छत्तीसगढ़ के IAS, IPS का जमीन से प्रेम, नवा रायपुर के सेरीखेड़ी,धरमपुरा और आरंग बने पहली पसंद
Arun Tiwari | Mar 23, 2026, 12:54 IST
cg IAS and IPS officers bought land Naya Raipur Dharampura Arang
छत्तीसगढ़ के आईएएस,आईपीएस की संपत्ति का ब्यौरा देखने से एक बात साफ तौर पर नजर आती है। इन अफसरों की नवा रायपुर की जमीन में खास दिलचस्पी है। इन सभी ने नवा रायपुर के आस पास के गांवों की जमीन में प्लॉट खरीदे हुए हैं।
News in Short
- आईएएस,आईपीएस का जमीन प्रेम
- नवा रायपुर में बढ़ा निवेश
- अफसरों के पास नवा रायपुर में प्लॉट
- आस पास के गांवों में खरीदी जमीन
News in Detail
किसी ने खुद के नाम पर तो किसी ने पत्नी के नाम पर यहां जमीन खरीदी है। एनसीआर की तर्ज पर नवा रायपुर में एससीआर बन रहा है। आईएएस,आईपीएस की दिलचस्पी को देखते हुए यहां की जमीन के रेट भी बहुत तेजी से बढ़े हैं। इन अफसरों की सबसे ज्यादा सेरीखेड़ी,धरमपुरा और आरंग में जमीन खरीदने में दिलचस्पी है। कई अफसरों ने रायपुर के आस पास दुर्ग भिलाई में भी खूब जमीन खरीदी है।
नवा रायपुर बना हॉट डेस्टीनेशन :
दिलचस्प बात यह है कि इस ट्रेंड के मुताबिक ज्यादातर निवेश प्लॉट के रूप में किया गया है। जिनकी कीमत आज भले लाखों में हो, लेकिन आने वाले समय में ये करोड़ों में पहुंच जाएंगे। खरीददारी का पैटर्न भी खास है। किसी ने जमीन खुद के नाम पर ली है, तो कई अफसरों ने पत्नियों और परिजनों के नाम पर प्रॉपर्टी खड़ी की है।
आस-पास के गांवों में दिलचस्पी :
यहां है आईएएस अफसरों की संपत्ति :
आरंग में घर, 65 लाख, पत्नी के साथ संयुक्त
धरमपुरा में प्लॉट, 28 लाख 50 हजार रुपए
.रेणु जी पिल्लै : आईएएस
नया रायपुर में घर, 85 लाख
.सुब्रत साहू : आईएएस
धरमपुरा में प्लॉट, 4 लाख 47 हजार
नवा रायपुर में प्लॉट, 50 लाख रुपए
.मनोज पिंगुआ : आईएएस
रायपुर जिले के परसुलीडीह गांव में प्लॉट, 51.51 लाख रुपए
रायपुर जिले के सेरीखेड़ी में प्लॉट, 17 लाख रुपए
. सुबोध कुमार सिंह : आईएएस
धरमपुरा में एग्रीकल्चर लैंड, 11 लाख रुपए
रायपुर में रेसिडेंशियल प्लॉट, 40 लाख रुपए
धरमपुरा में रेसिडेंशियल प्लॉट, 60 लाख रुपए
नवा रायपुर में घर, 90 लाख रुपए, पत्नी के साथ संयुक्त
रायपुर के पिरदा में प्लॉट, 40 लाख रुपए, पत्नी के नाम
.पी दयानंद : आईएएस
आरंग में लैंड, 28 लाख
नया रायपुर में घर, 72 लाख
रायपुर के तेमारी गांव में लैंड, 57 लाख,पत्नी के नाम
सेरीखेरी में प्लॉट, 17 लाख रुपए
. गौरव कुमार सिंह : कलेक्टर रायपुर
रायपुर के सेरीखेड़ी में आवासीय भूमि 0.0334 हेक्टेयर
. आईएएस संजय अग्रवाल :कलेक्टर बिलासपुर
कचना में 3100 वर्ग फुट के प्लॉट पर आवासीय घर,1.30 करोड़ रुपए,पत्नी के साथ संयुक्त रूप से
कचना में 1744 वर्ग फुट का प्लॉट, 23 लाख रुपए,पत्नी के साथ संयुक्त रूप से
डुंडा रायपुर में 3750 वर्ग फुट का प्लॉट, 43 लाख रुपए, पत्नी के साथ संयुक्त रूप से
सेरीखेड़ी में 3600 वर्ग फुट का प्लॉट, 20.05 लाख रुपए,पत्नी के साथ संयुक्त रूप से
लाभंडी में 1244.39 वर्ग फुट का प्लॉट, 16.20 लाख रुपए, पत्नी के साथ संयुक्त रूप से
.अजीत वसंत : कलेक्टर सरगुजा
हाउस नंबर P3C-531, नवा रायपुर, 95 लाख रुपए
प्लॉट, सेरीखेड़ी, 30 लाख रुपए
कुलदीप शर्मा :आईएएस
आवासीय प्लॉट,सेरीखेड़ी, 21 लाख रुपए
यहां है आईपीएस की संपत्ति :
धरमपुरा में प्लॉट, 20 लाख रुपए
आरंग में घर, 34 लाख रुपए
आरंग में घर, 50 लाख रुपए
. पवनदेव : आईपीएस
धरमपुरा में प्लॉट, 10 लाख रुपए
भिलाई में प्लॉट, 90 लाख रुपए
भिलाई में प्लॉट, 4 लाख रुपए
दुर्ग में जमीन, 10 लाख रुपए
दुर्ग में जमीन, 6 लाख 52 हजार रुपए
दुर्ग में जमीन, 13 लाख रुपए
दुर्ग में जमीन, 1 करोड़ 40 लाख
दुर्ग में जमीन, 30 लाख रुपए
हिमांशु गुप्ता : आईपीएस
रायपुर में प्लॉट, 6 लाख रुपए
रायपुर में हाउस, 38 लाख रुपए
रायपुर में प्लॉट, 19 लाख 14 हजार रुपए
. प्रदीप गुप्ता : आईपीएस
धरमपुरा में प्लॉट, 4 लाख 28 हजार
. आनंद छाबड़ा : आईपीएस
रायपुर में रहवासी प्लॉट - 16.39 लाख रुपए, पत्नी के साथ संयुक्त
. अजय यादव : आईपीएस
रायपुर में रहवासी प्लॉट - 5.50 लाख रुपए
नवा रायपुर में घर - 41 लाख लाख रुपए
रायपुर में घर - 31 लाख रुपए
धरमपुरा में लैंड - 15 लाख 40 हजार रुपए, पत्नी के नाम
.आरिफ शेख : आईपीएस
नवा रायपुर में घर - 85 लाख रुपए,पत्नी के साथ संयुक्त
आरंग में लैंड - 3 लाख रुपए, पत्नी के साथ संयुक्त
आरंग में लैंड - 60 लाख रुपए,पत्नी की आधी हिस्सेदारी
.ओपी पाल : आईपीएस
धरमपुरा में प्लॉट - 30 लाख रुपए
.आईपीएस प्रशांत अग्रवाल : आईपीएस
रायपुर में प्लॉट - 16 लाख 39 हजार रुपए
दिपांशु काबरा : आईपीएस
रायपुर में घर, 40 लाख,पत्नी के साथ संयुक्त
धरमपुरा में प्लॉट, 6 लाख 67 हजार रुपए
नया रायपुर में घर, 54 लाख 24 हजार रुपए
अमलीडीह में लैंड, 86 लाख रुपए, पत्नी के साथ संयुक्त
अमलीडीह में लैंड, 298 लाख
निष्कर्ष:
नवा रायपुर विकसित हो रहा है और भविष्य के रायपुर के रुप में देखा जा रहा है इसलिए यहां पर निवेश करना फायदे का सौदा माना जा रहा है। नवा रायपुर के आसपास के गांवों में अभी जमीन की कीमत कम है जो आगे चलकर बहुत ज्यादा होने वाली है इसलिए यहां पर जमीन में निवेश ज्यादा किया जा रहा है। अफसरों की संपत्ति के विवरण से यह साफ समझ में आता है कि उनकी दिलचस्पी भी जमीन में निवेश करने में है।
ये खबरें भी पढ़ें...
एमपी के IAS अफसरों की संपत्ति इतनी कि सैलरी से ज्यादा उनसे कमा रहे, सबकी रुचि जमीन
Madhya Pradesh के 388 IAS अफसरों की संपत्ति की लिस्ट | दिल्ली भेजी गई थी जानकारी
कर्ज चुकाने को एमपी सरकार बेच रही अपनी जमीनें, 101 सरकारी संपत्तियां नीलाम
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj