MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sandeep Kumar | Aug 13, 2025, 22:05 IST
Share
mp-top-news-12
mp-top-news-12

नमस्कार । एमपी में मानसून का जोर, बैतूल में पौन इंच बारिश। एमपी के पीएम श्री स्कूल में छात्रों ने क्लास में देखी पोर्न फिल्म। एमपी में भी वोट चोरी का खुलासा करेगी कांग्रेस। इन खबरों के साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

MP Weather Alert: MP में बारिश का सिलसिला जारी, बैतूल और मलाजखंड में पौन इंच पानी गिरा

मध्यप्रदेश में बुधवार को बारिश का दौर जारी रहा। शाम तक 17 जिलों में बारिश हुई। बैतूल और बालाघाट के मालाजखंड में पौन इंच बारिश हुई। पचमढ़ी, छिंदवाड़ा और सागर में आधा इंच बारिश दर्ज की गई। भोपाल में शाम को तेज बारिश शुरू हो गई। गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, दमोह, मंडला, नरसिंहपुर, नौगांव, रीवा, सतना, सिवनी, सीधी, शाजापुर, आगर मालवा समेत कई जिलों में बारिश जारी रही।

MP के पीएम श्री स्कूल में चली पोर्न फिल्म, क्लास में बैठकर मजे ले रहे छात्र, वीडियो वायरल

राजगढ़ जिले के सुठालिया में स्थित पीएम श्री स्कूल से एक विवादास्पद घटना सामने आई है। यहां कुछ छात्रों ने क्लासरूम में एलईडी स्क्रीन पर पोर्न फिल्म चला दी। यह घटना उस समय सामने आई जब एक छात्र ने इस घिनौनी हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने कड़ी आलोचना की, और यह मामला पुलिस और प्रशासन तक पहुंच गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पंडित प्रदीप मिश्रा ने गंदे पानी से कराया भोले का अभिषेक, सीवन नदी में मिले मल वाले बैक्टीरिया

पं. प्रदीप मिश्रा ने सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से सीवन नदी के गंदे पानी से बाबा भोले का अभिषेक कराया। इस पानी में मानव और पशु मल के बैक्टीरिया पाए गए। जांच में पता चला कि पानी में ई-कोलाई (E. coli) जैसे खतरनाक बैक्टीरिया थे, जिनकी मात्रा 1000 से अधिक थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ईडी इंदौर की बड़ी कार्रवाई- गुटका कारोबारी किशोर वाधवानी के साथ नितेश वाधवानी व अन्य की प्रॉपर्टी अटैच

ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) इंदौर ने गुटका किंग कहे जाने वाले कारोबारी किशोर वाधवानी की प्रापर्टी अटैच कर दी है। उनके साथ ही रिश्तेदार नितेश वाधवानी व अन्य की भी संपत्ति अटैच की गई है। यह संपत्ति अटैचमेंट की कीमत 11.33 करोड़ रुपए है। वहीं बाजार मूल्य 20 करोड़ से अधिक का बताया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्यप्रदेश में भी वोट चोरी का खुलासा करेगी कांग्रेस, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने लगाए कई आरोप

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनावों में वोट चोरी का आरोप लगाया। इसके बाद कांग्रेस चुनाव आयोग और बीजेपी पर लगातार हमला कर रही है। आज यानी बुधवार को भोपाल में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एमपी कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक हुई है। बैठक में पार्टी के विधायकों और हारे प्रत्याशियों से अपने क्षेत्र के दो चुनावों का फर्जी वोटर्स का डेटा देने को कहा गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मप्र लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग ने इंदौर में बिड में रास्ते की जमीन ही बेच दी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए नोटिस

मप्र सरकार अपने राजस्व को बचाने के लिए सरकारी जमीनों को बेचने का काम कर रही है। इसके लिए मप्र लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (मप्र स्टेट पब्लिक एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड (MPSAMC)) बना हुआ है। लेकिन इंदौर में एक अजीब स्थिति सामने आई है। इसमें मप्र शासन ने जिस सर्वे नंबर पर रास्ता/रोड लिखा हुआ है। उसे ही बोली लगाकर एक बिल्डर को बेच दिया। इससे उन्होंने 2.86 करोड़ की कमाई की है। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राहुल गांधी के मेरी जान को खतरा वाले बयान पर सीएम मोहन यादव बोले- राहुल गांधी जी से लोकतंत्र को खतरा है

पुणे की एक अदालत में बुधवार को पेश हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मेरी जान को खतरा है। इस पर बुधवार शाम को विशाल तिरंगा यात्रा के बाद गांधी हाल में हुई प्रेस कांफ्रेस में सीएम डॉ. मोहन यादव ने जवाब दिया। मोहन यादव ने कहा कि उन्हें कोई खतरा नहीं है, बल्कि राहुल गांधी से लोकतंत्र को खतरा है। वह वहीं गलतियां कर रहे हैं जो उनके परदादा, नाना आदि ने की और बाद में सभी माफी मांगते रहे। वोट की राजनीति करना कांग्रेस को महंगा पड़ता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कथावाचक प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम पर 4 लाख संपत्तिकर बकाया, नोटिस नहींं ले रहे समिति पदाधिकारी

अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम से जुड़ा एक मामला फिर चर्चाओं में है। इस बार कुबेरेश्वर धाम की व्यवस्थाओं का जिम्मा उठाने वाली समिति से जुड़ा है। कुबेरेश्वर धाम सीहोर जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम पंचायत नापलाखेड़ी में आता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रीवा एसपी पर विवादित बयान देकर अपनी सारी मर्यादा लांघ गए कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सेमरिया विधानसभा से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने एक विवादित बयान देकर सियासी हलचल मचा दी है। विधायक ने एक सार्वजनिक मंच पर रीवा के एसपी विवेक सिंह को लेकर टिप्पणी की, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

HC ने MPRTC के अधिकारियों के खिलाफ जारी किया जमानती वारंट, आदेश की अवहेलना पर HC सख्त

कोर्ट के आदेश की अवमानना पर MPRTC के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष सिंह और लेबर ऑफिसर बिंदु बहादुर सिंह के खिलाफ हाईकोर्ट ने 100 रुपए का जमानती वारंट जारी किया। यह 100 रुपए का जमानती वारंट अब कोर्ट में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। एमपी हाईकोर्ट ने आदेश की अवहेलना करने वाले अधिकारियों पर सख्त कदम उठाया है। कोर्ट ने एमपीआरटीसी के प्रबंध निदेशक मनीष सिंह और श्रम एवं कार्मिक अधिकारी बिंदु बहादुर सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मंत्री विजय शाह केस में SIT आज तीसरी रिपोर्ट SC में पेश करेगी, इस दिन होगी अगली सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में आज (13 अगस्त) कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन कहने के मामले में एसआईटी अपनी स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी। पिछली सुनवाई में, कोर्ट ने एसआईटी को 13 अगस्त तक जांच रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था। अब, इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट 18 अगस्त को पुनः सुनवाई करेगा। इससे पहले, कोर्ट ने मंत्री विजय शाह की माफी पर कड़ी टिप्पणी की थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | एमपी के समाचार | एमपी का समाचार | मध्य प्रदेश समाचार | एमपी समाचार | एमपी टॉप न्यूज | एमपी ब्रेकिंग न्यूज

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • मध्यप्रदेश
  • राहुल गांधी
  • एमपी समाचार
  • पंडित प्रदीप मिश्रा
  • मंत्री विजय शाह
  • mp weather alert
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • एमपी ब्रेकिंग न्यूज
  • एमपी के समाचार
  • एमपी का समाचार
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • एमपीआरटीसी
पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

By Sumit Kumar

पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी

By Ramanand Tiwari

MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी
भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?

By Ramanand Tiwari

भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?
IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज

By Ramanand Tiwari

IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज
भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर

By Ramanand Tiwari

भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर
राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति

By Neel Tiwari

राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति
सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?

By Ram Krishna Gautam

सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?