1 अगस्त से प्रीपेड बिजली! अब एक साथ देना होगा तीन महीने का एडवांस
Harrison Masih | Jul 22, 2026, 15:53 IST
छत्तीसगढ़ में प्रीपेड बिजली सिस्टम 2026
छत्तीसगढ़ में 1 अगस्त यानी कल से सरकारी विभागों के बिजली कनेक्शन प्रीपेड सिस्टम पर लाने की तैयारी है। अब सभी विभागों को तीन महीने का बिजली बिल एडवांस में जमा करना होगा।
समझें क्या है पूरा मामला
प्रदेश में बिजली बिल को लेकर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब तक सरकारी दफ्तर बिजली इस्तेमाल तो करते थे, लेकिन बिल भरने में लापरवाही बरतते रहे हैं। इसी वजह से पावर कंपनी ने सख्त कदम उठाया है।
इस नई व्यवस्था के तहत हर विभाग को अलग कोड दिया गया है। साथ ही हर विभाग के लिए एक नोडल अधिकारी भी तय किया गया है।
अब एडवांस में देना होगा बिजली बिल
पावर कंपनी को उम्मीद है कि इससे सरकारी विभागों के बकाया से उसे राहत मिलेगी। कंपनी लंबे समय से इस दिशा में प्रयास कर रही थी, लेकिन अब जाकर यह काम अंतिम चरण में पहुंचा है।
डेढ़ लाख कनेक्शनों में लगे स्मार्ट मीटर
पहले सभी विभागों से तीन महीने का रीचार्ज कराने के लिए कहा गया था। लेकिन किसी भी विभाग ने रीचार्ज नहीं कराया। इसके बाद ऊर्जा विभाग ने अधिसूचना जारी कर सभी विभागों को एडवांस बिल जमा करने का निर्देश दिया।
प्रीपेड बिजली सिस्टम
साढ़े तीन हजार करोड़ का बकाया
मई की स्थिति में सरकारी विभागों पर साढ़े तीन हजार करोड़ रूपए का बकाया है। जून और जुलाई का बिल जुड़ने पर यह बकाया करीब चार हजार करोड़ रूपए तक पहुंच सकता है। एक अगस्त से कनेक्शन प्रीपैड होने पर जुलाई तक का बकाया फ्रीज कर दिया जाएगा। यह पुराना बकाया प्रदेश सरकार किस्तों में पॉवर कंपनी को चुकाएगी।
विभागों के बनाए गए अलग-अलग ग्रुप
जिला स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, पंचायत और पुलिस जैसे सभी विभागों के अलग-अलग ग्रुप बनाए गए हैं। हर विभाग के एक जिले में मौजूद सभी दफ्तरों का औसत मासिक बिजली बिल भी देखा जा रहा है।
हर विभाग के लिए नोडल अधिकारी तय
साथ ही हर विभाग के लिए एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। पॉवर कंपनी की कोशिश है कि सभी विभाग इस महीने के अंत तक एडवांस बिल जमा कर दें, ताकि एक अगस्त से पूरी व्यवस्था प्रीपैड हो सके।
अंतिम चरण में है तैयारी
उनका कहना है कि यदि इस महीने के अंत तक विभाग एडवांस बिल जमा कर देते हैं, तो एक अगस्त से सभी कनेक्शन प्रीपैड हो जाएंगे। आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा कि कितने विभागों ने समय पर भुगतान किया।
FAQ
प्रीपेड बिजली कनेक्शन क्या है?
प्रीपेड बिजली कनेक्शन ऐसी व्यवस्था है जिसमें बिजली का इस्तेमाल करने से पहले उपभोक्ता को रिचार्ज या एडवांस भुगतान करना होता है। इसमें स्मार्ट मीटर के जरिए बिजली खपत की निगरानी होती है और जमा राशि के अनुसार बिजली का उपयोग किया जाता है। छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों के कनेक्शन इसी व्यवस्था में बदले जा रहे हैं, ताकि बिजली बिल का बकाया कम किया जा सके।- छत्तीसगढ़ में बिजली कनेक्शन कब से प्रीपेड होंगे?
छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों के बिजली कनेक्शन 1 अगस्त 2026 से प्रीपेड सिस्टम में बदलने की तैयारी है। इसके लिए पावर कंपनी ने सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ के सरकारी दफ्तरों में अब प्रीपेड बिजली मीटर अनिवार्य
घरों में लगेंगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर, बिजली चोरी की समस्या होगी हल
स्मार्ट मीटर योजना : अब नहीं थोपा जाएगा प्रीपेड मीटर, मर्जी के मालिक होंगे ग्राहक, केंद्र ने दी बड़ी राहत!
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel