छत्तीसगढ़ में झमाझम बरसेंगे बादल, प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Amresh Kushwaha | Jul 17, 2024, 10:32 IST
Share
ऑरेंज अलर्ट जारी
ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 20 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज जानें...

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर झमाझम बारिश देखी जाएगी। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 20 जुलाई तक मौसम खराब रहेगा। IMD का कहना है कि अगले 5 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी और वज्रपात (आकाश से बिजली गिरना ) की संभावना है।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ नवा रायपुर में बनेगा प्रदेश का पहला IT हब, 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

19 और 20 जुलाई को होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण ओडिशा और आसपास के इलाकों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इतना ही नहीं एक मानसून लाइन छत्तीसगढ़ से होते हुए दक्षिण ओडिशा पर बने इस कम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है। इनके चलते छत्तीसगढ़ में 20 जुलाई तक झमाझम बारिश वाला मौसम बन रहा है।

साथ ही 19 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई जा रही है। इसकी वजह से भी 19 जुलाई से छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़िए...राम वन गमन पथ के नाम पर सरकार ने खर्च किए 81 करोड़, अधूरे काम कर दो एजेसिंयों ने कमा लिए 71 करोड़

इन जिलों में मध्यम बारिश होगी

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में 19 और 20 जुलाई को भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ में 16 और 17 जुलाई को भी जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसको लेकर भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ में 18 जुलाई को भी झमाझम बारिश जारी रहेगी। हालांकि इसकी तीव्रता कम रहेगी। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। यदि जिलों के लिहाज से देखें तो छत्तीसगढ़ के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर और बिलासपुर में हल्की से मध्यम बारिश देखी जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...सुप्रीम कोर्ट ने B.Ed शिक्षकों की नियुक्तियां की निरस्त

प्रदेश के इन शहरों पर रहेगा असर

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के रायगढ़, सक्ति, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलोदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा और कबीरधाम जिलों में अधिकांश स्थानों पर जोरदार बारिश की संभावना जताई है।

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंढई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और कांकेर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

19 और 20 जुलाई को गरियाबंद, धमतरी, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh Weather News
  • Chhattisgarh weather update
  • Chhattisgarh Weather Alert
  • Chhattisgarh Weather
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा