RTE के तहत प्रदेश में 6 हजार से ज्यादा सीटें खाली, अब तक 36 हजार एडमिशन

Pravesh Shukla | Aug 01, 2025, 19:10 IST
Share
chhattisgarh-rte-privateschool-seats-vacant the sootr
chhattisgarh-rte-privateschool-seats-vacant the sootr

छत्तीसगढ़ में राइट टू एजुकेशन (RTE) के तहत निजी स्कूलों में 6 हजार से ज्यादा सीटें खाली हैं। दूसरे चरण की लॉटरी में 10 हजार से अधिक बच्चों का चयन निजी स्कूलों के लिए हुआ है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राइट टू एजुकेशन (RTE) के तहत निजी स्कूलों में 6 हजार से ज्यादा सीटें खाली हैं। दूसरे चरण की लॉटरी में 10 हजार से अधिक बच्चों का चयन निजी स्कूलों के लिए हुआ है। RTE के तहत प्राइवेट स्कूलों की एंट्री पॉइंट कक्षाओं की 25 फीसदी सीटों पर गरीब बच्चों को एडमीशन दिए जाने का प्रावधान है।

पढ़ें: नेशनल हाईवे पर मवेशियों की मौत: पहली बार मवेशी मालिकों पर दर्ज हुई FIR,हाईकोर्ट भी सख्त

40 हजार बच्चों को चयन

RTE की खाली इन सीटों के लिए हर साल आवेदन मंगाए जाते हैं। पहले चरण में 40 हजार बच्चों का चयन हुआ था।

36 हजार बच्चों ने लिया एडमिशन

इनमें से 36 हजार बच्चों ने निजी स्कूलों में प्रवेश लिया, जबकी 4 हजार सीटें खाली रह गई थी। इस तरह 52 हजार सीटों में से 16 हजार सीटें खाली थी।

42 हजार से ज्यादा आवेदन आए

राइट टू एजुकेशन के तहत भरी जाने वाली इन सीटों को भरने के लिए एक बार फिर आवेदन फार्म मंगाए गए । 16 हजार 967 खाली सीटों के लिए दूसरे फेज में करीब 42 हजार 363 आवेदन मिले।

एडमिशन के लिए निकाली लॉटरी

दस्तावेजों की जांच के बाद एडमिशन के लिए लॉटरी निकाली गई। दूसरे फेज में 10 हजार 478 बच्चों का सिलेक्शन 6 हजार 953 स्कूलों के लिए हुआ है। दो चरणों में लॉटरी निकालने के बाद प्रदेश के निजी स्कूलों में अब भी 6 हजार से ज्यादा सीटें खाली हैं।

जल्द लेना होगा एडमिशन

इन सीटों पर निजी स्कूल सीधे प्रवेश दे सकेंगे। इन बच्चों को जल्द ही आवंटित स्कूलों में एडमिशन लेना होगा। वर्तमान शिक्षा सत्र 2025-26 में निजी स्कूलों में 52 हजार 35 सीटों के लिए पहले फेज में 1 लाख 5 हजार 372 और दूसरे में 42 हजार 362 एप्लीकेशन आए थे।

पढ़ें: महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा: अपात्रों से लाखों रूपए वापस वसूलेगा महिला एवं बाल विकास विभाग

सुरजपुर में सबसे पहले एडमिशन दूसरे फेज की लॉटरी में सबसे ज्यादा एडमिशन सूरजपुर जिले में हुए हैं। यहां के निजी स्कूलों में बीपीएल बच्चों के लिए 1 हजार 496 सीटें खाली थीं।
पढ़ें: छत्तीसगढ़ ने डिजिटलाइजेशन से पकड़ा मध्यप्रदेश का घपला, 1685 करोड़ की पेंशन राशि वसूली, 24 साल से गोलमाल

एक हजार 36 बच्चों का चयन

लॉटरी में 1 हजार 36 बच्चों का चयन हुआ है। इसी तरह रायपुर में 750, बिलासपुर में 972, दुर्ग में 667, जांजगीर-चांपा में 837, बलरामपुर में 671, कोरबा में 504, बलौदाबाजार भाटापारा जिले में 461 और कवर्धा जिले में 321 बच्चों का चयन निजी स्कूलों के लिए हुआ है ।

पढ़ें: फर्जी आर्किटेक्ट के नाम पर 400 नक्शे और 150 ले-आउट पास, EOW कर सकती है जांच

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Right To Education | Right to Education Act | application | students | Chhattisgarh News | CG News | cg news hindi | cg news hindi | राइट टू एजुकेशन के हाल | शिक्षा का अधिकार | शिक्षा का अधिकार अधिनियम | शिक्षा का अधिकार कानून | शिक्षा का अधिकार छत्तीसगढ़ समस्या | आरटीई सीटें खाली | छात्र | RTE दाखिला रायपुर | बच्चों का दाखिला | सीजी न्यूज | छत्तीसगढ़ न्यूज

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • सीजी न्यूज
  • राइट टू एजुकेशन (RTE)
  • Right To Education
  • शिक्षा का अधिकार
  • students
  • application
  • RTE
  • छात्र
  • राइट टू एजुकेशन के हाल
  • आरटीई सीटें खाली
  • Right to Education Act
  • शिक्षा का अधिकार कानून
  • एडमिशन
  • शिक्षा का अधिकार अधिनियम
  • बच्चों का दाखिला
  • cg news hindi
  • RTE दाखिला रायपुर
  • शिक्षा का अधिकार छत्तीसगढ़ समस्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि