रायपुर के एक्सिस बैंक में साइबर ठगी, कारोबारी के खाते से उड़ाए 16 लाख
Krishna Kumar Sikander | Jun 18, 2025, 11:28 IST
Axis Bank in Raipur the sootr
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित एक्सिस बैंक में एक सनसनीखेज साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने कारोबारी श्याम यादव के खाते से 15.62 लाख रुपये उड़ा लिए।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित एक्सिस बैंक में एक सनसनीखेज साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने कारोबारी श्याम यादव के खाते से 15.62 लाख रुपये उड़ा लिए। ठगी का खुलासा तब हुआ, जब कारोबारी ने अपनी पासबुक अपडेट कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन बैंक प्रबंधन पर मैनेजर की लापरवाही को छिपाने के आरोप लग रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... साइबर ठगी के शिकार 18 बैंक खाते और 1.5 करोड़ का लेनदेन, आरोपी गिरफ्तार
एक अज्ञात व्यक्ति ने बैंक मैनेजर पीयूष खरे को आवेदन देकर श्याम यादव के खाते का मोबाइल नंबर और ई-मेल बदलने की मांग की। मैनेजर ने बिना किसी सत्यापन के आवेदन स्वीकार कर लिया। फर्जी हस्ताक्षर वाले इस आवेदन के आधार पर खाते की जानकारी बदल दी गई। इसके बाद ठगों ने नेट बैंकिंग के जरिए कारोबारी के खाते से 15.62 लाख रुपये निकाल लिए। कारोबारी को इसकी भनक तक नहीं लगी।
ये खबर भी पढ़ें... साइबर ठगी में बैंक अधिकारी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सीए और सिम विक्रेता गिरफ्तार
पुलिस जांच में पता चला कि पिछले महीने बैंक में यह फर्जी आवेदन जमा हुआ था। बैंक ने बिना जांच-पड़ताल के मोबाइल नंबर और ई-मेल बदल दिया, जिसका ठगों ने फायदा उठाया। श्याम यादव ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। हालांकि, एक्सिस बैंक प्रबंधन ने अभी तक मैनेजर पीयूष खरे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे बैंक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... रिटायर्ड डीएसपी से साइबर ठगी... 20 मिनट में की पुलिस शिकायत तो मिल गई राशि
सूत्रों का कहना है कि एक्सिस बैंक में ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। एक दर्जन से अधिक मामलों के बावजूद बैंक ने साइबर ठगी रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। बैंक के स्थानीय अधिकारियों ने इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कॉर्पोरेट कार्यालय से संपर्क करने को कहा।
ये खबर भी पढ़ें... UP तक फैला साइबर ठगी का जाल, रामकृष्ण मिशन आश्रम सचिव से 2.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश
पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। साइबर ठगों की तलाश जारी है, लेकिन बैंक की लापरवाही इस मामले में अहम सवाल खड़े कर रही है। क्या प्राइवेट बैंक ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं, या सिर्फ अपनी छवि बचाने में लगे हैं? यह घटना इस सवाल को और गहरा रही है।
रायपुर में एक्सिस बैंक | रायपुर के एक्सिस बैंक में साइबर ठगी | रायपुर के एक्सिस बैंक से साइबर ठग ने खाते से उड़ाए 16 लाख | Axis Bank in Raipur | Cyber fraud in Axis Bank in Raipur
ये खबर भी पढ़ें... साइबर ठगी के शिकार 18 बैंक खाते और 1.5 करोड़ का लेनदेन, आरोपी गिरफ्तार
मैनेजर ने बिना सत्यापन स्वीकार किया आवेदन
ये खबर भी पढ़ें... साइबर ठगी में बैंक अधिकारी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सीए और सिम विक्रेता गिरफ्तार
बिना जांच के बदल दिए मोबाइल नंबर-ईमेल
ये खबर भी पढ़ें... रिटायर्ड डीएसपी से साइबर ठगी... 20 मिनट में की पुलिस शिकायत तो मिल गई राशि
साइबर ठगी रोकने को नहीं उठाए ठोस कदम
ये खबर भी पढ़ें... UP तक फैला साइबर ठगी का जाल, रामकृष्ण मिशन आश्रम सचिव से 2.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश
पुलिस मामले की जांच में जुटी
रायपुर में एक्सिस बैंक | रायपुर के एक्सिस बैंक में साइबर ठगी | रायपुर के एक्सिस बैंक से साइबर ठग ने खाते से उड़ाए 16 लाख | Axis Bank in Raipur | Cyber fraud in Axis Bank in Raipur
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग