CG Weather Update: प्रदेश की राजधानी समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

Amresh Kushwaha | Sept 29, 2025, 10:06 IST
Share
chhattisgarh-weather-update-heavy-rain-alert-29-september
chhattisgarh-weather-update-heavy-rain-alert-29-september

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में मानसून जाते-जाते अपना असर दिखा रहा है। रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain) और गरज-चमक (Thunderstorm) का अलर्ट जारी किया गया है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में मानसून जाते-जाते अपना असर दिखा रहा है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। बारिश की वजह से तापमान (Temperature) में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग (Weather Department) ने सोमवार, 29 सितंबर को भी भारी बारिश का अलर्ट (Alert) जारी किया है।

आज इन जिलों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, रायगढ़, सारंगढ़, बिलाईगढ़, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर जिलों में बारिश की संभावना जताई है। कई इलाकों में गरज-चमक (Thunderstorm) और बिजली गिरने की भी आशंका है।
हालांकि, कोरबा (Korba), रायगढ़ और बलरामपुर (Balrampur) जिले के लोगों को आज बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी हिंदी में होगी इंजीनियरिंग, हजारों छात्रों को होगा फायदा

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट की खबर को एक नजर में समझें...



  • छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
  • मौसम विभाग ने रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, बस्तर, कांकेर समेत कई जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है।
  • कोरबा, रायगढ़ और बलरामपुर जिलों में आज बारिश से राहत मिलने की संभावना है।
  • विभाग ने लोगों को बिना वजह घर से बाहर न निकलने और बारिश के दौरान खुले स्थानों पर खड़े न रहने की सलाह दी है।
  • 1 अक्टूबर से उत्तर बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र के असर से प्रदेश में बारिश की गतिविधि और बढ़ सकती है।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को बिना वजह घर से बाहर निकलने से बचने और बारिश के दौरान खुले स्थान पर खड़े न रहने की सलाह दी गई है।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ के जंगलों में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, DRG-CRPF ने 14 लाख के 3 इनामी नक्सलियों को मार गिराया

सिनॉप्टिक सिस्टम की ताजा स्थिति

विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा (Withdrawal Line) 20°उत्तर/69°पूर्व से होकर गुजर रही है, जो वेरावल (Veraval), भरूच (Bharuch), उज्जैन (Ujjain), झांसी (Jhansi), शाहजहांपुर (Shahjahanpur) और 30°उत्तर/81°पूर्व तक फैली हुई है।
दक्षिण आंतरिक ओडिशा (South Interior Odisha) पर बना दबाव दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है और अगले 24 घंटों में इसके कमजोर होकर एक निम्न दबाव क्षेत्र (Low-Pressure Area) बनने की संभावना जताई गई है।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ कांग्रेस में दिल्ली का असर,दिग्गजों के साथ न लंच,न डिनर, मलाईदार पोस्टिंग के बाद किसे मिलीं जेल की सलाखें

अक्टूबर में बढ़ेगी बारिश की गतिविधि

छत्तीसगढ़ मौसम न्यूज: मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि 30 सितंबर को उत्तर अंडमान सागर (North Andaman Sea) में एक ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण (Cyclonic Circulation) विकसित होगा। इसके प्रभाव से 1 अक्टूबर को उत्तर बंगाल की खाड़ी (North Bay of Bengal) और आसपास के क्षेत्रों में निम्न दाब का क्षेत्र बनेगा। इसका असर छत्तीसगढ़ पर भी होगा और 1 अक्टूबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधि (Rainfall Activity) में तेजी आने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़िए...CG News: छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को एक-एक लाख दीपावली बोनस, जोरदार मनेगा त्यौहार, बांटे गए 365 करोड़ रुपए

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट
  • मौसम अपडेट
  • छत्तीसगढ़ मौसम न्यूज
  • छत्तीसगढ़ मौसम
  • CG Weather Update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच