प्राइवेट स्कूलों में अब नोटिस बोर्ड पर लिखनी होगी फीस, शिक्षा विभाग ने मांगा 3 साल का पूरा कच्चा चिट्ठा

Umeshwari Baghel | Apr 15, 2026, 18:41 IST
Share
chhattisgarh-private-school-fees-regulation-order-education-department-2026
chhattisgarh-private-school-fees-regulation-order-education-department-2026

लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने निजी स्कूलों में फीस के नियंत्रण को लेकर एक सख्त कदम उठाया है। सभी स्कूलों में फीस विनियमन समिति का गठन जरूरी कर दिया गया है। विभाग को शिकायतें मिल रही थीं कि कई स्कूल नियमों का पालन नहीं कर रहे थे

NEWS IN SHORT

  • निजी स्कूलों में फीस नियंत्रण के लिए कड़ा फैसला लिया गया हैं
  • फीस विनियमन समिति का गठन अनिवार्य कर दिया गया हैं
  • स्कूलों की मनमानी पर अब होगी सख्त कार्रवाई
  • तीन वर्षों के फीस समितियों का ऑडिट होगा पूरा हिसाब देना होगा
  • निजी स्कूलों के खिलाफ कार्यवाही में सरकार सख्त

NEWS IN DETAIL

Raipur : छत्तीसगढ़ के लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश के निजी स्कूलों में फीस के नियंत्रण को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए एक नया आदेश जारी किया है। इस आदेश में निजी स्कूलों में फीस विनियमन अधिनियम के पालन को अनिवार्य किया गया है।

स्कूलों में फीस के मनमाने वसूली पर कार्रवाई का आदेश

पिछले कुछ समय से विभाग को कई शिकायतें मिल रही थीं कि कई निजी स्कूल निर्धारित नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ रहा है।

साथ ही, स्कूल संचालक फीस की मनमानी वसूली कर रहे हैं। इस पर लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है

कि वे 17 अप्रैल 2026 तक यह सुनिश्चित करें कि जिले के सभी निजी स्कूलों में फीस विनियमन समिति का गठन हुआ है या नहीं।

आवश्यक कदमों की समीक्षा होगी

जिन स्कूलों ने इस समिति का गठन नहीं किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि फीस निर्धारण से संबंधित बैठकें आयोजित की जा रही हैं या नहीं, और निर्धारित शुल्क को स्कूल के नोटिस बोर्ड पर सार्वजनिक किया गया है या नहीं।

तीन वर्षों का ऑडिट होगा

विभाग ने पिछले तीन शैक्षणिक वर्षों (2024-25, 2025-26, 2026-27) के दौरान आयोजित जिला स्तरीय फीस समितियों की बैठकों का विवरण मांगा है। विभाग यह जानना चाहता है कि इन बैठकों में क्या फैसले लिए गए और कितनी बैठकें हुईं।

निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकल्प

लोक शिक्षण संचालनालय के उप संचालक ने स्पष्ट किया है कि फीस विनियमन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे तुरंत आवश्यक कार्यवाही करें और रिपोर्ट पेश करें।

आगे क्या

फीस विनियमन समिति के गठन के बाद यह देखना होगा कि क्या निजी स्कूलों की मनमानी पर कोई रोक लगती है या ये स्कूल नए रास्ते निकाल लेते हैं।

निजी स्कूलों में फीस नियंत्रण के लिए सख्त कदम

इस आदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों में फीस के नियंत्रण को लेकर एक सख्त और प्रभावी कदम उठाया गया है।

यह खबरें भी पढ़े...

प्राइवेट स्कूलों की फीस :Sootr Campaign | अब ठान लीजिए, नहीं चलने देंगे प्राइवेट स्कूलों और बुक स्टोर्स की मनमानी !

प्राइवेट स्कूलों की फीस की जानकारी :प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सीएम साय का कड़ा एक्शन; ज्यादा वसूली की तो खैर नहीं, होगी सख्त कार्रवाई!

The Sootr Campaign | कब बंद होगी प्राइवेट स्कूलों और पब्लिशर्स की लूट, कब तक ठगे जाएंगे पैरेंट्स ?

प्राइवेट स्कूल फीस :प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर भोपाल में सख्ती: खास दुकान से यूनिफॉर्म-बुक खरीदने का दबाव डाला तो...

Tags:
  • प्राइवेट स्कूलों की मनमानी
  • प्राइवेट स्कूलों
  • प्राइवेट स्कूलों की फीस
  • प्राइवेट स्कूल फीस
  • प्राइवेट स्कूलों की फीस की जानकारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग