महादेव सट्टा एप को लेकर सीएम भूपेश बोले- BJP की है यह पूरी स्टोरी, मुख्यमंत्री ने किया दोनों चरण में कांग्रेस की जीत का दावा

The Sootr CG | Nov 14, 2023, 24:00 IST
Share
महादेव सट्टा एप को लेकर सीएम भूपेश बोले- BJP की है यह पूरी स्टोरी, मुख्यमंत्री ने किया दोनों चरण में कांग्रेस की जीत का दावा
महादेव सट्टा एप को लेकर सीएम भूपेश बोले- BJP की है यह पूरी स्टोरी, मुख्यमंत्री ने किया दोनों चरण में कांग्रेस की जीत का दावा

महादेव सट्टा एप को लेकर सीएम भूपेश बोले- BJP की है यह पूरी स्टोरी, मुख्यमंत्री ने किया दोनों चरण में कांग्रेस की जीत का दावा

PENDRA.मरवाही और कोटा विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी के ताबड़तोड़ प्रचार के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद मोर्चा संभाला और इन दोनों सीटों पर चुनाव प्रचार किया। सीएम भूपेश ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पहले चरण के चुनाव के साथ ही हम दूसरे चरण के चुनाव में एक तरफा जीत हासिल कर रहे हैं। वहीं बीजेपी पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि बीजेपी सिर्फ राम के नाम पर वोट मांगने का काम कर रही है जबकि कांग्रेस पार्टी के दिल में राम बसते हैं। हमारी राम के प्रति आस्था है, राम छत्तीसगढ़ के भाजें हैं। वहीं महादेव सट्टा एप मामले में एक बार फिर भूपेश बघेल ने बीजेपी पर पलटवार किया और कहा कि बीजेपी ही उन्हीं का काम कर रही है यह बीजेपी की ही पूरी स्टोरी है।

जनता से कांग्रेस को वोट देने की अपील

सीएम भूपेश ने कोटमी में एक चुनावी आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की लंबे समय की मांग को जिला के रूप में हमने पूरा किया। सीएम ने आक्रामक अंदाज में बीजेपी को जवाब देते हुए कहा कि रमन सिंह ने इसे 15 साल तक जिला नहीं बनाया। सीएम ने मरवाही विधानसभा के कोटमी गांव में केके ध्रुव के पक्ष में और कोटा विधानसभा के पेण्ड्रा में अटल श्रीवास्तव के पक्ष में आमसभा कर चुनाव प्रचार कर कांग्रेस के लिए वोट की अपील की।

सीएम ने गिनाए बीजेपी सरकार के घोटाले

सीएम भूपेश ने कहा कि बीजेपी ने 15 साल नान में लूट किया, खदान में लूटा, नसबंदी कांड किया, ऑंखफोड़वा कांड किया, चप्पल के नाम पर घोटाला किया, योजना तक में गोलमाल किया था। बिना कमीशनखोरी के उस सरकार में कोई काम नहीं हुआ। बीजेपी ने धान खरीदी को 15 क्विंटल के जगह 10 क्विंटल कर दिया था, हमने 15 क्विंटल को अब 20 क्विंटल कर दिया है।

धान खरीदी को लेकर उठाए सवाल

सीएम ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो लबारी का काम कर रहे हैं, अपने रायपुर के दौरे में उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ का धान हम खरीदते हैं, अगर वो धान को यहां से इस दाम में खरीद रहे तो, बनारस में 1200 रुपये क्विंटल क्यों खरीद रहे हैं। सीएम ने यह दावा किया कि हम पहले चरण में 19 सीटें जीत रहे हैं, जनता से अपील करते हुए कहा कि आपको मुझ पर भरोसा है और मुझे केके ध्रुव व अटल श्रीवास्तव पर भरोसा है।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Mahadev Satta App case
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • CM Bhupesh targets BJP
  • Marwahi Assembly Seat
  • सीएम भूपेश ने बीजेपी पर साधा निशाना
  • महादेव सट्टा एप केस
  • मरवाही विधानसभा सीट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब