15 करोड़ का बजट मिला,फिर भी CIMS हॉस्पिटल में नहीं आई मशीनें,हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
Harrison Masih | Sept 10, 2025, 13:37 IST
cims-bilaspur-new-medical-machines-delay-cg-hc the sootr
छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में 15 करोड़ रुपए की मंजूरी मिलने के बावजूद नई मेडिकल मशीनों की आपूर्ति में देरी ने मरीजों और डॉक्टरों की चिंता बढ़ा दी है। पुरानी मशीनों पर ही जांच जारी है, जिससे इलाज की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS) में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 15 करोड़ रूपए का बजट स्वीकृत होने के बावजूद अब तक नई मशीनों की आपूर्ति नहीं हो सकी है। मरीजों के इलाज और जांच के लिए यहां अभी भी पुरानी मशीनों का सहारा लिया जा रहा है। इस मुद्दे पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने गंभीर रुख अपनाते हुए राज्य सरकार से जवाब तलब किया है।
ये खबर भी पढ़ें... सिम्स की अव्यवस्था पर हाई कोर्ट नाराज... डीन, कलेक्टर और सचिव से मांगा शपथ पत्र
ये खबर भी पढ़ें... CIMS मेडिकल कॉलेज को NMC से मिली मान्यता, अब MBBS की 150 सीटों पर मिलेगा एडमिशन
बिलासपुर सिम्स इस अंचल का एकमात्र सरकारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल है। यहां रोजाना हजारों मरीज इलाज के लिए आते हैं। पुरानी मशीनों से टेस्ट करवाने में ज्यादा समय लग रहा है और उनकी गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि नई मशीनों से कम समय में ज्यादा जांच हो सकेगी और इलाज का स्तर भी बेहतर होगा।
ये खबर भी पढ़ें... MBBS डॉक्टर ने CIMS में सहेली के कमरे में लगाई फांसी,गोल्ड मेडलिस्ट थी
मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बोंडी गुरु की डिवीजन बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा- जब सरकार ने बजट स्वीकृत कर दिया है, तो मशीनें अब तक क्यों नहीं आईं? पुरानी मशीनों से मरीजों की जांच के नतीजे प्रभावित हो रहे हैं। सरकार मरीजों की सुविधा के लिए क्या योजना बना रही है? कोर्ट ने इस मामले पर राज्य सरकार से विस्तृत जवाब मांगा है।
ये खबर भी पढ़ें... जन्म से पहले बीमारियों की पहचान, सिम्स में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला जेनेटिक सेंटर
सिम्स अस्पताल (CIMS Hospital)पूरे छत्तीसगढ़ के मरीजों के लिए एक बड़ा केंद्र है। बजट स्वीकृत होने के बावजूद मशीनों की आपूर्ति में देरी स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े कर रही है। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप से अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही नई मशीनें सिम्स में पहुंचेंगी और मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
ये खबर भी पढ़ें... सिम्स की अव्यवस्था पर हाई कोर्ट नाराज... डीन, कलेक्टर और सचिव से मांगा शपथ पत्र
क्या है मामला?
सिम्स प्रशासन ने चिकित्सा सेवाओं को बेहतर करने के लिए शासन को दो प्रस्ताव भेजे थे एक 10 करोड़ रूपए का और दूसरा 5 करोड़ रूपए का। सरकार से मंजूरी मिलने के चार महीने बाद भी एक भी नई मशीन नहीं आई। इस बीच एसईसीएल के CSR फंड और अन्य संसाधनों से 66 लाख रूपए की मशीनें खरीदी गईं, लेकिन ये संख्या मरीजों की जरूरत के मुकाबले बेहद कम है।
अस्पताल पर बढ़ा दबाव
ये खबर भी पढ़ें... MBBS डॉक्टर ने CIMS में सहेली के कमरे में लगाई फांसी,गोल्ड मेडलिस्ट थी
हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी
CIMS Bilaspur में नई मशीनों की देरी के 5 मुख्य बिंदु:
|
क्यों है यह मामला अहम?
FAQ
- सिम्स बिलासपुर में नई मशीनें क्यों नहीं आईं?
सिम्स में नई चिकित्सा मशीनों की आपूर्ति में देरी इसलिए हुई क्योंकि 15 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत होने के बावजूद प्रशासनिक प्रक्रिया में समय लग गया। कुछ मशीनें CSR फंड से खरीदी गईं, लेकिन यह संख्या मरीजों की जरूरत के मुकाबले कम है। - हाईकोर्ट ने सिम्स मामले में क्या कार्रवाई की है?
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब तलब किया है कि बजट मिलने के बावजूद नई मशीनें क्यों नहीं आईं और मरीजों की सुविधा के लिए क्या योजना बनाई जा रही है। कोर्ट ने सख्ती से पूछा कि व्यवस्था में सुधार कब होगा। - सिम्स में पुरानी मशीनों से जांच करने का क्या प्रभाव पड़ रहा है?
पुरानी मशीनों पर ही जांच जारी रहने के कारण मरीजों की रिपोर्ट की सटीकता प्रभावित हो रही है और इलाज की गति धीमी हो रही है। डॉक्टरों के अनुसार, नई मशीनें आने से जांच की क्षमता और इलाज की गुणवत्ता दोनों सुधरेंगे।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari