Chhattisgarh Weather Forecast : छत्तीसगढ़ में आज 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, बस्तर संभाग में छाए रहेंगे बादल

Deeksha Nandini Mehra | May 15, 2024, 07:44 IST
Share
CG WEATHER
Chhattisgarh Weather Forecast

छत्तीसगढ़ में कल 14 मई को तापमान 38 डिग्री से 43 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। जिसमें सबसे ज्यादा डोंगरगढ़ में 43 डिग्री तो सबसे कम सोनहत में 21 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Chhattisgarh Weather Forecast : छत्तीसगढ़ में आज राजधानी रायपुर समेत चार संभाग में चार डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं बस्तर संभाग में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही हल्की बूंदाबादी भी हो सकती है। मंगलवार को प्रदेश में तापमान 38 डिग्री से 43 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। जिसमें सबसे ज्यादा डोगरगढ़ में 43 डिग्री तो सबसे कम सोनहत में 21 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

यह खबर पूरी पढ़िए... विष्णु की टीम में नजर आएंगे चार नए चेहरे, कैबिनेट से हो सकती है दो मंत्रियों की विदाई

छत्तीसगढ़ के मौसम वैज्ञान केंद्र के अनुसार, बस्तर संभाग के सभी जिलों में हल्की गरज- चमक, तेज हवा के साथ बूंदाबादी की संभावना है। बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर में बारिश तो वहीं बीजापुर और सुकमा में गरज- चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर की रफ़्तार से हवाएं चल सकती है। रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

यह खबर पूरी पढ़िए... Raipur : होटल शैमराक ग्रीन्स और धोतरे मैरिज पैलेस से कर रहे थे ड्रग सप्लाई

14 मई को इतना रहा तापमान


प्रदेश में बीते दिन 14 मई को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और राजनांदगांव समेत 7 जिलों में दिन का पारा 40 डिग्री के पार रहा । जिसमें रायगढ़, रायपुर, दुर्ग, बालोद, बिलासपुर, मुंगेली और राजनांदगांव शामिल है। बाकी अन्य जिलों में अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया गया। वहीं महेंद्रगढ़ में मंगलवार को तेज बारिश हुई जिसकी वजह से तापमान कम रहा।

यह खबर पूरी पढ़िए... Lok Sabha election betting : MP-CG में BJP को 2-2 सीटों का नुकसान, देश में NDA को 385 सीटें!

गौरतलब है कि, रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने बीते 13 मई को छत्तीसगढ़ में कई जिलों में पांच दिन ( 13 मई से 17 मई तक ) ऑरेंज अलर्ट ( Orange Alert ) तो कहीं येलो अलर्ट ( Yellow Alert ) जारी किया था। वहीं बीते दिन 12 मई को बस्तर संभाग, कांकेर, रायपुर समेत सरगुजा संभाग में जमकर बादल बरसे थे। बीते पांच घंटों में तापमान 10 डिग्री तक गिरा है, जबकि बस्तर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया।

छत्तीसगढ़ मौसम | छत्तीसगढ़ में तापमान

यह खबर पूरी पढ़िए... Chhattisgarh Weather : भीषण गर्मी से प्रदेश को राहत, इन जिलों में हो सकती है बारिश

thesootr links










Tags:
  • छत्तीसगढ़ मौसम
  • Chhattisgarh Weather
  • छत्तीसगढ़ में तापमान
मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई

By Sandeep Kumar

मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई
स्वच्छ शहर लीग में टॉप-3 से बाहर हुआ इंदौर, सफाई जोड़ी में भी दूसरा स्थान, अहमदाबाद-साणंद पहले नंबर पर

By Sanjay Gupta

स्वच्छ शहर लीग में टॉप-3 से बाहर हुआ इंदौर, सफाई जोड़ी में भी दूसरा स्थान, अहमदाबाद-साणंद पहले नंबर पर
पत्नी की हत्या के आरोप में 13 साल जेल में रहा पति, राजस्थान हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी

By Ashish Bhardwaj

पत्नी की हत्या के आरोप में 13 साल जेल में रहा पति, राजस्थान हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी
एमपी में हर महीने एक मेडिकल कॉलेज का वादा, लेकिन तैयारी कितनी? मंत्री-अफसरों से नहीं मिला जवाब

By Atul Dwivedi

एमपी में हर महीने एक मेडिकल कॉलेज का वादा, लेकिन तैयारी कितनी? मंत्री-अफसरों से नहीं मिला जवाब
राजेंद्र राठौड़ ने सभा में पढ़ा कलमा, बोले- खुदा और भगवान एक हैं

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजेंद्र राठौड़ ने सभा में पढ़ा कलमा, बोले- खुदा और भगवान एक हैं
अब PUC नहीं तो पेट्रोल-डीजल नहीं! नंबर प्लेट स्कैन करेंगे कैमरे, डीजल ऑटो पर भी रोक

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अब PUC नहीं तो पेट्रोल-डीजल नहीं! नंबर प्लेट स्कैन करेंगे कैमरे, डीजल ऑटो पर भी रोक
सौरभ चंद्राकर की कल रायपुर कोर्ट में पेशी, CBI की रिमांड खत्म होते ही हिरासत में ले सकती है ED

By Arun Tiwari

सौरभ चंद्राकर की कल रायपुर कोर्ट में पेशी, CBI की रिमांड खत्म होते ही हिरासत में ले सकती है ED