CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज चलेंगी तेज हवाएं, पांच जिलों में हो सकती है बारिश

Deeksha Nandini Mehra | Jun 07, 2024, 07:55 IST
Share
cg weather
Chhattisgarh Weather Today

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं आगामी पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।

Chhattisgarh Weather Today : छत्तीसगढ़ में आज 30- 40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना भी जताई है।

इसके साथ ही कुछ स्थानों पर वज्रपात होने के भी आसार हैं। अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। रायपुर में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बारिश होने का संकेत दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार केरल में एक दिन पहले दस्तक देने के बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इससे राज्य में बारिश देखी जा रही है। हालांकि यह बारिश प्रदेश के कुछ हिस्सों में देखी जा रही है। बारिश होने की वजह से प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

42 रहा अधिकतम तापमान

माैसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में बीते दिन गुरुवार को सर्वाधिक तापमान डोंगरगढ़ में 42.8 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम तापमान नारायणपुर में 22 .8 डिग्री दर्ज किया गया है।

राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं आज राजधानी रायपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Chhattisgarh weather update | छत्तीसगढ़ मौसम | छत्तीसगढ़ में बारिश | Raipur IMD

Tags:
  • Chhattisgarh weather today
  • Chhattisgarh weather update
  • छत्तीसगढ़ मौसम
  • छत्तीसगढ़ में बारिश
  • Raipur IMD
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच