गर्लफ्रेंड से मिलने आया दलित युवक पानी के लिए गिड़गिड़ाता रहा

Krishna Kumar Sikander | Apr 11, 2025, 14:29 IST
Share
Dalit youth came to meet girlfriend begging for water the sootr
Dalit youth came to meet girlfriend begging for water the sootr Photograph: (Dalit youth came to meet girlfriend begging for water the sootr)

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले देर रात दलित युवक गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था। गांव के लोगों ने उसे पकड़कर पिटाई कर दी। युवक पानी के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन पानी नहीं दिया।

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े रबेली में देर रात एक युवक गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था। गांव के लोगों ने उसे देखा तो पकड़कर पिटाई करने लगे। इस दौरान युवक पानी के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन किसी ने उसे पानी नहीं दिया, बल्कि रात भर पीटते रहे। लोगों की पिटाई के कारण उसके सिर, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में सेमीकंडक्टर और EV इंडस्ट्री होगी शुरू...मोदी ने दिए 75 करोड़

रात को गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था युवक

देवगांव निवासी एक दलित युवक का ग्राम बड़े रबेली की एक नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रात को युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था। इस दौरान लोगों ने उसे देख लिया और मारपीट की। युवक को गांव के चौराहे पर नग्न कर रातभर पीटा गया। अब इस मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... गर्मी से मिलेगी राहत, अंधड़ चलेंगे और वज्रपात की संभावना

ग्रामीणों ने युवक को रातभर पीटा

पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों और लड़की के परिजनों ने युवक को रातभर पीटा। अगले दिन सुबह उसे बीच चौराहे पर ले गए और फिर नग्न कर मारा। इस दौरान युवक पानी के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन किसी ने उसे पानी तक नहीं दिया। मारपीट के कारण उसके सिर, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

ये खबर भी पढ़ें... रेलयात्रियों की बढ़ी परेशानी, एक साथ 35 ट्रेनें रद्द

मारपीट के दौरान मूकदर्शक रहे लोग

मारपीट के दौरान गांव के अधिकांश लोग मूकदर्शक बने रहे। कुछ लोग बचाने के लिए आए तो उनको हटा दिया गया। पीड़ित को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सक्ती एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि मीडिया से घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित का बयान लेकर नियमानुसार आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... राजधानी के मंदिरों में हनुमान जयंती पर लेजर शो और आतिशबाजी

Tags : Dalit youth | meet | girlfriend | Begging | water | CG News | shakti | दलित युवक से मारपीट

Tags:
  • CG News
  • water
  • girlfriend
  • meet
  • गर्लफ्रेंड
  • Begging
  • shakti
  • Dalit youth
  • दलित युवक से मारपीट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा