कांग्रेस का वोट शेयर बढ़ा, लेकिन सीटों का टोटा, BJP का सीटों में भी इजाफा, अब क्या होगा इस पर नजर

Jitendra Shrivastava | Mar 16, 2024, 18:57 IST
Share
thesootr
इस बार लोकसभा चुनाव में क्या होगा इस पर नजर।

छत्तीसगढ़ में पिछले तीन चुनावों यानी 2009, 2014 और 2019 में कांग्रेस और बीजेपी दोनों का वोट शेयर बढ़ा है। इन चुनावों में कांग्रेस का 4 फीसदी वोट शेयर बढ़ा तो बीजेपी 6 फीसदी का इजाफा किया। कांग्रेस अपनी बढ़त को सीट में नहीं बदल पाई...

अरुण तिवारी, RAIPUR. लोकसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। छत्तीसगढ़ में 3 चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 1, दूसरे में 3 और तीसरे चरण में 7 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। यहां 19, 26 अप्रैल और 7 मई को वोट डाले जाएंगे।। क्या होगा इस बार इस पर सबकी नजर है। क्या कांग्रेस नया इतिहास बनाएगी या BJP इतिहास अपने आपको दोहराएगा। आइए जानने को कोशिश करते हैं।

पिछले तीन चुनावों का एनालिसिस

पिछले तीन चुनावों यानी 2009, 2014 और 2019 में कांग्रेस और बीजेपी दोनों का वोट शेयर बढ़ा है। इन चुनावों में कांग्रेस का 4 फीसदी वोट शेयर बढ़ा तो बीजेपी 6 फीसदी का इजाफा किया। कांग्रेस अपनी बढ़त को सीट में नहीं बदल पाई, जबकि बीजेपी एक तरफा जीत हासिल करती रही। 2009 में बीजेपी ने 11 लोकसभा सीटों में से दस में जीत हासिल की तो कांग्रेस को महज एक सीट से संतोष करना पड़ा। 2014 में फिर वही परिणाम दोहराया गया। बीजेपी 10 और कांग्रेस 1 सीट ही जीत पाई। 2019 में चूंकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी तो परिणाम में थोड़ा बदलाव आया। जीत का अनुपात बीजेपी 9 और कांग्रेस 2 का हो गया।

ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़: आचार संहिता के पहले सरकार का बड़ा फैसला, नगरीय निकायों को जारी की राशि, शहरी वोटर पर नजर

CM ने की कर्मचारियों का DA बढ़ाने की घोषणा, जानें कितना हो गया भत्ता

215 transfer आदेश हाईकोर्ट ने किए निरस्त, केंद्रीय चुनाव आयोग ने बदला था नियम

  • बस्तर : तीन चुनावों में बीजेपी ने 2 बार और कांग्रेस ने 1 बार यह सीट जीती। यहां पर सिटिंग एमपी कांग्रेस के दीपक बैज हैं
  • बिलासपुर : यहां तीनों बार बीजेपी ने जीत हासिल की। यहां पर अरुण साव सांसद थे जो प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम हैं।
  • दुर्ग : 2 बार बीजेपी औऱ एक बार कांग्रेस ने जीत हासिल की। यहां पर सिटिंग एमपी बीजेपी के विजय बघेल हैं।।
  • जांजगीर चांपाः तीनों बार बीजेपी जीती। यहां पा सिटिंग एमपी बीजेपी के गुहाराम अजगले हैं।
  • कांकेर :यहां पर पिछले तीनों लोकसभा चुनाव बीजेपी ने जीते हैं। यहां पर सिटिंग एमपी बीजेपी के मोहन मंडावी हैं।
  • महासमुंद : यहां पर तीनों बार बीजेपी जीती है। यहां पर सिटिंग एमपी बीजेपी के चुन्नीलाल साहू हैं।
  • रायगढ़ : यहां पर तीनों बार बीजेपी जीती है। यहां पर सिटिंग एमपी बीजेपी की गोमती साय हैं।
  • रायपुर : तीनों बार बीजेपी ने जीती। यहां पर सिटिंग एमपी सुनील कुमार सोनी हैं।
  • राजनांदगांव : 3 बार बीजेपी जीती। यहां पर सिटिंग एमपी बीजेपी के संतोष पांडे हैं।
  • कोरबा : पिछले तीन चुनाव में यह सीट 2 बार कांग्रेस और एक बार बीजेपी ने जीती है। यहां पर सिटिंग एमपी कांग्रेस की ज्योत्सना महंत हैं।
  • सरगुजा :तीनों चुनाव बीजेपी ने जीते हैं। यहां पर सिटिंग एमपी बीजेपी की रेणुका सिंह हैं।
Tags:
  • कांग्रेस
  • BJP
तीसरी बार बढ़ी एमपी टीईटी की डेडलाइन, अब 11 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई, मंत्री बोले- फार्म भरें, आंदोलन खत्म करें

By Amresh Kushwaha

तीसरी बार बढ़ी एमपी टीईटी की डेडलाइन, अब 11 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई, मंत्री बोले- फार्म भरें, आंदोलन खत्म करें
90% युवा-युवतियां DJ पर नशे में नाचते हैं, पांच बच्चों वाले बयान के बाद फिर चर्चा में भाजपा सांसद गजेंद्र पटेल

By Aman Vaishnav

90% युवा-युवतियां DJ पर नशे में नाचते हैं, पांच बच्चों वाले बयान के बाद फिर चर्चा में भाजपा सांसद गजेंद्र पटेल
MP में ड्रग नेटवर्क पर नकेल की तैयारी, पर सवाल- एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स को कितने मिलेंगे फ्री हैंड अधिकार?

By Ramanand Tiwari

MP में ड्रग नेटवर्क पर नकेल की तैयारी, पर सवाल- एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स को कितने मिलेंगे फ्री हैंड अधिकार?
अटक सकती है लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त, 1500 रुपए आने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान

By Sourabh Bhatnagar

अटक सकती है लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त, 1500 रुपए आने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान
Weather Update: MP के 8 जिलों में फिर बरसेंगे बादल, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक, CG से मानसून की विदाई!