पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा... फिर खुद लगा ली फांसी, बिस्तर पर फैला खून ही खून

Kanak Durga Jha | Jun 06, 2025, 18:59 IST
Share
chopped his wife with axe then hanged himself bilaspur murder case
chopped his wife with axe then hanged himself bilaspur murder case

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में विवाद के बाद पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर पति ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की लाश बिस्तर पर खून से लथपथ मिली।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में विवाद के बाद पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर पति ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की लाश बिस्तर पर खून से लथपथ मिली। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र के केशला गांव की है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान घनश्याम साहू (75) और पत्नी इंदिरा साहू (63) के रूप में हुई है। दोनों के 3 बेटे हैं। लेकिन एक बेटे की कोरोना के दौरान संक्रमण से मौत हो गई थी। बुजुर्ग दंपती अपने परिवार के साथ रहते थे।

ये खबर भी पढ़िए...नक्सल ऑपरेशन पर जल्द बड़ा एक्शन लेगी सरकार, PM मोदी से मिलेंगे CM साय

क्या है पूरा मामला ?

बताया जा रहा है कि, गुरुवार-शुक्रवार की रात बुजुर्ग दंपती के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, पति ने पत्नी के गर्दन और शरीर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शरीर से ज्यादा खून निकलने की वजह से उसने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़िए...बड़ेसेट्टी पंचायत के बाद अब केरलापेंदा भी नक्सलियों से हुआ मुक्त

पत्नी के शरीर पर कई जगह हमले के निशान मिले हैं। इसके बाद पति ने घर के बगल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में परिवार के सभी लोग सो रहे थे। इसलिए वारदात की जानकारी नहीं हुई। जब सुबह उठे, तो कमरे में घनश्याम साहू फंदे पर लटकते मिला। उनके कमरे में जाकर देखा, तो मां इंदिरा का शव खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस समेत डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल की जांच की गई।

ये खबर भी पढ़िए...नक्सल ऑपरेशन पर जल्द बड़ा एक्शन लेगी सरकार, PM मोदी से मिलेंगे CM साय

परिजन और पड़ोसियों की पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि, यह घरेलू विवाद का परिणाम है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

बिल्हा टीआई उमेश साहू ने बताया कि, आशंका है कि घनश्याम साहू ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अलावा डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक की टीम भी सबूत जुटा रही है। फिलहाल, हर पहलू को ध्यान में रखकर आगे की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...नेशनल पार्क मुठभेड़ में शीर्ष नक्सली कमांडर सुधाकर ढेर, ऑटोमैटिक हथियार बरामद

cg murder case | Bilaspur Murder Case | Murder Case | crime news | cg crime news | bilaspur crime news

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर
  • Bilaspur Murder Case
  • हत्या
  • crime news
  • Murder Case
  • bilaspur crime news
  • cg crime news
  • cg murder case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई