होली से पहले छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, एमपी समेत सात राज्यों के यात्री परेशान!

Aman Vaishnav | Feb 11, 2026, 15:09 IST
Share
chhattisgarh trains cancelled april 2026
chhattisgarh trains cancelled april 2026

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनों को 14 फरवरी से 26 अप्रैल तक रद्द कर दिया गया है। ये फैसला नागपुर और रायपुर मंडल में काम की वजह से लिया गया है। ट्रेनों के रद्द होने से एमपी, महाराष्ट्र और कुछ बड़े राज्यों के यात्री परेशान हो सकते हैं।

News In Short

  • 26 ट्रेनों का रद्द होना यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
  • गोंदिया स्टेशन पर वॉशेबल एप्रन का काम 20 दिनों तक चलेगा।
  • रायपुर मंडल में 14 और 15 फरवरी को कुछ ट्रेनों पर असर पड़ेगा।
  • ट्रेनों के रद्द होने से रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, गोंदिया जैसे कई शहर प्रभावित होंगे।
  • रेलवे ने यात्रियों से वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की है।

News In Detail

होली की छुट्टियों में घर जाने का प्लान बना रहे लोगों को एक बड़ा झटका लग सकता है। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। ये रद्दीकरण गोंदिया स्टेशन पर ट्रैक निर्माण और दूसरे कामों के कारण हुआ है।

इसके अलावा, रायपुर मंडल में भी कुछ ट्रेनों पर असर पड़ेगा। ऐसे में यात्रियों को खासकर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और दूसरे राज्यों से यात्रा करने में परेशानी हो सकती है।

14 ट्रेन 4 से 26 अप्रैल तक रद्द

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जिनमें एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनें भी शामिल हैं। ये रद्दीकरण नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन पर प्लेटफॉर्म-3 पर वॉशेबल एप्रन का डिस्मेंटलिंग और बैलेस्टेड ट्रैक बनाने के काम के कारण किया गया है। इस काम के लिए 20 दिन तक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान 14 ट्रेनों को 4 से 26 अप्रैल तक रद्द किया गया है।

इसके अलावा, रायपुर मंडल में हथबंद-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज बनाने के लिए गर्डर लॉन्च किया जाएगा, जिसके चलते 14 और 15 फरवरी को कुछ यात्री ट्रेनों पर असर पड़ेगा। भिलाई स्टेशन पर डिस्मेंटलिंग काम की वजह से भी कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।

रेलवे की अपील...

रेलवे ने बताया है कि 14 और 15 फरवरी को 12 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इससे छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार और पंजाब जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

खासकर रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, शालीमार (कोलकाता) अमृतसर, हजरत निजामुद्दीन और लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) जाने वाले यात्रियों को ट्रेन की स्थिति चेक करने की सलाह दी गई है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले वैकल्पिक व्यवस्था करें और पूरी जानकारी लें।

यहां नहीं चलेंगी ट्रेन...

14 फरवरी को 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू ट्रेन बिलासपुर में ही खत्म हो जाएगी और बिलासपुर से गोंदिया के बीच नहीं चलेगी। इसी दिन 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू ट्रेन भी बिलासपुर से ही चलेगी और गोंदिया से बिलासपुर के बीच नहीं चलेगी।

ये गाड़ियां होंगी रद्ध...

तारीखगाड़ी नंबर गाड़ी का नाम / रूट
14 फरवरी 202668728रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68719बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
68733गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68734बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
58203कोरबा-रायपुर पैसेंजर
58205रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर
15 फरवरी 202658206नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर
58202रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर

कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस भी 5 से 27 अप्रैल तक रद्द

कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस भी 5 से 27 अप्रैल तक रद्द रहेगी। इसी तरह शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18030 और 18029) 4 से 24 अप्रैल तक रद्द रहेंगी। 18237 (कोरबा-अमृतसर) और 18238 (अमृतसर-बिलासपुर) एक्सप्रेस भी 5 से 27 अप्रैल तक रद्द रहेंगी।

इसके अलावा, रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन (12409-12410), लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार (12101-12102) और विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन (12807-12808) एक्सप्रेस भी अप्रैल में अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी। साथ ही कई मेमू और डेमू पैसेंजर ट्रेनें 5 से 25 अप्रैल तक बंद रहेंगी।

अप्रैल में रद्ध की जाने वाली गाड़ियां

गाड़ी नंबरगाड़ी का नाम (कहां से कहां तक)रद्द रहने की तारीख
18030शालीमार – एलटीटी4 से 24 अप्रैल
18029एलटीटी – शालीमार6 से 26 अप्रैल
18237कोरबा – अमृतसर5 से 25 अप्रैल
18238अमृतसर – बिलासपुर7 से 27 अप्रैल
12410ह. निजामुद्दीन – रायगढ़2, 4, 6–9, 11, 13–16, 18, 20–22 अप्रैल
12409रायगढ़ – ह. निजामुद्दीन4, 6, 8–11, 13, 15–18, 20, 22–24 अप्रैल
12101एलटीटी – शालीमार4, 6–7, 10–11, 13–14, 17–18, 20–21 अप्रैल
12102शालीमार – एलटीटी6, 8–9, 12–13, 15–16, 19–20, 22–23 अप्रैल
12807विशाखापत्तनम – ह. निजामुद्दीन5, 7–9, 11–12, 14–16, 18–19, 21–23 अप्रैल
12808ह. निजामुद्दीन – विशाखापत्तनम7, 9–11, 13–14, 16–18, 20–21, 23–25 अप्रैल
68815/68816बल्लारशाह – गोंदिया मेमू5 से 25 अप्रैल
78805गोंदिया – कटंगी5 से 25 अप्रैल
78806कटंगी – गोंदिया5 से 26 अप्रैल

डेस्टिनेशन से पहले रुकने वाली गाड़ियां

गाड़ी नंबरगाड़ी का नामकहां से समाप्त या शुरू होगीकहां रद्द रहेगीतारीख
68802गोंदिया - बल्लारशाह पैसेंजरहिरदामालीगोंदिया - हिरदामाली के बीच5 अप्रैल से 25 अप्रैल
68803बल्लारशाह - गोंदिया पैसेंजरहिरदामालीहिरदामाली - गोंदिया के बीच5 अप्रैल से 25 अप्रैल
68804गोंदिया - बल्लारशाह पैसेंजरहिरदामालीगोंदिया - हिरदामाली के बीच5 अप्रैल से 25 अप्रैल
68805चांदाफोर्ट - गोंदिया पैसेंजरहिरदामालीहिरदामाली - गोंदिया के बीच5 अप्रैल से 25 अप्रैल
68806गोंदिया - वड्सा पैसेंजरहिरदामालीगोंदिया - हिरदामाली के बीच5 अप्रैल से 25 अप्रैल
15231बरौनी - गोंदिया एक्सप्रेसदुर्गदुर्ग - गोंदिया के बीच5 अप्रैल से 25 अप्रैल
15232गोंदिया - बरौनी एक्सप्रेसदुर्गगोंदिया - दुर्ग के बीच5 अप्रैल से 26 अप्रैल
ये खबरें भी पढ़िए...

IRCTC लाया 2026 का सबसे बड़ा धार्मिक टूर, 9 मार्च से चलेगी भारत गौरव ट्रेन, जानें पूरा रूट

होली पर 1400 से ज्‍यादा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे, यात्रियों की टेंशन खत्म

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! भारतीय रेलवे ने बढ़ा दिया ट्रेन का किराया, आम जनता की जेब होगी ढीली

छत्तीसगढ़ न्यूज: छत्तीसगढ़ में नहीं रहेगा चंडालपुर, 'नकटी' भी नहीं कहेंगे लोग

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • पश्चिम बंगाल
  • रायगढ़
  • ट्रेन
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती