड्डी 67, एमडी 149 और लेजर 10 आईडी पैनल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा का संचालन करने की बात स्वीकार की। पप्पू जेठवानी जो थाना पुरानी बस्ती रायपुर का हिस्ट्रीशीटर है, इस व्यवसाय में मिलकर सट्टा चलाना पाया गया। रायपुर निवासी नवीन वैद्य, कोरबा निवासी पिंटू और चांपा निवासी नयन तीनों मुरली से जुड़े हुए है और इसी से आईडी लेते है। मुरली और पिंटू के दुबई में होने की संभावना है।
सभी 26 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप 11 नग, मोबाइल फोन 98 नग, कैल्कुलेटर 1 नग, वाईफाई 2 नग, रजिस्टर 3 नग, पास बुक 30 नग, चेक बुक 09 नग, एटीएम 81 नग तथा सिम कार्ड 50 नग जुमला कीमती लगभग 25 लाख रुपए जब्त किया गया है। सटोरियों के पास जब्त लैपटॉप और मोबाइल फोन में लगभग 30 करोड़ रुपए से अधिक के लेन-देन की जानकारी मिली है तथा 1,000 से अधिक प्लेयर की जानकारी भी इन्होंने दी है इनके आंकड़े और जानकारी जुटाई जा रही है। सटोरियों के विरुद्ध थाना गंज में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। इनमें सबसे ज्यादा आरोपी छत्तीसगढ़ के 22 (रायपुर-7, दुर्ग-6, राजनांदगांव-3, जांजगीर-चांपा -2, कोरबा-2, सूरजपुर-1 और मानपुर मोहला-1) 3 मध्यप्रदेश और 1 उत्तर प्रदेश का निवासी है। प्रकरण में संलिप्त अन्य सटोरियों की पड़ताल कर गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
दो ठिकानों पर रेड डाककर 26 सटोरिए पकड़े

आरोपियों से लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य सेटअप जब्त किया
एसएसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने/खिलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पिछले दिनों थाना गंज में दर्ज एक मामले में रायपुर पुलिस ने गोवा के एमवीआर होम्स स्थित एक फ्लैट से 8 सटोरियों को पकड़ा था। गिरफ्तार सटोरियों से पूछताछ पर अपने अन्य साथी महाराष्ट्र के पुणे में बैठकर महादेव एप पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित करने की जानकारी दी। चूंकि एंटी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट रायपुर की टीम थाना माना के प्रकरण में पहले से ही महाराष्ट्र में थी। जिस पर एसएसपी संतोष सिंह के निर्देश पर एक संयुक्त टीम का गठन कर पुणे महाराष्ट्र रवाना किया गया। टीम के सदस्यों ने पुणे पहुंचकर सटोरियों को लोकेट कर पुणे के भारती विद्यापीठ क्षेत्र के कृष्णा पिकुंज और राजदीप अपार्टमेंट के 2 अलग अलग फ्लैट से पकड़ा गया। रेड कार्रवाई के दौरान दोनों फ्लैट से 26 सटोरिए पकड़े गए। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य सेटअप जब्त किया गया।
मुरली और पिंटू के हैंडल से दुबई से संचालित
कड़ाई से पूछताछ में आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान रेड्डी 67, एमडी 149 और लेजर 10 आईडी पैनल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा का संचालन करने की बात स्वीकार की। पप्पू जेठवानी जो थाना पुरानी बस्ती रायपुर का हिस्ट्रीशीटर है, इस व्यवसाय में मिलकर सट्टा चलाना पाया गया। रायपुर निवासी नवीन वैद्य, कोरबा निवासी पिंटू और चांपा निवासी नयन तीनों मुरली से जुड़े हुए है और इसी से आईडी लेते है। मुरली और पिंटू के दुबई में होने की संभावना है।
पूरा सेटअप लगाकर चला रहे थे सट्टा
सभी 26 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप 11 नग, मोबाइल फोन 98 नग, कैल्कुलेटर 1 नग, वाईफाई 2 नग, रजिस्टर 3 नग, पास बुक 30 नग, चेक बुक 09 नग, एटीएम 81 नग तथा सिम कार्ड 50 नग जुमला कीमती लगभग 25 लाख रुपए जब्त किया गया है। सटोरियों के पास जब्त लैपटॉप और मोबाइल फोन में लगभग 30 करोड़ रुपए से अधिक के लेन-देन की जानकारी मिली है तथा 1,000 से अधिक प्लेयर की जानकारी भी इन्होंने दी है इनके आंकड़े और जानकारी जुटाई जा रही है। सटोरियों के विरुद्ध थाना गंज में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। इनमें सबसे ज्यादा आरोपी छत्तीसगढ़ के 22 (रायपुर-7, दुर्ग-6, राजनांदगांव-3, जांजगीर-चांपा -2, कोरबा-2, सूरजपुर-1 और मानपुर मोहला-1) 3 मध्यप्रदेश और 1 उत्तर प्रदेश का निवासी है। प्रकरण में संलिप्त अन्य सटोरियों की पड़ताल कर गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पकड़े आरोपियों के नाम...
- राहुल कोल्हाटकर, उम्र 21 वर्ष, थाना लालबर्रा, जिला बालाघाट (म.प्र.)
- समीर मेश्राम, उम्र 20 वर्ष, जिला मोहला मानपुर
- अनुराग डहरिया, उम्र 22 वर्ष, जिला छिन्दवाडा (म.प्र.)
- साहित पराते, उम्र 22 वर्ष, थाना बहेला, जिला बालाघाट (म.प्र.)
- अक्षत दुबे, उम्र 25 वर्ष, अवंति विहार, थाना तेलीबांधा, जिला रायपुर (छ.ग.)
- साहिल साहू, उम्र 21 वर्ष, थाना दर्री जिला, कोरबा (छ.ग.)
- जॉन सिंह, उम्र 20 वर्ष, थाना छावनी, जिला दुर्ग (छ.ग.)
- शेखर वाधवानी, उम्र 24 वर्ष, थाना आजाद चौक, जिला रायपुर (छ.ग.)
- देवेश सचदेव, उम्र 20 वर्ष, थाना आजाद चौक, जिला रायपुर (छ.ग.)
- अर्पित छाबडा, उम्र 35 वर्ष, थाना कोतवाली जिला दुर्ग (छ.ग.)
- रोहित यादव, उम्र 25 वर्ष, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।
- मिथुन चौहान, उम्र 38 वर्ष, थाना चांपा, जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)
- सौरभ शुक्ला, उम्र 27 वर्ष, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग (छ.ग.)
- हिरेश कुमार प्रजापति, उम्र 22 वर्ष, थाना पटना, जिला कोरिया (छ.ग.)
- मयंक लोहानी, उम्र 30 वर्ष, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
- रवि तेलवानी, उम्र 48 वर्ष, रायपुरा, थाना डी.डी. नगर, जिला रायपुर (छ.ग.)
- विशाल कुमार, उम्र 22 वर्ष, थाना चांपा, जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)
- आशय शिंदे उम्र 27 वर्ष, कैम्प-01 भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग (छ.ग.)
- आशीष पाहुजा, उम्र 39 वर्ष, सांई कॉलोनी, जिला कोरबा (छ.ग.)
- राहुल प्रीतवानी, उम्र 36 वर्ष, थाना आजाद चौक, जिला रायपुर (छ.ग.)
- कमल सिंह, उम्र 20 वर्ष, थाना रामानुजगंज, जिला सूरजपुर (छ.ग.)
- अंश भटठी, उम्र 19 वर्ष, थाना जामुल, जिला दुर्ग (छ.ग.)
- सुजल रूपरेला, उम्र 18 साल, भाटागांव, थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर (छ.ग.)
- शशांक कुमार राय, उम्र 46 वर्ष, अवंति विहार, थाना तेलीबांधा, जिला रायपुर (छ.ग.)
- भुनेश कुमार, उम्र 26 वर्ष, थाना अलालपुर, जिला हमीरपुर (उ.प्र.)
- अक्षत धनकर, उम्र 26 वर्ष, थाना- नंदनी अहिरवारा, जिला दुर्ग (छ.ग.)
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग