CG Weather : छत्तीसगढ़ में जानलेवा गर्मी, अब तक तीन लोगों की मौत, आज तापमान में होगा बदलाव
Deeksha Nandini Mehra | May 31, 2024, 07:55 IST
Chhattisgarh Weather Update
छत्तीसगढ़ में ट्रैफिक पुलिस जवान, बिलासपुर की एक महिला और शिव महापुराण कथा सुनने आए धरसींवा के 70 वर्षीय बुजुर्ग ने तेज लू की वजह से दम तोड़ दिया...
Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन के बढ़ते तापमान और दोपहर में चलने वाली तेज लू से अब तक प्रदेश में तीन लोगों ने दम तोड़ दिया है। इसमें ट्रैफिक पुलिस जवान, बिलासपुर की एक महिला और शिव महापुराण कथा सुनने आए धरसींवा के 70 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। वहीं मौसम विभाग ने 31 मई शुक्रवार से तापमान में बदलाव की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक 31 मई से प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान में बदलाव की संभावना है। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और अंधड़ चलने की संभावना है। वहीं बस्तर जिले में भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बस्तर संभाग के लगभग सभी जिलों में 1 जून को गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होगी। वहीं, 2 जून को ऐसी स्थिति गरियाबंद और धमतरी जिलें में भी देखने को मिल सकती है।
जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर के ट्रैफिक पुलिस जवान भगीरथी कंवर ने दम तोड़ दिया। वो भनपुरी यातायात थाना में पोस्टेड थे। वहीं, धरसींवा से पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने आए बुजुर्ग तीरथ राम साहू की मौत हो गई। राजधानी में पिछले 4 दिनों से हीटवेव जैसी स्थिति है।
रायपुर से लगे अमलेश्वर में शिव महापुराण कथा सुनने आए धरसींवा के 70 वर्षीय बुजुर्ग तीरथ राम साहू को अचानक चक्कर आया। उसके साथ जो परिजन थे, वो उप स्वास्थ्य केंद्र अमलेश्वर ले गए, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
बिलासपुर में भी एक महिला की मौत हो गई है। सरगांव के वार्ड क्रमांक-14 स्थित घर के आंगन में महिला चक्कर खाकर बेहोश हो गई थी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रदेश में भीषण गर्मी और तेज लू को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से सावधानी बरतने और इससे बचने का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से खुद का और परिजनों का ख्याल रखने की बात कही है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल 'X' पर वीडियो सन्देश साझा किया है। वीडियो संदेश में CM साय ने कहा है, 'विगत कुछ दिनों से प्रदेश में तापमान में भारी वृद्धि हुई है। झुलसाने वाली गर्म हवाओं के थपेड़े चल रहे हैं। जिसके चलते गर्मी और लू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतें।'
यहां सुनिए सीएम साय ने क्या कहा...
CG Weather Today | 3 people died due to heat | गर्मी से तीन लोगों की मौत | छत्तीसगढ़ का मौसम
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
आज ऐसा रहेगा मौसम

गर्मी से ट्रैफिक पुलिस जवान की मौत
जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर के ट्रैफिक पुलिस जवान भगीरथी कंवर ने दम तोड़ दिया। वो भनपुरी यातायात थाना में पोस्टेड थे। वहीं, धरसींवा से पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने आए बुजुर्ग तीरथ राम साहू की मौत हो गई। राजधानी में पिछले 4 दिनों से हीटवेव जैसी स्थिति है।
शिव महापुराण सुनते- सुनते आया चक्कर
रायपुर से लगे अमलेश्वर में शिव महापुराण कथा सुनने आए धरसींवा के 70 वर्षीय बुजुर्ग तीरथ राम साहू को अचानक चक्कर आया। उसके साथ जो परिजन थे, वो उप स्वास्थ्य केंद्र अमलेश्वर ले गए, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
आंगन में आया चक्कर
बिलासपुर में भी एक महिला की मौत हो गई है। सरगांव के वार्ड क्रमांक-14 स्थित घर के आंगन में महिला चक्कर खाकर बेहोश हो गई थी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सीएम साय का वीडियो संदेश
प्रदेश में भीषण गर्मी और तेज लू को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से सावधानी बरतने और इससे बचने का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से खुद का और परिजनों का ख्याल रखने की बात कही है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल 'X' पर वीडियो सन्देश साझा किया है। वीडियो संदेश में CM साय ने कहा है, 'विगत कुछ दिनों से प्रदेश में तापमान में भारी वृद्धि हुई है। झुलसाने वाली गर्म हवाओं के थपेड़े चल रहे हैं। जिसके चलते गर्मी और लू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतें।'
यहां सुनिए सीएम साय ने क्या कहा...
आप सभी प्रदेशवासियों से मेरा विनम्र आग्रह... pic.twitter.com/9IBMN05xql
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) May 30, 2024
CG Weather Today | 3 people died due to heat | गर्मी से तीन लोगों की मौत | छत्तीसगढ़ का मौसम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari