रोजगार सहायक ने पार्टी में महिला डांसर पर उड़ाए नोट, वीडियो वायरल, प्रशासन ने किया बर्खास्त

Aman Vaishnav | Jan 25, 2026, 13:32 IST
Share
chhattisgarh rojgar sahayak dance party video viral
chhattisgarh rojgar sahayak dance party video viral

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन के दौरान एक कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में रोजगार सहायक जिंदर साय ने महिला डांसरों पर नोट उड़ाए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद प्रशासन ने सोनवानी को बर्खास्त कर दिया है।

News In Short

  • छत्तीसगढ़ में फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिला डांसर नोट उड़ाए गए।
  • रोजगार सहायक जिंदर साय सोनवानी और महिला सरपंच के पति ने पैसे उड़ाए।
  • वीडियो वायरल होने के बाद सोनवानी को बर्खास्त कर दिया गया है।
  • पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने प्रशासनिक लापरवाही की आलोचना की।

News In Detail

डांस कार्यक्रम में उड़े नोट

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के ग्राम पंचायत पोड़ी में शुक्रवार को फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डांसरों ने फिल्मी गानों पर डांस किया। इस कार्यक्रम में रोजगार सहायक जिंदर साय सोनवानी और पंचायत की महिला सरपंच के पति बहादुर ने डांसरों पर नोट उड़ाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

5e7f10af-8e7
5e7f10af-8e7

वायरल वीडियो से शुरू हुआ विवाद

वायरल वीडियो में रोजगार सहायक सिर्फ नोट उड़ाते नहीं, बल्कि डांसरों के साथ ठुमके भी नजर आए। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रोजगार सहायक को बर्खास्त कर दिया है।

9f35cd47-3e48-432e-8234-8a49180fd532_1769263279-889473
9f35cd47-3e48-432e-8234-8a49180fd532_1769263279-889473

पूर्व विधायक गुलाब कमरो का बयान

पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि छत्तीसगढ़ की असली संस्कृति नाचा और गम्मत की है, न कि अश्लीलता की। उन्होंने बताया कि गरियाबंद और सूरजपुर में हुई घटनाओं के बाद भी प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। साथ ही, उन्होंने पोड़ी स्कूल परिसर में हुए नंगा नाच का जिक्र किया। कहा कि यह पूरी तरह से गलत है। रोजगार सहायक द्वारा नोट उड़ाने की घटना भी प्रशासनिक लापरवाही का एक उदाहरण है।

6abda078-bd4
6abda078-bd4

जानें पूरा मामला

यह घटना शुक्रवार को सोनहत ब्लॉक के ग्राम पंचायत पोड़ी में हुई, जहां फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी, भाजयुमो जिला महामंत्री मनोज साहू, भाजपा जिला मंत्री ईश्वर राजवाड़े और जनपद अध्यक्ष आशा सोनपाकर शामिल हुए। हालांकि, कार्यक्रम के बाद ये सभी वापस लौट गए।

फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन के बाद रात को पोड़ी स्कूल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें फिल्मी गानों पर डांसरों ने जोरदार डांस किया और यह कार्यक्रम देर रात तक चला। इस कार्यक्रम में रोजगार सहायक जिंदर साय सोनवानी भी शामिल थे।

8a0424d1-c80
8a0424d1-c80

10 लाख में बुलाई डांस पार्टी

साय सोनवानी और महिला सरपंच पार्वती देवी के पति बहादुर समेत अन्य लोग एक डांस पार्टी में नोटों की बारिश करते नजर आए। बताया जा रहा है कि साय सोनवानी और महिला सरपंच के पति ने कोरबा की नाचा पार्टी को 10 लाख रुपए में बुक किया था। इसमें तीन से चार डांसर शामिल थे।

विवादित साय सोनवानी

सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य आयोजनकर्ता जिंदर साय सोनवानी पहले भी कई विवादों में रह चुके हैं। ग्रामीणों ने इंदिरा आवास योजना में लाभार्थियों से पांच-पांच हजार रुपए लेने का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच की गई, जिसमें रोजगार सहायक को दोषी पाया गया और उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। हालांकि, रोजगार सहायक ने कोर्ट से स्टे ले लिया था।

ये खबरें भी पढ़िए...

हाईकोर्ट बार का बड़ा एक्शन, दो वकीलों पर बर्खास्तगी की तलवार, CJI तक पहुंचा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की MP के जज निर्भय सुलिया की बर्खास्तगी

दोस्त की पत्नी संग बिल्लो रानी पर नाच रहे थे डॉक्टर साहब, पड़ोसी ने बुलाई पुलिस और फिर...

भाजपा नेता के बेटे ने उड़ाए फीस के पैसे, बचने के लिए दोस्त संग रची लूट की कहानी, ऐसे खुली पोल

Tags:
  • वायरल वीडियो
  • रोजगार सहायक
  • सोशल मीडिया
  • विधायक गुलाब कमरो
  • महिला सरपंच
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती