IFS अफसरों की संपत्ति का खुलासा: सतना डीएफओ चांदीवाल के पास 17 करोड़, ये हैं सबसे अमीर अधिकारी

Rohit Sahu | Published:
Share
ifs mp
ifs mp

IFS अधिकारियों की संपत्ति का ब्यौरा सामने आया। सतना डीएफओ मयंक चांदीवाल के पास 17 करोड़ की संपत्ति, मोहन लाल मीणा के नाम 3.08 करोड़ की संपत्ति।

भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों ने 1 जनवरी 2025 की स्थिति में अपनी अचल संपत्ति का ब्यौरा भारत सरकार के ई-ऑफिस पोर्टल पर प्रस्तुत किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक मूल्य की अचल संपत्ति सतना के डीएफओ मयंक चांदीवाल के पास है। वहीं, चर्चित अफसर मोहन लाल मीणा, जो वर्तमान में एपीसीसीएफ पद पर पदस्थ हैं, के पास जयपुर, टोंक और भोपाल में फैली हुई 3.08 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उन्होंने राजस्थान के टोंक जिले की देवली तहसील में बीते कुछ वर्षों में कृषि भूमि खरीदी है।

इनके पास सबसे ज्याद संपत्ति

पहले नंबर सतना के डीएफओ मयंक चांदीवाल हैं, जिनके पास इंदौर में 17 करोड़ रुपये का एक प्लॉट है। दूसरे नंबर पर: छिंदवाड़ा के सीएफ मधु वी राज हैं, जिनके पास बेंगलुरु में 14 करोड़ रुपये के तीन प्लॉट और भोपाल में एक मकान है। तीसरे नंबर पर: आलोक पाठक हैं, जो लंबे समय तक भोपाल के डीएफओ रहे और वर्तमान में वन विकास निगम में पदस्थ हैं। उनकी घोषित संपत्ति 5.93 करोड़ रुपये है, जिसमें इंदौर, नोएडा, सागर और सीहोर में तीन मकान, दो फ्लैट और दो खेत शामिल हैं।

सबसे ज्यादा संपत्ति वाले IFS अधिकारी

🔢 क्रमांक👤 नाम🧾 पद💰 कुल संपत्ति
1मयंक चांदीवालडीएफओ, सतना₹17 करोड़
2मधु वी. राजसीएफ, छिंदवाड़ा₹14 करोड़
3आलोक पाठकवन निगम₹5.93 करोड़
4विजयनंथम टी.आर.-₹5.60 करोड़
5महेंद्र सिंह उइके-₹4.62 करोड़
6अनुराग कुमार-₹3.75 करोड़
7बिंदु शर्मा-₹3.60 करोड़
8अशोक कुमार-₹3.47 करोड़
9टीएस सूलिया-₹3.45 करोड़
10आदर्श श्रीवास्तव-₹3.42 करोड़


58 अधिकारियों ने संपत्ति शून्य बताई

वन विभाग के 187 आईएफएस अधिकारियों में से 58 ने अपनी संपत्ति शून्य बताई है, जिनमें वाइल्ड लाइफ चीफ शुभरंजन सेन जैसे वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। कई महत्वपूर्ण पदों पर आसीन अधिकारियों ने भी अपनी संपत्ति का विवरण देते हुए इसे शून्य बताया है। इसके अलावा, कुछ अधिकारियों ने अपनी संपत्ति एक करोड़ रुपये से कम घोषित की है।


वन मुख्यालय में पदस्थ प्रमुख IFS अधिकारियों की संपत्ति

👤 नाम🧾 पद💰 घोषित संपत्ति
असीम श्रीवास्तवपीसीसीएफ-एचओएफ₹2.24 करोड़
विजय अंबाडेपीसीसीएफ₹3.30 करोड़
शुभरंजन सेनपीसीसीएफ₹40 लाख
समीता राजौरापीसीसीएफ₹96.65 लाख
बिभाष ठाकुरपीसीसीएफ₹1.45 करोड़
मनोज अग्रवालएपीसीसीएफ₹5.68 करोड़
एचएस मोहंताएपीसीसीएफ₹77.20 लाख
एल. कृष्णमूर्तिएपीसीसीएफ₹1.23 करोड़
अतुल मिश्रासचिव (वन)₹1.05 करोड़
मोहन लाल मीणाएपीसीसीएफ₹3.08 करोड़
यह भी पढ़े...MP के IFS अफसरों ने टाइगर रिजर्व के पास खरीदी जमीनें, संपत्ति का ब्योरे में खुलाासा

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • IFS
  • IFS officer
  • IFS अधिकारी
  • वन एवं पर्यावरण मंत्रालय
  • MP IFS Association
  • केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय
एमपी के ढाई लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, कोरोना में भी नहीं छोड़ा साथ, अब सरकार ने दिखाया बाहर का रास्ता!

By Aman Vaishnav

एमपी के ढाई लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, कोरोना में भी नहीं छोड़ा साथ, अब सरकार ने दिखाया बाहर का रास्ता!
रायगढ़ में नहीं उतर सका भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का विमान, घने कोहरे ने बिगाड़ा दौरा कार्यक्रम

By Umeshwari Baghel

रायगढ़ में नहीं उतर सका भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का विमान, घने कोहरे ने बिगाड़ा दौरा कार्यक्रम
MPPSC ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी क्या ओबीसी को दे दिए 13 फीसदी पद, बड़ा विवाद

By Sanjay Gupta

MPPSC ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी क्या ओबीसी को दे दिए 13 फीसदी पद, बड़ा विवाद
इंदौर में आज दिलजीत दोसांझ का धमाकेदार कॉन्सर्ट: 700 जवानों का कड़ा पहरा, लाउंज में ही परोसी जाएगी शराब

By Sanjay Gupta

इंदौर में आज दिलजीत दोसांझ का धमाकेदार कॉन्सर्ट: 700 जवानों का कड़ा पहरा, लाउंज में ही परोसी जाएगी शराब
राजस्थान रेलवे ट्रैक धमाका: पंजाब में लिव-इन में रह रहे थे आरोपी, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने पर खुला राज

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान रेलवे ट्रैक धमाका: पंजाब में लिव-इन में रह रहे थे आरोपी, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने पर खुला राज
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शिखर अग्रवाल की जगह टी. रविकांत को उद्योग विभाग की कमान

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शिखर अग्रवाल की जगह टी. रविकांत को उद्योग विभाग की कमान
दिन में शांत दिखते हैं पहाड़, रात को सक्रिय होते हैं माफिया, कालाकोटा और लादीकाबास की पहाड़ियों से अवैध खनन

By Jageshwar Prasad

दिन में शांत दिखते हैं पहाड़, रात को सक्रिय होते हैं माफिया, कालाकोटा और लादीकाबास की पहाड़ियों से अवैध खनन