27 दिनों से अनशन पर बैठे डीएड अभ्यर्थी, आंदोलन में शामिल हुए कांग्रेस नेता, सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप
Arun Tiwari | Jan 19, 2026, 18:10 IST
d-ed-candidates-protest-continues-27th-day-raipur
नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर डीएड अभ्यर्थी सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के तहत नियुक्ति की मांग को लेकर 27 दिनों से आमरण अनशन पर हैं। हाईकोर्ट के निर्देशों के बावजूद 1302 पद रिक्त होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी है।
NEWS IN SHORT
- नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर डीएड अभ्यर्थियों का आंदोलन 27वें दिन भी जारी।
- सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के तहत नियुक्ति की मांग को लेकर 24 दिसंबर से आमरण अनशन।
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने धरना स्थल पहुंचकर अभ्यर्थियों को समर्थन दिया।
- हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद 1302 सहायक शिक्षक पद अब भी रिक्त।
- सभी रिक्त पदों पर भर्ती शुरू होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान।
NEWS IN DETAIL
धरना स्थल पर दीपक बैज ने राज्य सरकार पर युवाओं के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले युवाओं से किए गए वादों को सत्ता में आने के बाद नजरअंदाज किया जा रहा है। सरकार की उदासीनता के कारण पढ़े-लिखे युवा सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर हैं। इस दौरान अभ्यर्थियों ने मौन व्रत रखकर भी अपना विरोध दर्ज कराया।
ये खबरें भी पढ़ें...
11 दिन से अनशन पर बैठे हैं डीएड अभ्यर्थी, नियुक्ति न देने पर नाराजगी
पीएम मोदी का मुखौटा पहने दिखे अमित जोगी, डीएड अभ्यर्थियों के समर्थन में किया पोस्ट
डीएड अभ्यर्थियों की मांगें :
विधानसभा में उठा था मामला :
शिक्षा मंत्री ने सदन में बताया था कि 2621 बीएड सहायक शिक्षकों को हटाया गया, जिनमें से 1319 पदों पर डीएड अभ्यर्थियों की नियुक्ति की गई है, जबकि 1302 पद अब भी रिक्त हैं। इन पदों पर भर्ती की समय-सीमा को लेकर मंत्री कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। शिक्षा मंत्री के इसी जवाब से असंतुष्ट होकर डीएड अभ्यर्थी 24 दिसंबर 2025 से रायपुर के तूता धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हैं। अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक सभी रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
नरेश मीणा ने 15 दिन बाद तोड़ा आमरण अनशन, पिपलोदी स्कूल हादसे के पीड़ितों के लिए जुटाए 80 लाख रुपए
प्राथमिक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दिया विकल्प सुधारने का मौका
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari