छत्तीसगढ़ को स्वस्थ करने 15 दिन का स्पेशल अभियान, सबसे महत्वपूर्ण दवा ही निकली घटिया
VINAY VERMA | Apr 28, 2026, 22:14 IST
chhattisgarh-special-health-campaign-cgmsc-substandard-medicine-supply
छत्तीसगढ़ में 15 दिन के विशेष अभियान के दौरान सही दवा-शुद्ध आहार का दावा किया गया था, लेकिन फेरस सल्फेट और फोलिक ऐसिड दवा की गुणवत्ता घटिया पाई गई। यह दवा एनीमिया जैसे रोगों के इलाज में दी जाती है।
Raipur : CGMSC Scam :सरकार “सही दवा-शुद्ध आहार” यही छत्तीसगढ़ का आधार का नारा देकर प्रदेशभर में 15 दिवसीय सघन जांच अभियान चला रही है। लेकिन घटिया दवा सप्लाई के मामले ने प्रशासनिक कसावट की पोल खोल दी है।
अब ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या वाकई अभियान का मकसद मरीजों की खोज करना और सुरक्षित दवा देना है? अगर ऐसा है तो अस्पतालों तक पहुंच रही दवाओं की गुणवत्ता पर कौन नजर रख रहा है?
( दवा घोटाला) छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के सचिव स्तर से सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर 27 अप्रैल से 11 मई तक खाद्य और औषधि की सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं।
इस अभियान में खाद्य सुरक्षा और दवा गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखने की बात कही गई है। टीम गठित करने, रोजाना रिपोर्टिंग और सख्त निगरानी के निर्देश भी दिए गए हैं। यानी कागजों में पूरी व्यवस्था चौकस दिखाई दे रही है।
लेकिन इसी बीच छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) के जरिए सप्लाई की गई एक दवा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
दस्तावेज बताते हैं कि Ferrous Sulphate and Folic Acid (Red Color) नाम की दवा के एक बैच को गुणवत्ता परीक्षण में फेल पाया गया। यह वही दवा है जो आमतौर पर एनीमिया जैसी समस्याओं के इलाज में मरीजों को दी जाती है, खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए बेहद जरूरी मानी जाती है।
![635]()
चौंकाने वाली बात यह है कि यह दवा पहले ही अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंच चुकी थी। बाद में जांच में इसे “सब-स्टैंडर्ड” यानी मानक से कम गुणवत्ता का पाया गया।
इसके बाद संबंधित बैच को वापस लेने के निर्देश जारी किए गए। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब तक दवा मरीजों तक पहुंच चुकी थी, तब तक कितने लोगों ने इसका सेवन कर लिया होगा?
यह पूरा मामला सिस्टम की दोहरी तस्वीर दिखाता है। एक तरफ अभियान चलाकर जनता को भरोसा दिलाया जा रहा है कि उन्हें सुरक्षित दवा मिलेगी, दूसरी तरफ उसी दौरान घटिया दवा की सप्लाई सामने आ रही है।
इससे न सिर्फ मरीजों की सेहत पर खतरा बढ़ता है, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की विश्वसनीयता भी सवालों के घेरे में आ जाती है।
![636]()
विशेषज्ञों का कहना है कि दवा की गुणवत्ता में जरा सी भी कमी मरीज के इलाज को प्रभावित कर सकती है। खासकर आयरन और फोलिक एसिड जैसी दवाएं अगर सही स्तर की न हों, तो उनका कोई लाभ नहीं मिलता, बल्कि बीमारी लंबी खिंच सकती है।
सवाल उठता है कि क्या सप्लाई से पहले गुणवत्ता की जांच नहीं हुई? अगर हुई, तो फिर फेल बैच अस्पतालों तक कैसे पहुंच गया? और अगर बाद में गड़बड़ी सामने आई, तो जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होगी?
सरकार के लिए यह मामला सिर्फ एक दवा तक सीमित नहीं है। यह पूरे सिस्टम की साख से जुड़ा हुआ है। क्योंकि पिछली 2 साल में दो दर्जन से अधिक दवाएं अमानक निकल चुकी हैं जिसमें गर्भवती माताओं से जुड़ी और
पैरासिटामोल जैसी दवाएं शामिल हैं। जब “सही दवा” का दावा किया जा रहा है, तो जमीनी हकीकत भी उसी दावे के अनुरूप होनी चाहिए। वरना अभियान सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएगा और मरीजों की सेहत जोखिम में पड़ती रहेगी।
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित; 18 मई से 12 जून तक छुट्टियां, वेकेशन बेंच करेगी अर्जेंट मामलों की सुनवाई
छत्तीसगढ़ में मुआवजा घोटाले पर ED की बड़ी कार्रवाई, 8 ठिकानों पर छापे, लाखों नकदी और चांदी जब्त
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; लव मैरिज करने वाले जोड़े को सुरक्षा देने के लिए SP को निर्देश
छत्तीसगढ़ में धान बीज की नई दरें ; बुवाई के समय किसानों की बढ़ी मुश्किलें
अब ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या वाकई अभियान का मकसद मरीजों की खोज करना और सुरक्षित दवा देना है? अगर ऐसा है तो अस्पतालों तक पहुंच रही दवाओं की गुणवत्ता पर कौन नजर रख रहा है?
15 दिन का विशेष अभियान
इस अभियान में खाद्य सुरक्षा और दवा गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखने की बात कही गई है। टीम गठित करने, रोजाना रिपोर्टिंग और सख्त निगरानी के निर्देश भी दिए गए हैं। यानी कागजों में पूरी व्यवस्था चौकस दिखाई दे रही है।
बेसिक मेडिसिन ही निकली घटिया
दस्तावेज बताते हैं कि Ferrous Sulphate and Folic Acid (Red Color) नाम की दवा के एक बैच को गुणवत्ता परीक्षण में फेल पाया गया। यह वही दवा है जो आमतौर पर एनीमिया जैसी समस्याओं के इलाज में मरीजों को दी जाती है, खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए बेहद जरूरी मानी जाती है।
635
CGMSC दवा मंगवाएगी वापस
इसके बाद संबंधित बैच को वापस लेने के निर्देश जारी किए गए। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब तक दवा मरीजों तक पहुंच चुकी थी, तब तक कितने लोगों ने इसका सेवन कर लिया होगा?
सिस्टम की दोहरी तस्वीर
इससे न सिर्फ मरीजों की सेहत पर खतरा बढ़ता है, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की विश्वसनीयता भी सवालों के घेरे में आ जाती है।
636
मरीज के इलाज को प्रभावित कर सकती है
सबसे बड़ा सवाल जवाबदेही का
पैरासिटामोल तक निकल चुकी है अमानक
पैरासिटामोल जैसी दवाएं शामिल हैं। जब “सही दवा” का दावा किया जा रहा है, तो जमीनी हकीकत भी उसी दावे के अनुरूप होनी चाहिए। वरना अभियान सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएगा और मरीजों की सेहत जोखिम में पड़ती रहेगी।
यह खबरें भी पढ़े...
छत्तीसगढ़ में मुआवजा घोटाले पर ED की बड़ी कार्रवाई, 8 ठिकानों पर छापे, लाखों नकदी और चांदी जब्त
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; लव मैरिज करने वाले जोड़े को सुरक्षा देने के लिए SP को निर्देश
छत्तीसगढ़ में धान बीज की नई दरें ; बुवाई के समय किसानों की बढ़ी मुश्किलें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari