मॉनिटर लिजर्ड को चखना बनाकर खा गए युवक, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
Harrison Masih | Aug 27, 2026, 17:30 IST
बंगाल मॉनिटर लिजर्ड का शिकार
दंतेवाड़ा में शराब के साथ चखना बनाने के लिए युवकों ने गोह का शिकार कर लिया। वे उसे खा भी गए, और घटना का वीडियो बनाकर बनाकर Instagram पर डाल दिया। वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया और युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
समझें क्या है पूरा मामला
एक युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने तीनों युवकों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान हुंगा ओयाम (30), कोसा ओयामी (39) और नंदाराम ओयामी (36) के रूप में हुई है, जो खूंटेपाल गांव के रहने वाले हैं। मामला जिले के श्यामगिरी इलाके का है।
वन विभाग अब आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत कार्रवाई कर रहा है।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुआ था वीडियो
आरोप है कि इसके बाद मॉनिटर लिजार्ड के साथ क्रूरता की गई और बाद में इसे पकाकर खाने की बात सामने आई।
वन विभाग तक पहुंची जानकारी
टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को पकड़ लिया। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बोर उत्खनन करने वाली गाड़ी में काम करते हैं।
3 से 4 महीने की थी मॉनिटर लिजार्ड की उम्र
यही सजा टाइगर या अन्य संरक्षित वन्यजीव के शिकार पर भी मिलती है, यानी कानून की नजर में इसे भी उतना ही गंभीर अपराध माना जाता है।
कई देशों में पाई जाती है यह प्रजाति
यह जंगलों के अलावा झाड़ियों वाले क्षेत्रों, खेतों, सूखे और नम इलाकों जैसे कई तरह के प्राकृतिक आवासों में रह सकता है। बस्तर जैसे वन क्षेत्र इसके लिए उपयुक्त प्राकृतिक आवास उपलब्ध कराते हैं, इसलिए यहां इसे देखे जाने की संभावना रहती है।
चार महीने में चौथा वन्यजीव शिकार मामला
यह लगातार सामने आ रहे मामले इलाके में वन्यजीव तस्करी और शिकार पर निगरानी बढ़ाने की जरूरत को रेखांकित करते हैं।
अब आगे क्या
आने वाले दिनों में यह देखा जाएगा कि इस तरह के मामलों को रोकने के लिए वन विभाग क्षेत्र में और क्या निगरानी व्यवस्था लागू करता है।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में 3 बाघों का शिकार, स्टाफ ने ही लीक की थी लोकेशन
छत्तीसगढ़ में बाघों का शिकार : ऑन-डिमांड शिकार का बड़ा नेटवर्क उजागर
थर्मल ड्रोन से होगी बस्तर के जंगलों की निगरानी, अवैध कटाई और शिकार पर नजर
MP में कर्मचारियों के वेतन पर सवाल, हेल्थ वर्कर्स ने की शिकायत, संविदा शिक्षकों के मानदेय पर HC सख्त
By Arohi Raj
सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार के बेटे का पर्चा रद्द, विधायक पुत्र ने लगाया था कोर्ट का फर्जी आदेश
By Ashish Bhardwaj
रितु बराला केस: पुलिस ने लिखकर दिया; नहीं कर सकते FIR, कांग्रेस का धरना खत्म, जाएंगे कोर्ट
By Mukesh Sharma
धौलपुर के जंगल में मिले तीन शवों से सनसनी, ग्रामीणों ने शवों को कब्जे में लेने पर पुलिस का किया विरोध
By Jageshwar prasad
स्कूल शिक्षा विभाग में होंगी 20 हजार नई भर्तियां, CM मोहन यादव का ऐलान, 200 से ज्यादा नए स्कूल भी खुलेंगे
By Sourabh Bhatnagar
NEET UG 2026: राजस्थान में MBBS की 1200 से ज्यादा सीटें खाली, भारी फीस बनी बड़ी वजह
By Jyoti Mahender Bhardwaj
इंदौर निगम ने मांगी सरकारी जमीन, जिला प्रशासन ने बताया हिसाब 420 करोड़ रुपए लगेंगे
By Sanjay Gupta