छत्तीसगढ़ स्कूल हॉलिडे कैलेंडर जारी: जानिए कब से कब तक बंद रहेंगे स्कूल

Umeshwari Baghel | Sept 21, 2026, 16:27 IST
Share
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान

छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी हो गया है। दशहरा 17-21 अक्टूबर, दिवाली 6-10 नवंबर और शीतकालीन अवकाश 24-28 दिसंबर तक रहेगा।

Raipur। छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान मिलने वाली प्रमुख त्योहारों और शीतकालीन छुट्टियों की तारीखें तय कर दी हैं। राज्य सरकार के आदेश के बाद अब स्कूलों में दशहरा, दीपावली और सर्दी की छुट्टियों को लेकर स्थिति साफ हो गई है। इन छुट्टियों का लाभ राज्य के शासकीय स्कूलों के साथ-साथ अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों को भी मिलेगा।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जारी अवकाश कार्यक्रम के मुताबिक विद्यार्थियों को तीन अलग-अलग मौकों पर पांच-पांच दिन की छुट्टी मिलेगी। इस तरह दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश को मिलाकर कुल 15 दिन का अवकाश रहेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसकी जानकारी सभी संबंधित अधिकारियों और शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचा दी है।

दशहरा पर लगातार पांच दिन बंद रहेंगे स्कूल

दशहरा के मौके पर विद्यार्थियों को अक्टूबर में पांच दिन की छुट्टी मिलेगी। विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार यह अवकाश 17 अक्टूबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। यानी दशहरा पर्व के दौरान विद्यार्थियों को लगातार पांच दिनों तक स्कूल नहीं जाना होगा।

त्योहार के दौरान मिलने वाली यह (छत्तीसगढ़ हॉलिडे कैलेंडर) छुट्टी विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों और स्कूलों से जुड़े अन्य लोगों के लिए भी राहत लेकर आएगी। अवकाश की तारीखें पहले से तय होने के कारण अभिभावक भी अपनी जरूरत के हिसाब से कार्यक्रम बना सकेंगे।

दीपावली पर भी पांच दिन की छुट्टी

दशहरा के बाद नवंबर में दीपावली का अवकाश निर्धारित किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक दीपावली की छुट्टी 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक रहेगी। इस दौरान भी कुल पांच दिन स्कूल बंद रहेंगे।

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान


दीपावली देश के प्रमुख त्योहारों में शामिल है और इस दौरान कई परिवारों में बाहर आने-जाने और पारिवारिक कार्यक्रमों की तैयारी रहती है। ऐसे में पहले से जारी अवकाश सूची से विद्यार्थियों और अभिभावकों को अपने कार्यक्रम तय करने में सुविधा होगी।

दिसंबर में मिलेगा शीतकालीन अवकाश

साल के अंत में विद्यार्थियों को सर्दियों की छुट्टी भी मिलेगी। विभाग ने शीतकालीन अवकाश के लिए 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक की तारीख तय की है। इस दौरान भी पांच दिनों तक स्कूलों में नियमित कक्षाएं नहीं लगेंगी।

दिसंबर के अंतिम सप्ताह में ठंड बढ़ने के बीच यह अवकाश विद्यार्थियों के लिए उपयोगी रहेगा। खासकर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सर्द मौसम में स्कूल आने-जाने से राहत मिलेगी।

किन संस्थानों पर लागू होगा आदेश?

स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार यह अवकाश व्यवस्था राज्य के शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों के लिए लागू होगी। इसके अलावा डी.एड., बी.एड. और एम.एड. महाविद्यालयों को भी इस अवकाश कार्यक्रम में शामिल किया गया है।

मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से 21 सितंबर 2026 को जारी आदेश में संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रतियां संभागायुक्तों, जिला कलेक्टरों, जिला शिक्षा अधिकारियों और संबंधित शैक्षणिक संस्थानों को भेजी गई हैं।

छत्तीसगढ़ स्कूल हॉलिडे 2026 की पूरी सूची

दशहरा अवकाश: 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक
दीपावली अवकाश: 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक
शीतकालीन अवकाश: 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक
तीनों अवकाशों की कुल अवधि: 15 दिन

इस तरह शैक्षणिक सत्र 2026-27 में छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों को प्रमुख त्योहारों और सर्दी के दौरान कुल 15 दिनों का निर्धारित अवकाश मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के बाद अब सभी संबंधित स्कूलों और संस्थानों को इसी कार्यक्रम के अनुसार अवकाश की व्यवस्था करनी होगी।

ये खबरें भी पढ़े...

सरकारी कर्मचारियों के लिए 2026 हॉलिडे कैलेंडर की घोषणा, देखें छुट्टियों की लिस्ट

छत्तीसगढ़ के IAS, IPS का जमीन से प्रेम, नवा रायपुर के सेरीखेड़ी,धरमपुरा और आरंग बने पहली पसंद

महानदी जल विवाद सुलझाने छत्तीसगढ़ और ओडिशा ने शुरू की पहल, ऐसे मिलेगा समाधान

स्कूल शिक्षा विभाग की नई गाइडलाइन, ये नियम तोड़े तो लगेगा दो लाख का जुर्माना...

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • दीपावली
  • नवा रायपुर
  • छत्तीसगढ़ हॉलिडे कैलेंडर
राजस्थान कांग्रेस की निकाय चुनाव में क्रॉस वोटिंग की जांच, 346 पार्षद और 32 विधायक शामिल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान कांग्रेस की निकाय चुनाव में क्रॉस वोटिंग की जांच, 346 पार्षद और 32 विधायक शामिल
हनुमान बेनीवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से बड़ी राहत, कुचेरा एफआईआर पर लगी अंतरिम रोक

By Jageshwar prasad

हनुमान बेनीवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से बड़ी राहत, कुचेरा एफआईआर पर लगी अंतरिम रोक
छत्तीसगढ़ में नदी प्रदूषण के 30 हजार से ज्यादा मामले, रायपुर सबसे आगे, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में नदी प्रदूषण के 30 हजार से ज्यादा मामले, रायपुर सबसे आगे, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
राजस्थान में MBBS की 61% सीटें खाली, NEET UG काउंसलिंग के राउंड-3 में निजी कॉलेजों की स्थिति ने चौंकाया

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में MBBS की 61% सीटें खाली, NEET UG काउंसलिंग के राउंड-3 में निजी कॉलेजों की स्थिति ने चौंकाया
कर्मचारियों-पेंशनर्स के कैशलेस इलाज में नया पेंच! नॉन-इंपैनल्ड अस्पतालों की लिमिट 4 लाख से घटाकर 1.50 लाख करने का प्रस्ताव

By Amresh Kushwaha

कर्मचारियों-पेंशनर्स के कैशलेस इलाज में नया पेंच! नॉन-इंपैनल्ड अस्पतालों की लिमिट 4 लाख से घटाकर 1.50 लाख करने का प्रस्ताव
पंचायत चुनाव: 2.27 लाख कर्मचारियों की लगेगी चुनाव ड्यूटी, उपसरपंच चुनाव के बाद ही लौट सकेंगे कर्मचारी

By Jageshwar prasad

पंचायत चुनाव: 2.27 लाख कर्मचारियों की लगेगी चुनाव ड्यूटी, उपसरपंच चुनाव के बाद ही लौट सकेंगे कर्मचारी
एमपी में सरकारी नौकरी: एक लाख पदों पर होगी सीधी भर्ती, सीएम मोहन यादव ने किया एलान, इन पदों पर मिलेगी नौकरी

By Kaushiki

एमपी में सरकारी नौकरी: एक लाख पदों पर होगी सीधी भर्ती, सीएम मोहन यादव ने किया एलान, इन पदों पर मिलेगी नौकरी