स्मार्ट मीटर वापस लेने छत्तीसगढ़ में आंदोलन, 1 अगस्त से कांग्रेस का हल्ला बोल
Arun Tiwari | Jul 31, 2026, 15:30 IST
स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस 1 अगस्त से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। दीपक बैज ने बिजली दर वृद्धि वापस लेने, स्मार्ट मीटर हटाने और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना दोबारा लागू करने की मांग की है।
बिजली के दाम कम करने और स्मार्ट मीटर वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस बड़ा आंदोलन करने जा रही है। यह आंदोलन 1 अगस्त से पूरे प्रदेश में शुरू होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बिजली के दाम की बढ़ोत्तरी वापस लेने तथा स्मार्ट मीटर वापस लेने और 400 यूनिट तक बिजली बिल हॉफ योजना को फिर से शुरू करने के लिए कांग्रेस आंदोलन करने जा रही है।
1 अगस्त को सभी जिलो में पत्रकार वार्ता लेकर बिजली के दाम बढ़ोत्तरी का विरोध किया जायेगा और बिजली के बढ़े दाम वापस लिये जाने की मांग की जायेगी।
2 अगस्त से कांग्रेस के कार्यकर्ता स्मार्ट मीटर के खिलाफ घर-घर से आवेदन भरवा कर स्मार्ट मीटर हटाने की मांग करेंगे। आम जनता से बिजली के दाम बढ़ाने के विरोध में विरोध पत्र भरवायेंगे, बिजली के दाम बढ़ोत्तरी को वापस लेने की मांग दो महीने तक करेंगे।
दो माह बाद जिलों में भरवाए गए फार्म को लेकर प्रदेश भर में हर जिले के बिजली दफ्तर का घेराव करेंगे और एकत्रित आवेदन जमा करायेंगे, पावती लेंगे।
सभी जिलों में फार्म भरवाने और जिले के बिजली दफ्तरों के घेराव के बाद प्राप्त पावती को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री जो कि बिजली मंत्री भी है उनके निवास का घेराव करेंगे।
बीजेपी सरकार ने जुलाई से घरेलू उपभोक्ताओं के दाम में 30 से 50 पैसे और गैर घरेलू में 20 से 40 पैसे की बढ़ोत्तरी की है। कृषि के पंप की बिजली में भी 40 पैसे की बढ़ोत्तरी की गयी है।
बीजेपी सरकार बनने के बाद लगातार पांचवी बार बिजली के दाम बढ़ाये गये है। कांग्रेस ने कहा कि बिजली के बेतहाशा बिल जनता की परेशानी का कारण बने हुये है। हाल ही में सरकार ने बिजली के दामों में 12 प्रतिशत विद्युत ईधन अधिभार (एमपीपीएस) के रूप में बढ़ोत्तरी की थी।
![छत्तीसगढ़ में आंदोलन]()
कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी की सरकार आने के बाद अभी तक 31.23 प्रतिशत बिजली के दाम बढ़ाये गये है। कांग्रेस की सरकार ने 5 साल में केवल 2 पैसे की बढ़ोत्तरी बिजली के दामों में की थी।
उसमें भी 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना लागू थी। बीजेपी से सरकार नहीं संभल नही रही है। वह केवल जनता पर बोझ डालने का काम करती है।
400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना बंद करने के बाद पांच बार बिजली के दाम बढ़ाया जाना जनता पर बोझ है। सरकार का बिजली विभाग उपभोक्ताओं को बिल के नाम पर लूटने में लगा है। पिछले कुछ महीनों से बिजली के बिल तीन से चार गुना आ रहे है।
बिजली के खपत का अनुबंध भार क्षमता बिना उपभोक्ता की सहमति के बढ़ा दिया जा रहा है। जबकि उपभोक्ता की सहमति के बिना उसका अनुबंध भार नहीं बढ़ाया जा सकता।
कांग्रेस का आरोप है कि स्मार्ट मीटर से खपत बढ़ा कर फिर खपत ज्यादा होने का हवाला देकर अनुबंध भार बढ़ा दिया जा रहा है और एग्रीमेंट से अधिक खपत की बात कर बढ़े अनुबंध भार के आधार पर अर्थदंड जोड़कर बिजली के बिल भेजे जा रहे है।
बिजली बिल ज्यादा आने के तीन कारण है। पहला सरकार ने बिजली के दाम बढ़ा दिए है। दूसरा बिजली बिल हाफ योजना बंद हो गई। तीसरा स्मार्ट मीटर लगाए गए है जो अनाप शनाप खपत से अधिक रीडिंग बता रहा जिससे बिल अधिक आ रहा।
अडानी की कंपनी के स्मार्ट मीटर लगाये गये है। संसद में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने अप्रैल 2026 में स्पष्ट किया था कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर किसी भी उपभोक्ता पर जबरन नहीं थोपे जा रहे हैं, और यह पूरी तरह वैकल्पिक व्यवस्था है और उपभोक्ताओं की सहमति या अनुमति के बिना सामान्य बिजली मीटर को स्मार्ट मीटर में बदलना गैर कानूनी है। छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर जबरिया क्यों लगाया जा रहा है?
1 अगस्त से प्रीपेड बिजली! अब एक साथ देना होगा तीन महीने का एडवांस
नकटी गांव में टूटे मकानों का आया बिजली बिल, महिलाओं के नहाने पर लगे कैमरे
एमपी कांग्रेस का आंदोलन, किसानों के हक में सड़क पर उतरेगी पार्टी, हाईवे रोककर करेगी प्रदर्शन
नेशनल हेराल्ड केस को लेकर रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय घेरने निकले, मोदी-शाह के पोस्टर पर पोती कालिख
इस तरह होगा विरोध:
2 अगस्त से कांग्रेस के कार्यकर्ता स्मार्ट मीटर के खिलाफ घर-घर से आवेदन भरवा कर स्मार्ट मीटर हटाने की मांग करेंगे। आम जनता से बिजली के दाम बढ़ाने के विरोध में विरोध पत्र भरवायेंगे, बिजली के दाम बढ़ोत्तरी को वापस लेने की मांग दो महीने तक करेंगे।
दो माह बाद जिलों में भरवाए गए फार्म को लेकर प्रदेश भर में हर जिले के बिजली दफ्तर का घेराव करेंगे और एकत्रित आवेदन जमा करायेंगे, पावती लेंगे।
सभी जिलों में फार्म भरवाने और जिले के बिजली दफ्तरों के घेराव के बाद प्राप्त पावती को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री जो कि बिजली मंत्री भी है उनके निवास का घेराव करेंगे।
2 साल में 5 बार बढ़े बिजली के रेट:
बीजेपी सरकार बनने के बाद लगातार पांचवी बार बिजली के दाम बढ़ाये गये है। कांग्रेस ने कहा कि बिजली के बेतहाशा बिल जनता की परेशानी का कारण बने हुये है। हाल ही में सरकार ने बिजली के दामों में 12 प्रतिशत विद्युत ईधन अधिभार (एमपीपीएस) के रूप में बढ़ोत्तरी की थी।
छत्तीसगढ़ में आंदोलन
31 फीसदी बढ़ बिजली का टैरिफ:
उसमें भी 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना लागू थी। बीजेपी से सरकार नहीं संभल नही रही है। वह केवल जनता पर बोझ डालने का काम करती है।
बिल के नाम पर लूट:
बिजली के खपत का अनुबंध भार क्षमता बिना उपभोक्ता की सहमति के बढ़ा दिया जा रहा है। जबकि उपभोक्ता की सहमति के बिना उसका अनुबंध भार नहीं बढ़ाया जा सकता।
स्मार्ट मीटर से बढ़ी खपत:
बिजली बिल ज्यादा आने के तीन कारण है। पहला सरकार ने बिजली के दाम बढ़ा दिए है। दूसरा बिजली बिल हाफ योजना बंद हो गई। तीसरा स्मार्ट मीटर लगाए गए है जो अनाप शनाप खपत से अधिक रीडिंग बता रहा जिससे बिल अधिक आ रहा।
अडानी की कंपनी के स्मार्ट मीटर लगाये गये है। संसद में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने अप्रैल 2026 में स्पष्ट किया था कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर किसी भी उपभोक्ता पर जबरन नहीं थोपे जा रहे हैं, और यह पूरी तरह वैकल्पिक व्यवस्था है और उपभोक्ताओं की सहमति या अनुमति के बिना सामान्य बिजली मीटर को स्मार्ट मीटर में बदलना गैर कानूनी है। छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर जबरिया क्यों लगाया जा रहा है?
FAQ
- छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर का विरोध क्यों हो रहा है?
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और कुछ उपभोक्ता संगठन स्मार्ट मीटर का विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि स्मार्ट मीटर से बिजली खपत अधिक दर्ज हो रही है, जिससे बिजली बिल बढ़ रहे हैं। साथ ही, कुछ मामलों में उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए जाने का भी दावा किया जा रहा है। - कांग्रेस की बिजली आंदोलन में प्रमुख मांगें क्या हैं?
कांग्रेस ने बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी वापस लेने, स्मार्ट मीटर हटाने और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना दोबारा लागू करने की मांग की है।
ये खबरें भी पढ़ें...
नकटी गांव में टूटे मकानों का आया बिजली बिल, महिलाओं के नहाने पर लगे कैमरे
एमपी कांग्रेस का आंदोलन, किसानों के हक में सड़क पर उतरेगी पार्टी, हाईवे रोककर करेगी प्रदर्शन
नेशनल हेराल्ड केस को लेकर रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय घेरने निकले, मोदी-शाह के पोस्टर पर पोती कालिख
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA