छत्तीसगढ़ में रेल क्रांति की रफ्तार तेज़: 47 हजार करोड़ की परियोजनाएं प्रगति पर

Harrison Masih | Jun 27, 2025, 19:51 IST
Share
Chhattisgarh Rail revolution Projects worth Rs 47,000 crores in progress the sootr
Chhattisgarh Rail revolution Projects worth Rs 47,000 crores in progress the sootr

छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं को आधुनिक बनाने और राज्य को तेज आर्थिक विकास की ओर ले जाने के लिए रेल परियोजनाओं पर जोरदार काम चल रहा है। छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से 2025-26 में 6925 करोड़ रूपए का बजट मिला है।

Chhattisgarh Rail revolution: छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं को आधुनिक बनाने और राज्य को तेज आर्थिक विकास की ओर ले जाने के लिए रेल परियोजनाओं पर जोरदार काम चल रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से 2025-26 में 6925 करोड़ रूपए का बजट मिला है। इस समय प्रदेश में करीब 47 हजार करोड़ रूपए की लागत से रेल विकास की कई बड़ी योजनाएं चल रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें... बस्तर में विकास की गाड़ी पटरी पर, कोठागुडेम–किरंदुल रेल लाइन सर्वे को मिली रफ्तार

2030 तक दोगुना होगा रेल नेटवर्क

साल 2014 से पहले छत्तीसगढ़ में केवल 1100 रूट किलोमीटर रेल लाइन थी, लेकिन अब यह 2030 तक 2200 किलोमीटर तक पहुंच जाएगी। यह राज्य की अब तक की सबसे तेज़ रेल विस्तार गति मानी जा रही है। छत्तीसगढ़ को दो नई वंदे भारत ट्रेनें मिली हैं: रायपुर से विशाखापट्टनम और रायपुर से नागपुर। इसके अलावा, राज्य में मेट्रो ट्रेन चलाने को लेकर भी सर्वे कराया जा रहा है।

32 रेलवे स्टेशन होंगे वर्ल्ड क्लास

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों को पूरी तरह से आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इनमें प्रमुख स्टेशन हैं: बिलासपुर (435 करोड़), रायपुर (463 करोड़), दुर्ग (456 करोड़)।

हाल ही में अंबिकापुर, उरकुरा, भिलाई, भानुप्रतापपुर और डोंगरगढ़ जैसे स्टेशनों का लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी ने किया है।

ये खबर भी पढ़ें... जहां नक्सली मचाते थे उत्पात.. वहां मिलेगी रेल कनेक्टिविटी, सर्वे शुरू



प्रमुख प्रगतिरत रेल परियोजनाएं – छत्तीसगढ़

क्रमांकपरियोजना का नामलंबाई (किमी)लागत (₹ करोड़ में)
1राजनांदगांव–नागपुर तीसरी रेल लाइनछत्तीसगढ़ में 48 किमी₹3544.25 करोड़
2बिलासपुर–झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइनकुल 206 किमी (छग में 153 किमी)₹2135.34 करोड़
3खरसिया–धरमजयगढ़ नई रेल लाइन162.5 किमी₹3438.39 करोड़
4गौरेला–पेंड्रा रोड–गेवरा रोड नई परियोजना156.81 किमी₹4970.11 करोड़
5बोरिडांड–अंबिकापुर दोहरीकरण80 किमी₹776 करोड़
6चिरमिरी–नागपुर न्यू हॉल्ट रेल लाइन17 किमी₹622.34 करोड़
7केंद्री–धमतरी व अभनपुर–राजिम आमान परिवर्तन67.20 किमी₹544 करोड़


बस्तर में रेल नेटवर्क का विस्तार

रावघाट से जगदलपुर तक 140 किमी लंबी नई रेल लाइन को भी मंजूरी मिल चुकी है, जिसकी लागत ₹3513 करोड़ है। यह परियोजना बस्तर में पर्यटन, व्यापार, रोजगार और नक्सल उन्मूलन में बड़ी भूमिका निभाएगी।

केके रेल लाइन (कोत्तवलसा-किरंदुल) का दोहरीकरण भी तेज़ी से चल रहा है, जिसमें 170 किमी का हिस्सा छत्तीसगढ़ में है।

ये खबर भी पढ़ें... रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 1 जुलाई से ट्रेनों में बढ़ सकता है किराया, ये नियम भी बदलेंगे

सुकमा-दंतेवाड़ा-बीजापुर को मिलेगी पहली रेल कनेक्टिविटी

तेलंगाना के कोठागुडेम से किरंदुल तक प्रस्तावित 160.33 किमी की नई लाइन का सर्वे अंतिम चरण में है। इसमें 138.51 किमी हिस्सा छत्तीसगढ़ के सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर से होकर गुजरेगा, जिससे पहली बार ये जिले रेल से जुड़ेंगे।

नई परियोजनाओं का सर्वे भी अंतिम चरण में

कुछ बड़ी नई परियोजनाओं का DPR (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार हो रहा है: अंबिकापुर-बरवाडीह (200 किमी) – ₹9718 करोड़, खरसिया–नया रायपुर–परमलकसा (278 किमी) – ₹7854 करोड़, धरमजयगढ़–लोहरदगा (301 किमी) – ₹16,834 करोड़, सरडेगा–भालूमाड़ा (37.24 किमी) – ₹1282 करोड़।

ये खबर भी पढ़ें... एमपी के इटारसी से मनिकपुर तक हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ब्लूप्रिंट तैयार, सर्वे शुरू

राज्य सरकार की खुद की रेल परियोजना

छत्तीसगढ़ रेलवे कॉरपोरेशन के तहत कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल लाइन के लिए ₹300 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। इससे झारसुगुड़ा–नागपुर मार्ग पर मालगाड़ियों का दबाव कम होगा और नई औद्योगिक कनेक्टिविटी भी मिलेगी।

छत्तीसगढ़ में चल रही ये रेल परियोजनाएं न सिर्फ ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाएंगी, बल्कि पर्यटन, रोजगार, उद्योग और ग्रामीण विकास को भी नई दिशा देंगी। यह बदलाव छत्तीसगढ़ को ‘रेलवे हब’ बनाने की ओर एक बड़ा कदम है।

छत्तीसगढ़ में रेल क्रांति | 47 हजार करोड़ की रेल परियोजनाएं | छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाएं | Rail revolution in Chhattisgarh | Chhattisgarh railway network

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • छत्तीसगढ़ में रेल क्रांति
  • 47 हजार करोड़ की रेल परियोजनाएं
  • छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाएं
  • Rail revolution in Chhattisgarh
  • Chhattisgarh railway network
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा