जीर्णोद्धार और स्मार्ट क्लास के नाम सरकारी धन की बर्बादी,आदिवासी आश्रमों की सच्चाई उजागर
Harrison Masih | Updated:
dantewada-ashram-smart-class-computer-scam the sootr
दंतेवाड़ा के गदापाल बालक आश्रम में स्मार्ट क्लास और भवन जीर्णोद्धार के नाम पर लाखों खर्च किए गए, लेकिन न कंप्यूटर शिक्षक नियुक्त हुआ और न ही सही काम हुआ।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से आदिवासी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय आश्रमों में जीर्णोद्धार और स्मार्ट क्लास के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर दिए गए, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें... जमीन धोखाधड़ी करने BJP-कांग्रेस नेताओं ने बनाई टीम, कोर्ट के आदेश पर हुई FIR
गदापाल बालक आश्रम में 10 कंप्यूटर लगाए जाने की योजना थी, पर वास्तव में सिर्फ 8 कंप्यूटर ही संस्थान में उपलब्ध हैं। एक प्रोजेक्टर और छात्रों के बैठने के लिए कुर्सियां भी हैं, लेकिन कंप्यूटर शिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई। मार्च में गर्मी की छुट्टियों के दौरान कंप्यूटर आने के बाद से ही वे धूल खा रहे हैं, क्योंकि उन्हें चलाने वाला कोई नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें... बीजेपी नेता आशीष अग्रवाल के भाई के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी, दंपती समेत 4 पर केस
स्मार्ट क्लास रूम तैयार है, लेकिन उपयोग में नहीं आ रहा। कंप्यूटर पर चादरें ढकी हैं, कुर्सियों पर धूल जमी है, और शिक्षण कार्य बिल्कुल नहीं हो रहा। ऐसे में यह सिर्फ एक कागजी खानापूर्ति बनकर रह गया है।
DMF (District Mineral Foundation) फंड से 19.79 लाख रुपये की लागत से गदापाल आश्रम का भवन उन्नयन कार्य 2024-25 सत्र में स्वीकृत किया गया था। लेकिन निरीक्षण में पाया गया कि सिर्फ टीन शेड बदली गई, दीवारों पर पुताई कर दी गई और पुराने दरवाजे-खिड़कियां जस की तस छोड़ दी गईं।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ सोलर लाइट स्कैम: हाईकोर्ट का सख्त रुख, सरकार से मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट
Dantewada News
गदापाल आश्रम में 79 छात्र रहते हैं। वे प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा ले रहे हैं। लेकिन जिस आधुनिक शिक्षा और तकनीकी सशक्तिकरण के लिए यह पूरी योजना बनाई गई थी, वह कागजों में ही सिमट कर रह गई है।
ये खबर भी पढ़ें... नर्सिंग स्कैम पर HC का सख्त रुख, छात्रों के भविष्य को लेकर जताई चिंता, दिया ये आदेश
स्मार्ट क्लास के नाम पर धोखाधड़ी
Dantewada Smart Class Scam
लगभग 10-11 लाख रुपये की लागत से गदापाल में सिर्फ कंप्यूटर सप्लाई के नाम पर खर्च हुआ है, लेकिन बिना शिक्षक और संचालन के यह राशि शिक्षा में सुधार की बजाय सिर्फ आंकड़ों में दिखावा बन कर रह गई है।
दंतेवाड़ा के इस प्रकरण से यह साफ हो जाता है कि आदिवासी विकास विभाग की योजनाएं जमीनी क्रियान्वयन में बुरी तरह विफल हो रही हैं। शिक्षा को डिजिटल बनाने की पहल बिना संसाधन और कर्मचारियों के अधूरी है। यदि ऐसे ही चलता रहा तो यह योजनाएं बच्चों के लिए लाभ की बजाय लापरवाही का प्रतीक बन जाएंगी।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... जमीन धोखाधड़ी करने BJP-कांग्रेस नेताओं ने बनाई टीम, कोर्ट के आदेश पर हुई FIR
10 कंप्यूटर, 8 ही पहुंचे- शिक्षक एक भी नहीं
ये खबर भी पढ़ें... बीजेपी नेता आशीष अग्रवाल के भाई के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी, दंपती समेत 4 पर केस
स्मार्ट क्लास: केवल नाम, हकीकत शून्य
ठेकेदार को फायदा, बच्चों को धोखा
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ सोलर लाइट स्कैम: हाईकोर्ट का सख्त रुख, सरकार से मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट
प्रशासन का जवाब: 'मेरे कार्यकाल का नहीं'
सहायक आयुक्त राजीव कुमार नाग ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं हाल ही में ज्वाइन हुआ हूं। मेरे कार्यकाल का यह कार्य नहीं है, फिर भी भवन का निरीक्षण कर खामियों को सुधारा जाएगा।
आश्रम में 79 बच्चे — शिक्षा के नाम पर मज़ाक
ये खबर भी पढ़ें... नर्सिंग स्कैम पर HC का सख्त रुख, छात्रों के भविष्य को लेकर जताई चिंता, दिया ये आदेश
स्मार्ट क्लास के नाम पर धोखाधड़ी
दंतेवाड़ा स्मार्ट क्लास स्कैम क्या है?1. बिना शिक्षक के स्मार्ट क्लासगदापाल आश्रम में कंप्यूटर तो लग गए, लेकिन कंप्यूटर शिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई, जिससे क्लास कभी शुरू ही नहीं हुई। 2. जीर्णोद्धार के नाम पर खानापूर्ति 19.79 लाख की लागत से भवन उन्नयन में केवल टीन सीट बदली गई और दीवारों की पोताई कर फंड हड़प लिया गया। 3. धूल फांक रहे कंप्यूटर 10 में से सिर्फ 8 कंप्यूटर लगाए गए, जिन पर अब चादरें ढकी हैं और कुर्सियों पर धूल की परत जम चुकी है। 4. प्रशासनिक लापरवाही उजागर सहायक आयुक्त ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि यह काम उनके कार्यकाल से पहले का है, लेकिन निरीक्षण की बात कही। 5. आदिवासी बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ 79 बच्चों के इस आश्रम में डिजिटल शिक्षा के नाम पर केवल दिखावा किया गया, जिससे शिक्षा का असली उद्देश्य अधूरा रह गया। |
आदिवासी शिक्षा के नाम पर दिखावटी योजनाएं
दंतेवाड़ा के इस प्रकरण से यह साफ हो जाता है कि आदिवासी विकास विभाग की योजनाएं जमीनी क्रियान्वयन में बुरी तरह विफल हो रही हैं। शिक्षा को डिजिटल बनाने की पहल बिना संसाधन और कर्मचारियों के अधूरी है। यदि ऐसे ही चलता रहा तो यह योजनाएं बच्चों के लिए लाभ की बजाय लापरवाही का प्रतीक बन जाएंगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
By Sandeep Kumar
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन
By Mukesh Sharma
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच
By Umeshwari Baghel
बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना
By Sandeep Kumar
जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल
By Arohi Raj
महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?
By Umeshwari Baghel