विपक्ष का विरोध करने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विधानसभा ले जा रही सरकार, कांग्रेस का बड़ा आरोप, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Arun Tiwari | Apr 29, 2026, 22:20 IST
Share
congress-allegation-anganwadi-workers-assembly-protest-chhattisgarh-news-update
congress-allegation-anganwadi-workers-assembly-protest-chhattisgarh-news-update

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने राज्य सरकार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राजनीतिक उद्देश्य के लिए विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल करने का गंभीर आरोप लगाया है।

Raipur : छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक नया विवाद सामने आया है। कांग्रेस ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों का

उपयोग राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि सरकार विधानसभा के

विशेष सत्र के दौरान विपक्ष के विरोध को कमजोर करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल करने की योजना बना रही है। 30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सूची

शुक्ला ने कहा कि इस संबंध में एक सूची भी सामने आई है, जिसमें 30 अप्रैल 2026 को आयोजित विशेष कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं

महिला समूहों और विभागीय कर्मचारियों को शामिल करने की जानकारी दी गई है। उन्होंने इस पूरे मामले को बेहद गंभीर और चिंताजनक बताया।

सरकारी कर्मचारियों का राजनीति उपयोग

कांग्रेस नेता ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी कर्मचारियों और योजनाओं से जुड़े कार्यकर्ताओं का किसी भी राजनीतिक दल के कार्यक्रम में इस्तेमाल करना प्रशासनिक निष्पक्षता के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाओं और बच्चों की सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य करती हैं, इसलिए उन्हें राजनीतिक गतिविधियों में शामिल करना अनुचित है।

कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

सुशील आनंद शुक्ला ने आगे कहा कि कांग्रेस इस मामले की जमीनी स्तर पर जांच करेगी। पार्टी के कार्यकर्ता हर आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंचकर यह सत्यापित करेंगे कि कहीं कर्मचारियों पर किसी प्रकार का राजनीतिक दबाव तो

नहीं बनाया जा रहा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी भी स्तर पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के प्रमाण मिलते हैं, तो संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ लोकतांत्रिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विरोध करेगी कांग्रेस

कांग्रेस ने यह भी साफ किया कि वह इस मुद्दे को गंभीरता से उठाएगी और यह सुनिश्चित करेगी कि आंगनबाड़ी जैसी जनसेवा से जुड़ी संस्थाओं का राजनीतिक मंच के रूप में इस्तेमाल न हो।

पार्टी का कहना है कि इन संस्थाओं की निष्पक्षता और सम्मान बनाए रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि ये सीधे तौर पर समाज के कमजोर वर्गों, खासकर महिलाओं और बच्चों की सेवा से जुड़ी होती हैं।

राजनीतिक माहौल गरम

इस पूरे मामले को लेकर अब राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस सरकार पर दबाव बनाने की तैयारी में है।आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है, खासकर यदि जांच में कोई ठोस तथ्य सामने आते हैं।

यह खबरें भी पढ़े...

एमपी विधानसभा विशेष सत्र में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव, कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज

रायपुर कैश कांड; 50 लाख की चोरी में पार्षद ओमप्रकाश साहू गिरफ्तार, कांग्रेस ने पार्टी से किया सस्पेंड

आंगनबाड़ी साड़ी घोटाला; प्रदेश भर से घटिया यूनिफॉर्म वापस मंगाने के आदेश जारी

MP में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती में नियमों की अनदेखी का आरोप, लग गई रोक !

Tags:
  • कांग्रेस
  • सुशील आनंद शुक्ला
  • विधानसभा
  • आंगनबाड़ी
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं
  • विधानसभा विशेष सत्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज