जल्द ही शुरू होगा CNG गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट, 24 घंटे मिलेगी सुविधा
Kanak Durga Jha | Nov 30, 2024, 09:53 IST
CNG gas pipeline project start facility available 24 hours Raipur
छत्तीसगढ़ में पहली बार लोगों को गैस पाइपलाइन की सुविधा मिलने वाली है। घरों के किचन तक पाइपलाइन के जरिए कुकिंग गैस की सप्लाई होगी। यह सुविधा 24 घंटे मिलेगी।
छत्तीसगढ़ में पहली बार लोगों को गैस पाइपलाइन की सुविधा मिलने वाली है। घरों के किचन तक पाइपलाइन के जरिए कुकिंग गैस की सप्लाई होगी। यह सुविधा 24 घंटे मिलेगी। बिजली की मीटर की तरह ही गैस पाइपलाइन के लिए भी मीटर लगाया जाएगा। इस मीटर के जरिए लोगों को गैस बिल का भुगतान करना होगा। गैस पाइपलाइन सिलेंडर गैस से काफी सस्ता होगा।
पैसा डबल कराने का झांसा देकर 85 लाख की ठगी
लोगों के घरों का पाइपलाइन के जरिए सीएनजी गैस की सुविधा दी जाएगी। इस गैस की कीमत एलपीजी सिलेंडर गैस से बहुत सस्ती होगी। रायपुर में इस प्रोजेक्ट की शुरुआत होने जा रही है। बता दें कि इसके लिए रायपुर नगर निगम के कमिश्नर ने अबिनाश मिश्रा ने बैठक ली थी। इस बैठक में भारत सरकार के उपक्रम गेल इंडिया लिमिटेड और पाइपलाइन बिछाने के लिए अधिकृत हरियाणा गैस एजेंसी के अधिकारी शामिल हुए। बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ ही महीनों में इसकी सुविधा लोगों को मिलनी शुरू हो जाएगी।
जिस जमीन पर बसी थी कॉलोनी , वहीं उगा दी पटवारियों ने धान की फसल
पहले प्रोजेक्ट में साल 2025 में गेल इंडिया लिमिटेड के तहत रायपुर में 1 लाख घरों में सीएनजी गैस का पाइपलाइन बिछाएगा। इस पाइपलाइन को लोगों के घरों के किचन तक जोड़ा जाएगा। पाइपलाइन का काम पूरा होते ही लोगों को कनेक्शन देने का काम जिला प्रशासन की मदद से होगा। बता दें कि वाहनों के लिए रायपुर में सीएनजी स्टेशन भी खोले गए हैं। वाहनों के लिए सीएनजी गैस पेट्रोल से बहुत सस्ते में मिलता है।
DGP और कलेक्टर पर भड़के जज, बोले-आप लोग कोई बॉलीवुड स्टार नहीं हो
पैसा डबल कराने का झांसा देकर 85 लाख की ठगी
सिलेंडर गैस से सस्ता होगा सीएनजी गैस
जिस जमीन पर बसी थी कॉलोनी , वहीं उगा दी पटवारियों ने धान की फसल
1 लाख घरों में लगेगा कनेक्शन
DGP और कलेक्टर पर भड़के जज, बोले-आप लोग कोई बॉलीवुड स्टार नहीं हो
FAQ
- छत्तीसगढ़ में पाइपलाइन गैस की सुविधा कब और कहाँ शुरू होगी?
छत्तीसगढ़ में पाइपलाइन गैस की सुविधा 2025 से शुरू होगी। इस प्रोजेक्ट के तहत रायपुर में पहले चरण में 1 लाख घरों को पाइपलाइन से जोड़ने का काम किया जाएगा। - पाइपलाइन से मिलने वाली गैस सिलेंडर गैस से सस्ती कैसे होगी?
पाइपलाइन गैस सीएनजी (Compressed Natural Gas) के रूप में होगी, जो एलपीजी सिलेंडर गैस से सस्ती है। यह सीधा पाइपलाइन के जरिए आपूर्ति की जाएगी, जिससे वितरण लागत कम होगी और उपयोगकर्ताओं को कम कीमत पर मिलेगी। - पाइपलाइन गैस के लिए बिलिंग कैसे होगी?
गैस पाइपलाइन के साथ हर घर में मीटर लगाया जाएगा, जो खपत के अनुसार गैस की बिलिंग करेगा। यह प्रक्रिया बिजली के मीटर की तरह होगी, और लोगों को अपनी खपत के आधार पर भुगतान करना होगा।
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari