cg crime : छत्तीसगढ़ में कॉलेज के प्राचार्य ने PG की छात्रा के साथ की गंदी हरकत , FIR दर्ज

Marut raj | Published:
Share
Chhattisgarh Ramanujganj Government Larangsai College Principal FIR the sootr
Chhattisgarh Ramanujganj Government Larangsai College Principal FIR the sootr

छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज शासकीय लरंगसाय कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य हैं डॉ. रामभजन सोनवानी। कॉलेज की 19 वर्षीय छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपनी सहेली के साथ एक आवेदन लेकर प्रभारी प्राचार्य के कक्ष में गई थी। इसी दौरान प्राचार्य ने गंदे इशारे किए।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में सरकारी कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ पीजी यानी पोस्ट ग्रेजुएशन की एक छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा ने प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उसका कहना है कि प्राचार्य ने उसके साथ अभद्र और गंदी हरकत की है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज ( Chhattisgarh college principal FIR ) कर ली है। मामला छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में स्थित रामानुजगंज शासकीय लरंगसाय कॉलेज का है।

छात्रा ने शिकायत में घटना के बारे में बताया

छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज शासकीय लरंगसाय कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य हैं डॉ. रामभजन सोनवानी। कॉलेज की 19 वर्षीय छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि घटना 12 अगस्त को दोपहर करीब 3.30 बजे की है। वह अपनी सहेली के साथ एक आवेदन लेकर प्रभारी प्राचार्य सोनवानी के कक्ष में गई थी।

इस दौरान प्राचार्य ने उसके साथ अभद्र व्यवहार और गंदे इशारे किए। इससे वह बुरी तरह से डर गई। घटना के बाद छात्रा ने थाने में जाकर प्राचार्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पहले भी लगे थे इस तरह के आरोप

इस मामले में रामानुजगंज एसडीओपी याकूब मेमन का कहना है कि बीएनएस की धारा 75(3) और 79 के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी प्रभारी प्राचार्य पर इस तरह के आरोप लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डॉ. रामभजन सोनवानी का विवादों से पुराना नाता रहा है।

Tags:
  • cg crime news
  • रामानुजगंज शासकीय लरंगसाय कॉलेज
  • Ramanujganj Government Larangsai College
  • Chhattisgarh college principal FIR
  • Chhattisgarh college principal FIR news
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर