पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : मुख्यमंत्री साय

Krishna Kumar Sikander | Jun 12, 2025, 15:31 IST
Share
Collective efforts are necessary for environmental protection: Chief Minister Say the sootr
Collective efforts are necessary for environmental protection: Chief Minister Say the sootr

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग कैंपेन में हिस्सा लिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सामूहिक भागीदारी पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग कैंपेन में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सामूहिक भागीदारी पर जोर दिया। इस अवसर परमुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विकास की आधारशिला है और राष्ट्र के समग्र विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने निजी शिक्षण संस्थानों द्वारा शिक्षा के प्रसार में योगदान की सराहना की। ये खबर भी पढ़ें... दंतेवाड़ा के 50 युवा उद्यमियों को मुख्यमंत्री साय ने किया प्रोत्साहित

छत्तीसगढ़ ने स्थापित किए विकास के कई कीर्तिमान

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। इस दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने विकसित छत्तीसगढ़ विज़न डॉक्यूमेंट तैयार किया है, जिसके तहत तेजी से काम हो रहा है।उन्होंने कहा कि अपनी स्थापना के 25वें वर्ष में छत्तीसगढ़ ने विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। राज्य में आईआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे संस्थान स्थापित हो चुके हैं, जो छत्तीसगढ़ की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें... प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिले मुख्यमंत्री साय ने दिखाई छत्तीसगढ़ की नई तस्वीर

ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ छत्तीसगढ़ की पहल

मुख्यमंत्री ने वैश्विक चुनौती जलवायु परिवर्तन पर चिंता जताते हुए कहा कि भारत सरकार ने वर्ष 2070 तक नेट ज़ीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य रखा है। छत्तीसगढ़ इस दिशा में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दे रहा है। नई औद्योगिक नीति के तहत ऊर्जा क्षेत्र में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष राज्य में 4 करोड़ पौधे रोपे गए और एक पेड़ माँ के नाम तथा पीपल फॉर पीपुल जैसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। ये खबर भी पढ़ें...मुख्यमंत्री साय ने कहा, आदिवासी सबसे बड़े हिंदू

बच्चों में पर्यावरण चेतना जरूरी

ये खबर भी पढ़ें... मुख्यमंत्री साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, दूसरा मंगवाया

मुख्यमंत्री साय ने बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया, ताकि वे स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव रख सकें। उन्होंने इस अभियान से जुड़े शिक्षकों और आयोजकों की प्रशंसा की और सामाजिक भागीदारी को स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और स्वस्थ पर्यावरण की गारंटी बताया। उन्होंने अशासकीय विद्यालय संचालक संघ द्वारा 11 लाख पीपल के पेड़ लगाने के संकल्प को सराहा।कार्यक्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, अशासकीय विद्यालय संचालक संघ के अध्यक्ष श्री सुबोध राठी, सचिव श्री मनोज पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। यह आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय संचालक संघ और छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। पर्यावरण संरक्षण का दिया जा रहा है संदेश | पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : मुख्यमंत्री साय | environmental protection | Collective efforts are necessary for environmental protection: Chief Minister Say | cm sai | Chhattisgarh CM said | CM said
Tags:
  • CM said
  • environmental protection
  • पर्यावरण संरक्षण
  • Chhattisgarh CM said
  • cm sai
  • पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : मुख्यमंत्री साय
  • Collective efforts are necessary for environmental protection: Chief Minister Say
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई