छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल चुनाव: हाईकोर्ट ने चुनाव पर लगाया बैन, अब मामला जाएगा सुप्रीम कोर्ट
Kanak Durga Jha | Published:
Chhattisgarh State Bar Council Election High Court bans elections matter go Supreme Court
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के निर्देश के खिलाफ दाखिल याचिका को चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने खारिज कर दिया।
छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनाव में जिला अधिवक्ता संघ और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के मौजूदा पदाधिकारियों के चुनाव लड़ने पर लगा प्रतिबंध हाईकोर्ट ने बरकरार रखा है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के निर्देश के खिलाफ दाखिल याचिका को चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने खारिज कर दिया। अब इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी है।
गौरतलब है कि स्टेट बार काउंसिल चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 7 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई, जो 14 अगस्त तक चलेगी। प्रदेश के वकील 25 सदस्यों का चुनाव करेंगे, जिनमें से निर्वाचित सदस्य बाद में अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी चुनेंगे।
बीसीआई ने यह नियम लागू किया है कि मौजूदा जिला अधिवक्ता संघ और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारी चुनाव नहीं लड़ सकेंगे, ताकि मतदाताओं पर प्रभाव डालने की आशंका को रोका जा सके। इस नियम को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव वरूणेंद्र मिश्रा ने चुनौती दी थी। उनका तर्क था कि यह प्रतिबंध संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।
सभी पक्षों की सुनवाई के बाद डिवीजन बेंच ने याचिका खारिज कर दी। बार पदाधिकारियों का कहना है कि वे अब सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे, क्योंकि यह आदेश उनकी स्वतंत्रता पर अंकुश जैसा है। इस फैसले के बाद चुनाव प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
स्टेट बार काउंसिल चुनाव की अधिसूचना जारी
बीसीआई ने यह नियम लागू किया है कि मौजूदा जिला अधिवक्ता संघ और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारी चुनाव नहीं लड़ सकेंगे, ताकि मतदाताओं पर प्रभाव डालने की आशंका को रोका जा सके। इस नियम को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव वरूणेंद्र मिश्रा ने चुनौती दी थी। उनका तर्क था कि यह प्रतिबंध संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।
कोर्ट ने खारिज की याचिका मिश्रा ने अदालत में दलील दी कि 10 साल बाद स्टेट बार काउंसिल चुनाव हो रहे हैं, और 2022 में जारी इस अधिसूचना की उन्हें पहले जानकारी नहीं थी। हालांकि, केंद्र सरकार और बीसीआई के वकीलों ने नियम को सही ठहराया।
छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल चुनावछत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल चुनाव में पदाधिकारियों के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध बरकरार।हाईकोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के 2022 के नियम को सही ठहराया। जिला अधिवक्ता संघ और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के मौजूदा पदाधिकारी चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव वरूणेंद्र मिश्रा की याचिका खारिज। अब इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी। |
सभी पक्षों की सुनवाई के बाद डिवीजन बेंच ने याचिका खारिज कर दी। बार पदाधिकारियों का कहना है कि वे अब सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे, क्योंकि यह आदेश उनकी स्वतंत्रता पर अंकुश जैसा है। इस फैसले के बाद चुनाव प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी।
FAQ
छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल चुनाव में किस पर प्रतिबंध लगाया गया है?
मौजूदा जिला अधिवक्ता संघ और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों पर चुनाव लड़ने से रोक लगाई गई है।- यह प्रतिबंध कब और किसके द्वारा लागू किया गया था?
यह नियम 2022 में बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा लागू किया गया था। - हाईकोर्ट में किसने इस नियम को चुनौती दी थी?
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव वरूणेंद्र मिश्रा ने इस प्रतिबंध के खिलाफ याचिका दायर की थी। - हाईकोर्ट ने इस मामले में क्या फैसला दिया?
हाईकोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए प्रतिबंध को बरकरार रखा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari