स्कूल खुलते ही घर छोड़कर भागे बच्चे, नागपुर पहुंचकर लौटे वापस, जानें वजह

Harrison Masih | Jun 19, 2025, 18:55 IST
Share
Children ran away from home returned after reaching Nagpur bhilai  the sootr
Children ran away from home returned after reaching Nagpur bhilai the sootr

छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर से एक चौंकाने वाली लेकिन राहतभरी खबर सामने आई है, जहाँ स्कूल खुलने के बाद डांट से नाराज़ होकर तीन नाबालिग बच्चे घर से बिना बताए फरार हो गए। ये बच्चे रेलवे स्टेशन पहुंचकर सीधे ट्रेन में बैठकर नागपुर निकल गए।

छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर से एक चौंकाने वाली लेकिन राहतभरी खबर सामने आई है, जहाँ स्कूल खुलने के बाद डांट से नाराज़ होकर तीन नाबालिग बच्चे घर से बिना बताए फरार हो गए। ये बच्चे रेलवे स्टेशन पहुंचकर सीधे ट्रेन में बैठकर नागपुर निकल गए। दो दिन बाद पैसे खत्म होने पर वे स्वेच्छा से वापस घर लौट आए, जिससे परिजनों और पुलिस दोनों ने राहत की सांस ली है।

ये खबर भी पढ़ें... 25 साल से सक्रिय नक्सली दंपत्ति ने किया सरेंडर, माओवादी स्कूल में थे टीचर

पुलिस कर रही थी लगातार तलाश

घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है, जहाँ तीन अलग-अलग परिजनों ने तीन दिन पहले अपने बच्चों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया था कि स्कूल खुलने के बावजूद बच्चे स्कूल नहीं जा रहे थे, इस पर डांटा गया, जिससे नाराज होकर वे बिना बताए घर छोड़कर चले गए।

मोबाइल नहीं होने से खड़ी हुई थी चुनौती

सुपेला पुलिस ने तीनों मामलों में गुमशुदगी का केस दर्ज कर तुरंत तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों में पूछताछ की लेकिन बच्चों के पास मोबाइल नहीं होने से उनकी लोकेशन ट्रेस नहीं की जा सकी, जिससे तलाश में काफी मुश्किलें आईं।

ये खबर भी पढ़ें... आरटीई प्रतिपूर्ति के लिए चक्कर काट रहे स्कूल संचालक

नागपुर पहुंचकर खत्म हुए पैसे, फिर घर लौट आए बच्चे

बच्चे ट्रेन से नागपुर पहुंचे, लेकिन दो दिन घूमने के बाद उनके पास के पैसे खत्म हो गए। खाने-पीने की दिक्कतें और अनजान शहर में असहजता महसूस होने के कारण वे सीधे घर लौट आए।

परिजनों ने बच्चों के वापस आने की सूचना सुपेला पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने नागपुर जाने की बात स्वीकार की और कहा कि स्कूल और डांट से बचने के लिए घर छोड़कर निकल गए थे।

ये खबर भी पढ़ें... बच्चों से छिना शिक्षा का हक : MP के इस सरकारी स्कूल के मिड डे मील रसोई में ऐसे काम करते हैं बच्चे

पुलिस ने दी चेतावनी, परिजनों को भी दी गई समझाइश

पुलिस ने बच्चों को परिजनों के हवाले करते हुए चेतावनी दी कि आगे से इस तरह की हरकत दोहराई न जाए। साथ ही परिजनों को भी समझाइश दी गई कि बच्चों के साथ सकारात्मक संवाद बनाए रखें ताकि मानसिक दबाव में आकर वे गलत कदम न उठाएं।

यह घटना एक ओर जहाँ बच्चों की भावनात्मक संवेदनशीलता को उजागर करती है, वहीं अभिभावकों को यह सोचने पर मजबूर करती है कि डांट और दबाव की बजाय संवाद और समझ ज़रूरी है। भिलाई पुलिस की सक्रियता और सतर्कता के चलते यह मामला सुखद अंत तक पहुंचा, लेकिन यह एक सामाजिक चेतावनी भी है कि बच्चों की छोटी बातों को भी हल्के में न लिया जाए।

ये खबर भी पढ़ें... Free Classified : श्री केसरा बाजार विद्या निकेतन स्कूल में शिक्षकों की आवश्यकता है

भिलाई न्यूज | घर छोड़कर भागे बच्चे | नागपुर भागे भिलाई के बच्चे | bhilai children ran away | chattisgarh

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • भिलाई न्यूज
  • chattisgarh
  • घर छोड़कर भागे बच्चे
  • नागपुर भागे भिलाई के बच्चे
  • bhilai children ran away
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज