छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला, शिक्षकों को नहीं मिलेगी दो अग्रिम वेतनवृद्धि
Aishwarya Dwivedi | Published:
कोर्ट का शिक्षकों की वेतन वृद्धि पर फ़ैसला
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 16 जून 1993 के बाद नियुक्त शिक्षकों की दो अग्रिम वेतनवृद्धि की मांग खारिज कर दी है। कोर्ट ने बीएड और डीएड को अनिवार्य योग्यता माना है।
समझें क्या है पूरा मामला
- 16 जून 1993 के बाद नियुक्त शिक्षकों को झटका।
- बिलासपुर हाईकोर्ट ने 75 प्रधान पाठकों की याचिका खारिज की।
- खुद के खर्च पर बीएड करने पर नहीं मिलेगा इंक्रीमेंट।
- सुप्रीम कोर्ट तक मुहर, अब शिक्षकों को बड़ा झटका।
- 1993 के बाद बीएड-डीएड को बनाया गया अनिवार्य योग्यता।
शिक्षकों से जुड़े मामले में हाईकोर्ट का फैसला
न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल की एकल पीठ ने 75 प्रधान पाठकों द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए इसे खारिज कर दिया। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि इस विषय पर पूर्व में भी न्यायिक निर्णय आ चुके हैं। इसलिए उसी विषय पर दोबारा हस्तक्षेप करने का कोई कानूनी औचित्य नहीं बनता है।
नीलम दुबे मामले की नजीर
इसके बाद डिवीजन बेंच ने भी 9 अगस्त 2024 को अपील खारिज की। मामला यहीं नहीं रुका। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी (SLP – Special Leave Petition) दायर की गई।
सुप्रीम कोर्ट ने 2 जुलाई 2025 को याचिका खारिज करते हुए हाईकोर्ट के निर्णय को बरकरार रखा। सुप्रीम कोर्ट ने माना कि हाईकोर्ट के फैसले में दखल देने की कोई वजह नहीं है।
1993 में बदले भर्ती नियम
राज्य सरकार ने 6 फरवरी 2007 को एक परिपत्र जारी किया था। इसके तहत सेवा में रहते हुए स्व-खर्च पर प्रशिक्षण लेने वाले पुराने शिक्षकों को दो अग्रिम वेतनवृद्धि देने का प्रावधान था। हालांकि, 16 जून 1993 के बाद नियुक्त हुए कर्मचारियों को इस लाभ की परिधि से बाहर रखा गया था।
समानता के अधिकार का तर्क खारिज
किसी अन्य व्यक्ति को यदि गलत तरीके से कोई लाभ मिला है, तो उसे आधार बनाकर समान लाभ का दावा नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने 75 प्रधान पाठकों की याचिका को निरस्त करते हुए आदेश दिया कि सभी पक्षकार अपना-अपना कानूनी खर्च स्वयं वहन करेंगे।
FAQ
- हाईकोर्ट ने शिक्षकों की अग्रिम वेतनवृद्धि याचिका क्यों खारिज की?
उत्तर: कोर्ट ने माना कि 16 जून 1993 के बाद बीएड और डीएड शिक्षक पद की न्यूनतम अनिवार्य योग्यता बन चुकी थी। इसलिए इसे अतिरिक्त अर्हता मानकर इंक्रीमेंट नहीं दिया जा सकता। - किन शिक्षकों को 2 अग्रिम वेतनवृद्धि का लाभ मिलता था?
उत्तर: 16 जून 1993 से पहले नियुक्त हुए शिक्षकों को, जिन्होंने अपने खर्च पर बीएड या डीएड की डिग्री हासिल की थी, उन्हें यह लाभ दिया जाता था।
यह खबरें भी पढ़ें...
700 तबादलों ने खोली शिक्षा विभाग की पोल, बिना रिक्ति देखे ट्रांसफर पर उठे सवाल
मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग का कड़ा फरमान, 15 अगस्त तक पूरा करना होगा यू-डाइस का काम
शिक्षा विभाग का नया आदेश : अटैचमेंट खत्म होते ही प्रतिनियुक्ति का नया खेल
मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए
By Ramanand Tiwari
MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद
By Ramanand Tiwari
बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना
By Ramanand Tiwari
एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची
By Neel Tiwari
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
By Sanjay Gupta
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर
By Jageshwar Prasad