1 नवंबर को आएगा छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट, मंत्री- विधायकों समेत जनता से मांगे सुझाव

Deeksha Nandini Mehra | Jun 15, 2024, 10:11 IST
Share
छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट
छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट

राज्य नीति आयोग के अधिकारियों ने विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए लघु, मध्यम और दीर्घ अवधि के सुझाव के बारे में भारत सरकार के नीति आयोग की सलाहकार निधि छिब्बर को विस्तार से जानकारी दी।

Chhattisgarh Vision Document : देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के तहत छत्तीसगढ़ सरकार विजन डॉक्यूमेंट पर काम कर रही है। एक नवंबर को विजन डॉक्यूमेंट लाने की तैयारी छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने कर ली है।

इसे लेकर राज्य सरकार द्वारा लगातार सभी विभागों की समीक्षा बैठक की जा रही है। साथ ही सांसद भी अब इस काम में जुट गए हैं।जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ को पुनर्योजी विकास और स्थिरता में अग्रणी के रूप में इसे स्थापित करने के उद्देश्य से इस मामले पर राज्य योजना आयोग में चर्चा की हैं।

भारत सरकार के नीति आयोग की सलाहकार निधि छिब्बर को राज्य नीति आयोग के अधिकारियों ने विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए लघु, मध्यम और दीर्घ अवधि के सुझाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

राज्य नीति आयोग के सभाकक्ष में हुई बैठक

अब तक मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट की तैयार को लेकर वर्किंग ग्रुप के अधिकारियों के द्वारा राज्य नीति आयोग के सभाकक्ष में इस सन्दर्भ में बैठक भी हुई थी।

इस दौरान विजय डॉक्यूमेंट में सरकार ने कई अहम और बड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद कुछ मुद्दों को विजन डॉक्यूमेंट में शामिल किया गया। छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट 2047 में मंत्रियों और विधायकों समेत आम नागरिकों से भी सुझाव लिए गए हैं।

विजन डॉक्यूमेंट के लिए बनाए 8 वर्किंग ग्रुप

बताया जा रहा है कि विशेषज्ञों के सुझाव को जमा किया जा रहा है। राज्य नीति आयोग द्वारा विजन डॉक्यूमेंट बनाने के लिए 8 वर्किंग ग्रुप बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विजन डॉक्यूमेंट बनाने का जिम्मा राज्य नीति आयोग को सौंपा है।

राज्य नीति आयोग द्वारा पिछले लगभग एक महीने से लगातार विषय विशेषज्ञों के साथ बैठकों कर विस्तृत विचार किया जा रहा है। विजन डॉक्यूमेंट को लेकर नागरिकों और स्वयंसेवी संस्थाओं से सुझाव लेने की भी पहल होगी।

भारत सरकार नीति आयोग की सलाहकार निधि छिब्बर ने मंत्रालय महानदी भवन में बनाए जा रहे विजन डॉक्यूमेंट 2047 के संबंध में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

deeksha nandini mehra
deeksha nandini mehra

छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट

Tags:
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट 2047
  • छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट
  • Chhattisgarh Vision Document
  • विकसित छत्तीसगढ़
  • नीति आयोग की सलाहकार निधि छिब्बर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच