जग खरीदी प्रक्रिया में गड़बड़ी से नाराज हैं CM, ACS-सचिव लगाएंगे बायोमेट्रिक्स अटेंडेंस

VINAY VERMA | Oct 01, 2025, 21:56 IST
Share
cm-orders-biometrics-attendance
cm-orders-biometrics-attendance

जेम पोर्टल से सरकारी खरीदी पर 32 हजार रुपए के जग के मामले ने सरकार को परेशान कर दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RAIPUR. जेम पोर्टल से होने वाली सरकारी खरीदी की वैसी ही शिकायतें आती रहती हैं। लेकिन बीते दिनों सदन में उठे 32 हजार रुपए के जग खरीदी ने सरकार को परेशान कर दिया था। अधिकारियों के इस कृत्य से मुख्यमंत्री बेहद नाराज हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सचिवों और विभागाध्यक्षों की बैठक में अधिकारियों को दो टूक कहा कि जेम पोर्टल से होने वाली सरकारी खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि गड़बड़ी का खुलासा होने पर इस टेंडर को बाद में निरस्त कर दिया गया था।

अधिकारियों को पंच लगाना जरुरी

बैठक में सीएम के अलावा मुख्य सचिव IAS विकास शील भी मौजूद थे। जहां उन्होंने मंत्रालय में पदस्थ आईएएस अधिकारियों के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगाने का नियम लागू कर दिया। मुख्य सचिव के अनुसार 1 दिसंबर से मंत्रालय में पदस्थ उप सचिव के वरिष्ठ अधिकारियों को बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगाना जरुरी होगा। यह नियम उप सचिव, संयुक्त सचिव, विशेष सचिव, सचिव, प्रमुख सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिवों पर लागू होगा।

ये खबर भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में माओवादी फंडिंग नेटवर्क पर NIA का प्रहार, चार आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल, एक अब भी फरार

गुणवत्ता पर विशेष फोकस

बैठक के दौरान अच्छे कार्यों के लिए सीएम ने अधिकारियों की सराहना भी की। लेकिन सुस्त विभागों को खुद से मूल्यांकन करने की हिदायत भी दी है। सीएम ने बैठक में कहा कि ई ऑफिस प्रणाली से शासन के कामकाज में पारदर्शिता बढ़ी है। गुणवत्ता पर सरकार का विशेष फोकस है। इस पर लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी।

ये खबर भी पढ़ें...21 साल से कम उम्र वालों की बार में एंट्री बैन, CCTV कैमरा लगाना जरूरी, पुलिस रखेगी रिकॉर्डिंग

सड़कों के सुधार और रखरखाव पर जोर

प्रदेश के कई जिलों में लगातार खराब सड़कों का मामला सामने आया था। इस मामले में हाईकोर्ट ने भी संज्ञान लिया है और जल्द ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए थे। इस मामले में सीएम साय ने सचिवों की मैराथन बैठक में सुगम आवागमन के लिए सड़कों के सुधार और रखरखाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में तेजी लाएं। लेकिन गुणवत्ता से समझौता नहीं होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें...OBC आरक्षण केस के पहले बड़ा विवाद, रिपोर्ट के पन्ने सामने आए तो सरकार ने दी चेतावनी

ये खबर भी पढ़ें...सीजी न्यूज: छत्तीसगढ़ में सुरक्षित नहीं बुजुर्ग, एनसीआरबी रिपोर्ट में खुलासा, जानें क्या कहती है क्राइम रिपोर्ट

लोगों की समस्याओं को धैर्य से सुने

मैराथन बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं को धैर्य से सुनकर निराकरण करें। समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली से शासन के कामकाज में पारदर्शिता बढ़ी है।

Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़
  • सीजी न्यूज
  • IAS विकास शील
  • जग खरीदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग