विष्णुकाल में जेल से चल रही दादागिरी, मोबाइल से कर रहे अवैध वसूली

Arun Tiwari | Mar 11, 2025, 20:55 IST
Share
Corruption prisons hooliganism prisoner mafia the sootr
Corruption prisons hooliganism prisoner mafia the sootr

छत्तीसगढ़ में 33 जेल हैं, जिनमें 14 हजार से ज्यादा कैदी रहते हैं। इन जेलों में दादागिरी और भ्रष्टाचार का खुला खेल चल रहा है। यह स्थिति विष्णुदेव सरकार के एक साल की है।

छत्तीसगढ़ में लगता है जेल में बंद दादाओं के लिए विष्णुकाल अब अमृतकाल बन गया है। तभी तो कैदियों की दादागिरी चल रही है। जेल बंद है लेकिन खेला खुला चल रहा है। दादागिरी इस तरह की है कि कैदी ही अवैध वसूली कर रहे हैं वो भी मोबाइल फोन से। इनकी हिमाकत देखिए कि इनको धमकी देने के लिए फोन भी दिया जा रहा है।

वहीं एक केंद्रीय जेल ऐसी भी है जहां के मीनू में अंडा भी लिखा हुआ है। यानी इस जेल में कैदियों को खुराक में अंडा दिया जा रहा है। यह सब हम पिछले एक साल की कहानी बता रहे हैं यानी प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से यह खेला चल रहा है। यही नहीं कुछ जगह जेल के कारिंदे भी कैदियों के खाने में खेला कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें.. भूपेश बघेल का बेटा चैतन्य होगा गिरफ्तार... शराब घोटाले में फंसे


बंद जेलों में चल रहा खुला खेल


छत्तीसगढ़ में 33 जेल हैं जिनमें 14 हजार से ज्यादा कैदी रहते हैं। इन जेलों में दादागिरी और भ्रष्टाचार का खुला खेल चल रहा है। यह स्थिति विष्णुदेव सरकार के एक साल की है। हम आपको जनवरी 2024 से जनवरी 2025 तक के एक साल के जेल के हालातों के कुछ उदाहरण बता रहे हैं। वैसे तो ये कैदी अपने गुनाहों की सजा काट रहे हैं लेकिन वहां भी इनका रवैया बदला नहीं है।

ये कैदी बिल्कुल बेखौफ हैं। एक केंद्रीय जेल में अवैध वसूली हो रही है। ये वसूली कैदी कर रहे हैं और वो भी फोन से। यानी इनको जेल में भी फोन मुहैया कराया जा रहा है। जाहिर है सब मिलीभगत से हो रहा है। दूसरा कारनामा देखिए। एक तरफ तो कुपोषित बच्चों को अंडा नसीब नहीं हो रहा क्योंकि सप्लायर के पास फंड नहीं पहुंचा है तो दूसरी तरफ एक केंद्रीय जेल में कैदियों की खुराक में अंडा शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें.. नक्सलियों के गढ़ में प्रियंका चोपड़ा... प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से आईं



द सूत्र ने जब जेल का मीनू देखा तो उसमें अंडा भी लिखा हुआ था, वो भी सिर्फ एक ही जेल में। तो सवाल यह उठता है यह सब कैसे मुमकिन हो रहा है, जाहिर है इन जेलों में मिला जुला खेल चल रहा है। यही कहीं कहीं तो कैदियों के खाने में ही खेला किया जा रहा है।

यह सब हम इसलिए दावे से कह रहे हैं क्योंकि यह शिकायतें सरकार के पास पहुंची हैं। इन शिकायतों पर जांच भी चल रही है। यह शिकायत या तो जेल में तैनात किसी कर्मचारी ने की है या फिर कैदियों से मिलने जुलने वाले नाते रिश्तेदारों ने इसलिए इनको गंभीर माना जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कि किस जेल में क्या खेल चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें.. चैतन्य बघेल के ठिकानों से ED को पता चला किन बड़े नामों तक पहुंचा पैसा

केंद्रीय जेल जगलपुर में अवैध वसूली


केंद्रीय जेल जगदलपुर की एक गंभीर शिकायत सरकार को मिली है। इस शिकायत में किसी के हस्ताक्षर नहीं हैं। इसमें लिखा हुआ है कि इस जेल में बंद कैदी अवैध वसूली करते हैं। यह वसूली वे फोन के जरिए करते हैं। कैदियों को प्रोटेक्शन मनी देने के लिए उनके नाते रिश्तेदारों से पैसे मांगे जाते हैं। और यदि उनको पैसे नहीं दिए जाते तो वे उन कैदियों के साथ मारपीट करते हैं। सरकार ने कलेक्टर को किसी वरिष्ठ अधिकारी को जांच कराने के लिए लिखा है। अभी जांच चल रही है। इसी जेल की एक और शिकायत आई है। इस शिकायत में कहा गया है कि कैदियों के साथ मारपीट की जाती है। इस मामले की भी जांच चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें.. मुस्लिम दुकानदार ने नाबालिग को दिखाया प्राइवेट पार्ट, मस्जिद घेरी...

केंद्रीय जेल रायपुर में मिलता है अंडा


कैदियों को खाने में अंडा भी दिया जाता है। सुनकर हैरानी लगती है लेकिन यह सिर्फ रायपुर केंद्रीय जेल में होता है। द सूत्र ने जब जेल का मेन्यू देखा तो सिर्फ रायपुर केंद्रीय जेल में कैदियों के खुराक में अंडा शामिल था। अन्य जेल के कैदियों को यह सुविधा नहीं है। जगदलपुर के राजकुमार एंड ब्रदर्स और दुर्ग के साई ट्रेडर्स जेल में अंडा सप्लाई करते हैं।

बैंकुंठपुर में जेल अधीक्षक की प्रताड़ना


जिला जेल बैकुंठपुर के मुख्य प्रहरी देवेंद्र कुमार द्वेदी ने शिकायत की है कि जेल अधीक्षक प्रताड़ित करते हैं। सरकार ने कोरिया कलेक्टर को इस मामले की जांच कराने के लिए पत्र लिखा है। जांच कराई जा रही है।

बंदियों के खाने में भ्रष्टाचार


राजनांदगांव जिला जेल में कैदियों के खाने में भ्रष्टाचार की शिकायत मिली है। इसकी जांच केंद्रीय जेल अधीक्षक से कराई गई। जेल अधीक्षक ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि शिकायत छद्म नाम से आई है इसलिए इसकी पुष्टि नहीं होती।

जेल विभाग के अफसरों ने टेंडर में की गड़बड़ी


खाने के टेंडर से जुड़ी दो शिकायतें सरकार को मिली हैं। इसमें जेल विभाग के अफसरों की शिकायत की गई है। इन शिकायतों में कहा गया है कि नियमित टेंडर को दरकिनार करते हुए एक संविदाधारक जेल डीजी ने अवैध रुप से अन्य विभाग को सप्लाई आदेश जारी कर दिए। यह शिकायत मुल्कराज आहूजा एंड संस ने की है। यह बात तो सच निकली कि जेल विभाग ने नेफेड को यह सप्लाई का काम दिया है। लेकिन जांच में यह कहा गया कि खाना अच्छी क्वालिटी का है।

बिलासपुर केंद्रीय जेल में घटिया खाना


बिलासपुर केंद्रीय जेल के अफसरों की शिकायत कैदियों के परिजनों ने की है। उन्होंने कहा कि यहां पर कैदियों को घटिया खाना दिया जा रहा है। इस शिकायत पर जांच हुई। इस जांच में यह पाया गया कि खाने की क्वालिटी सामान्य है। लेकिन जांच दल तो उड़द की दाल मिलावटी और वनस्पति घी एक्सपायरी डेट का मिला। इस मामले में कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

छत्तीसगढ़ में जेलों का फैक्ट फिगर

केंद्रीय जेल - 5
जिला जेल - 20
उपजेल - 8
कुल बंदी क्षमता - 14733
सजायाफ्ता बंदी - 6301
विचाराधीन - 12519
अन्य - 31
एक साल का खाने का बजट - 35 करोड़ 84 लाख 26 हजार 927

Tags:
  • CM Vishnudev Sai
  • सीएम विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • Chhattisgarh CM Vishnudev Sai
  • chhattisgarh jail
  • छत्तीसगढ़ जेल
  • cg news in hindi
  • छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच