छत्तीसगढ़ पुलिस ने 5 जिलों में दौड़ा दीं किराए की 56 हजार गाड़ियां, 135 करोड़ चुकाया किराया

Arun Tiwari | Jul 23, 2025, 16:35 IST
Share
Chhattisgarh police ran 56 thousand rented vehicles in 5 districts the sootr
Chhattisgarh police ran 56 thousand rented vehicles in 5 districts the sootr

छत्तीसगढ़ के पांच जिले ऐसे हैं जिनमें इन दो सालों में 56 हजार से ज्यादा किराए की गाड़ियां चली हैं। अकेले इन पांच जिलों में ही 135 करोड़ रुपए किराए के लिए चुकाए गए हैं। किराए की गाड़ियां पुलिस के लिए मुफ्त का चंदन हो गईं हैं। जिसे पुलिस खूब घिस रही है।

रायपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस ने किराए की गाड़ियां दौड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पहली कड़ी में हमने आपको दिखाया कि पूरे छत्तीसगढ़ में दो साल में डेढ़ लाख गाड़ियां किराए पर ली गईं जिन पर 300 करोड़ रुपए चुकाए गए। दूसरी कड़ी में द सूत्र आपको बता रहा है उन जिलों के हाल जहां किराए की गाड़ियों का कोई मापदंड ही नहीं था।

पुलिस जब जितनी मर्जी हुई किराए की गाड़ी उठा ली। इनमें पांच जिले ऐसे हैं जिनमें इन दो सालों में 56 हजार से ज्यादा किराए की गाड़ियां चली हैं। अकेले इन पांच जिलों में ही 135 करोड़ रुपए किराए के लिए चुकाए गए हैं। आइए आपको बताते हैं किराए की गाड़ियों के पुलिसिया खेल की दूसरी कड़ी।

ये खबर भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ पुलिस ने 2 साल में चला लिए किराए के 1.5 लाख वाहन, 300 करोड़ का चुका दिया किराया

5 जिलों में 56 हजार किराए के वाहन

किराए की गाड़ियों से कमाई करने में छत्तीसगढ़ की पुलिस कमाल दिखा रही है। पिछले सवा दो साल में करीब डेढ़ लाख वाहन पुलिस ने किराए से लिए। इनमें पांच जिले ऐसे हैं जहां के साहब लोगों ने बड़ा कारनामा कर दिखाया। इन पांच जिलों में ही 56 हजार वाहनों को किराए पर लिया गया। इन जिलों में राजधानी रायपुर के साथ ही बिलासपुर,राजनांदगांव,दुर्ग और गृहमंत्री का गृहक्षेत्र कवर्धा शामिल है। किराए का खेल भूपेश सरकार के समय से चल रहा है जो इसी तरह सरकार बदलने पर भी बदस्तूर जारी है। इन पांच जिलों में एक और बात गौर करने वाली है। यहां पर गाड़ियों के किराए का कोई निश्चित मापदंड नहीं रखा गया। जब साहब को जितने की जरुरत हुई अपनी मनमर्जी से किराए पर वाहन ले लिया और सरकार ने उसका किराया चुका दिया। इन जिलों में दुर्ग से कम किराए के वाहन राजनांदगांव,बिलासपुर और कवर्धा में चलाए गए हैं लेकिन इनका किराया दुर्ग से ज्यादा चुकाया गया है।

ये ख्रबर भी पढ़ें...रायपुर पुलिस किराए की गाड़ियों में फूंक देती है 50 करोड़ रुपए, 40 करोड़ की बुलेरो का उपयोग नहीं

इन पांच जिलों में 56 हजार 453 किराए के वाहन

रायपुर :
2023-24 में किराए के वाहन - 11100
2024-25 में किराए के वाहन - 10594
जून 2025 तक किराए के वाहन - 1830
कुल वाहन - 23524

दुर्ग :
2023-24 में किराए के वाहन - 6019
2024-25 में किराए के वाहन - 3645
जून 2025 तक किराए के वाहन - 600
कुल वाहन - 10224

राजनांदगांव :
2023-24 में किराए के वाहन - 4987
2024-25 में किराए के वाहन - 3450
जून 2025 तक किराए के वाहन - 652
कुल वाहन - 9089

बिलासपुर :
2023-24 में किराए के वाहन - 4021
2024-25 में किराए के वाहन - 3217
जून 2025 तक किराए के वाहन - 816
कुल वाहन - 8054

कवर्धा :
2023-24 में किराए के वाहन - 2069
2024-25 में किराए के वाहन - 2979
जून 2025 तक किराए के वाहन - 474
कुल वाहन - 5522

ये खबर भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ पुलिस ने खरीदे 150 करोड़ के वाहन, 250 करोड़ किराए में उड़ाए

इन जिलों में 135 करोड़ किराया चुकाया

रायपुर - 75 करोड़ 82 लाख रुपए
दुर्ग - 13 करोड़ 80 लाख रुपए
राजनांदगांव - 14 करोड़ 32 लाख रुपए
बिलासपुर - 19 करोड़ 44 लाख रुपए
कवर्धा - 11 करोड़ 78 लाख रुपए
कुल - 135 करोड़ रुपए

ये खबर भी पढ़ें...रायपुर पुलिस फिस्सडी निकली पेंडिंग केस खत्म करने में

ये है किराए का खेला

पीएचक्यू के अंदरखाने के सूत्र कहते हैं कि इतनी बड़ी संख्या में किराए की गाड़ियां चलने का मतलब है कि ये जमीन पर कम और कागजों पर ज्यादा चल रही हैं। पीएचक्यू के सीनियर आईपीएस के मुताबिक गाड़ियां कागजों में चल रही है। क्योंकि, इतनी गाड़ियों की जरूरत नहीं होती। इनमें से आधी गाड़ियां खुद पुलिस अधिकारियों की है, जो अपने परिजनों और रिश्तेदारों या फिर टैक्सी वालों के जरिये चलवा रहे हैं। कई बार बिल बनाने में खेल कर दिया जाता है। दरअसल किराए की गाड़ियां पुलिस की कमाई का बड़ा जरिया हैं।

300 करोड़ किराए की गाड़ी | किराए की पुलिस गाड़ियां | Chhattisgarh Police

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • Chhattisgarh Police
  • छत्तीसगढ़ पुलिस
  • किराए की पुलिस गाड़ियां
  • 300 करोड़ किराए की गाड़ी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि