सीएम विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, मंगवाया गया दूसरा चॉपर
Rohit Sahu | May 05, 2025, 13:30 IST
cm vishnudeo sai
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आकस्मिक दौरे से पहले उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते दूसरा हेलीकॉप्टर मंगवाया गया। सुशासन तिहार अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत आज से हो रही है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आकस्मिक दौरे की शुरुआत से पहले उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई, जिसके कारण वे तय समय पर रवाना नहीं हो पाए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तुरंत एक अन्य हेलीकॉप्टर मंगवाया गया। अब मुख्यमंत्री जल्द ही पुलिस परेड ग्राउंड से नए हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना होंगे।
आज से सुशासन तिहार के तीसरे चरण की शुरुआत हो रही है। इसी के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गोपनीय और आकस्मिक दौरे पर निकल रहे हैं। वे बिना पूर्व सूचना के किसी भी जिले या गांव में पहुंच सकते हैं, जिससे स्थानीय प्रशासन और आम जनता को उनकी उपस्थिति की पहले से जानकारी नहीं होगी।
यह भी पढ़ें...भारत का पहला AI डेटा सेंटर नवा रायपुर में, सीएम साय ने किया शिलान्यास
अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री आम लोगों से सीधे संवाद करेंगे, ग्रामीणों से योजनाओं के कार्यान्वयन पर प्रतिक्रिया लेंगे और समाधान शिविरों में शामिल होकर मौके पर ही लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए कदम उठाएंगे।
यह भी पढ़ें...सीएम विष्णुदेव साय ने अपने सचिव मुकेश बंसल से बड़ी जिम्मेदारी ली वापस
छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय | CM Vishnudeo Sai | छत्तीसगढ़ में सुशासन | CG News
40 लाख से अधिक आवेदन
सीएम साय ने बताया कि सुशासन तिहार अभियान के तहत अब तक 40 लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस विशेष अभियान के जरिए सरकार की विभिन्न योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन किया जाएगा। आज मंत्री, सांसद और विधायक समाधान शिविरों में शामिल होंगे और जिलों का औचक निरीक्षण कर समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अचानक दौरों का मकसद प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करना तथा सुशासन को प्रभावी बनाना है।
सुशासन तिहार के तीसरे चरण की हुई शुरुआत
यह भी पढ़ें...भारत का पहला AI डेटा सेंटर नवा रायपुर में, सीएम साय ने किया शिलान्यास
जनता से सीधा संवाद
यह भी पढ़ें...सीएम विष्णुदेव साय ने अपने सचिव मुकेश बंसल से बड़ी जिम्मेदारी ली वापस
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय | CM Vishnudeo Sai | छत्तीसगढ़ में सुशासन | CG News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari