CG Weather Update : आज मानसून की बारिश से भीगेगा रायपुर, सरगुजा में हीटवेव अलर्ट

Deeksha Nandini Mehra | Jun 15, 2024, 07:45 IST
Share
CG WEATHER UPDATE
CG WEATHER UPDATE

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में मध्यम से भारी बारिश होने की बात कही है। वहीं सरगुजा संभाग के इलाकों में हीटवेव के साथ 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

Chhattisgarh weather update : छत्तीसगढ़ में मानसून बीजापुर से आगे बढ़कर शनिवार 15 जून को रायपुर पहुंचेगा। इसके चलते शहर में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश देखी जा सकती है। इसके अलावा सरगुजा संभाग में आज भी हीट वेव चलेगी। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में आज (15 जून) दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन शाम के समय तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। शहर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमानन 30 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं सरगुजा संभाग के इलाकों में दिन में हीटवेव चलेगी। इसके अलावा देर शाम को तेज हवा चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिन तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट देखी जा सकती है।

17 जून से बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि दक्षिण- पश्चिम राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। इसके चलते छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।इसके अलावा प्रदेश में 17 जून से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

आंधी के साथ तेज बारिश से गिरे पेड़

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर और रायगढ़ में शुक्रवार शाम को आंधी के साथ तेज बारिश ने जन- जीवन अस्त- व्यस्त हो गया। आंधी के चलते सूरजपुर में कई जगह पेड़ गिर गए। इसमें एक महिला की मौत हो गई और कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। वहीं रायगढ़ में बिजली का तार गिरने से बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 9 जिलों में औसत से ज्यादा और तीन जिलों में सामान्य बारिश हो चुकी है। हालांकि शेष 21 जिलों समेत प्रदेश में औसत से कम बारिश हुई है। कम वर्षा की भरपाई अगले 10 दिनों में होने के आसार हैं।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

छत्तीसगढ़ मानसून CG Weather Update | छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट | Chhattisgarh weather today सरगुजा में हीटवेव अलर्ट

Tags:
  • Chhattisgarh weather today
  • CG Weather Update
  • सरगुजा में हीटवेव अलर्ट
  • छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट
  • छत्तीसगढ़ मानसून
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज