छत्तीसगढ़ में गाय का ऑपरेशन... पेट से निकला 80 किलो प्लास्टिक

Kanak Durga Jha | Jun 13, 2025, 14:03 IST
Share
Cow operated in Chhattisgarh 80 kg plastic removed from stomach
Cow operated in Chhattisgarh 80 kg plastic removed from stomach

कचरे से प्लास्टिक खा-खा कर एक गाय के पेट में 80 किलो का प्लास्टिक का पॉलीथिन जमा हो गया था। इससे गाय की हालत बेहत नाजुक थी। पशु चिकित्सालय में ऑपरेशन कर गाय के पेट से 80 किलो का प्लास्टिक बाहर निकाला गया।

वो कहते है न करे कोई और भरे कोई और... इस कहावत का एक उदाहरण यह खबर भी है। हम इंसानों की गलती की सजा एक बेजुबान जानवर को मिली। कचरे से प्लास्टिक खा-खा कर एक गाय के पेट में 80 किलो का प्लास्टिक का पॉलीथिन जमा हो गया था। इससे गाय की हालत बेहत नाजुक थी। पशु चिकित्सालय में ऑपरेशन कर गाय के पेट से 80 किलो का प्लास्टिक बाहर निकाला गया। यह देखकर डॉक्टर भी सन्न रह गए।

ये खबर भी पढ़िए...अब जमेगा माहौल... लगेंगे लिटिल-लिटिल पेग, राजधानी में खुलेंगे 7 शराब दुकानें

सर्जरी के दौरान निकला 80 किलो प्लास्टिक

यह पूरी खबर छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से है। यहां एक गाय के रूमेन (पेट) से सर्जरी के दौरान 80 किलो प्लास्टिक बाहर निकाला गया है। यह सर्जरी पॉलीथीन इम्पैक्शन के कारण की गई, जो कि जानवरों के लिए जानलेवा हो सकती है। यह रूमेनोटोमी सर्जरी उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एम.बी. सिंह के निर्देशन में डॉ. ढालेश्वरी एवं डॉ. दीपिका सिदार द्वारा सफलतापूर्वक की गई। सर्जरी में सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी अश्विन नेताम एवं खेमराज साहू का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। ऑपरेशन के बाद गाय विशेषज्ञों द्वारा विशेष देखरेख में है।

ये खबर भी पढ़िए...बड़ेसेट्टी पंचायत के बाद अब केरलापेंदा भी नक्सलियों से हुआ मुक्त

डॉक्टर ने की गाय की रूमेनोटोमी (सर्जरी)

डॉ. ढालेश्वरी ने बताया कि गाय में पॉलीथीन इम्पैक्शन तब होता है जब गायें गलती से पॉलीथीन या प्लास्टिक खा लेती हैं, जो रूमेन (पेट) में जमा होकर पाचन में रुकावट पैदा करता है। इससे गाय में भूख कम होना, जुगाली बंद होना, पेट फूला रहना, वजन घटना और कब्ज जैसी समस्याएँ होती हैं। इसका मुख्य कारण कूड़े के ढेर से चारा खाना है।

ये खबर भी पढ़िए...अब अफसर का घर भी नहीं सुरक्षित... डिप्टी कलेक्टर के आवास में चोरों का धावा

निदान के लिए रूमेन की जांच और रूमेनोटोमी (सर्जरी) की जाती है। उपचार में सर्जरी से पॉलीथीन हटाकर विटामिन, फ्लूइड और रूमेन उत्तेजक दिए जाते हैं। रोकथाम के लिए पॉलीथीन कचरे का सही निपटान और पशुपालकों को जागरूक करना जरूरी है। पशुपालन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे पॉलीथीन का उपयोग न करें, कूड़ा-कचरा खुले में न फेंकें, और अपने पशुओं को खुले में कचरा खाने से रोकें।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर घुमी धर्म और सियासत की धुरी

FAQ

  1. गाय के पेट से कितने किलो प्लास्टिक निकाला गया और यह किस प्रक्रिया से संभव हुआ?
    गाय के पेट से 80 किलो प्लास्टिक निकाला गया। यह "रूमेनोटोमी" नामक सर्जरी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया।
  2. गाय में पॉलीथीन इम्पैक्शन होने के क्या कारण और लक्षण होते हैं?
    पॉलीथीन इम्पैक्शन का मुख्य कारण कूड़े से पॉलीथीन खाना है। इसके लक्षणों में भूख कम लगना, जुगाली बंद होना, पेट का फूला रहना, वजन घटना और कब्ज होना शामिल हैं।
  3. इस समस्या की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग ने नागरिकों से क्या अपील की है?
    विभाग ने अपील की है कि लोग पॉलीथीन का उपयोग न करें, कचरा खुले में न फेंकें और अपने पशुओं को खुले में कचरा खाने से रोकें।
छत्तीसगढ़ में गाय का ऑपरेशन | गाय के पेट से निकला 80 किलो प्लास्टिक | CG News | cg news update | cg news today

Tags:
  • CG News
  • छत्तीसगढ़
  • कोंडागांव
  • cg news update
  • cg news today
  • छत्तीसगढ़ में गाय का ऑपरेशन
  • गाय के पेट से निकला 80 किलो प्लास्टिक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई