रायपुर में मृत महिला को बताया जिंदा,होटल कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा और BJP मंडल अध्यक्ष ने हड़पी जमीन,कार्रवाई तेज

Sanjay Dhiman | Published:
Share
raipur land Essue
Photograph: (the sootr)

रायपुर में होटल कारोबारी और BJP मंडल अध्यक्ष के खिलाफ मृत महिला के नाम पर फर्जी रजिस्ट्री करने और रिटायर्ड शिक्षक से जमीन हड़पने का मामला सामने आया है।

RAIPUR. रायपुर शहर में एक नई जालसाजी का खुलासा हुआ है। इसमें होटल कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा और तेलीबांधा भाजपा मंडल अध्यक्ष दलविंदर सिंह बेदी समेत सात अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि इन सभी ने मिलकर एक मृत महिला को जिंदा दिखाकर उसके नाम पर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करवाई। साथ ही, कई प्लॉटों पर कब्जा करने की कोशिश की।

यह मामला शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ IPC की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

रिटायर्ड शिक्षक की शिकायत पर मामला दर्ज

जालसाजी की यह घटना रिटायर्ड शिक्षक देवनाथ देवांगन की शिकायत से सामने आई। उन्होंने बताया कि चमारिन बाई सोनकर के वारिसों से उन्होंने जमीन खरीदी थी, जो कि चंगोराभाठा स्थित खसरा नंबर 78 में थी। जब वे जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे, तो आरोपियों ने दावा किया कि यह जमीन उनकी है। बाद में, देवांगन ने सिविल लाइंस पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

यह खबरें भी पढ़ें...

रायपुर में नर्स की चाकू मारकर हत्या: MMI में काम करती थी युवती, बॉयफ्रेंड से चल रहा था विवाद

रायपुर, बिलासपुर समेत बदलेंगे कांग्रेस के 27 जिला अध्यक्षों के चेहरे, काम नहीं आएगी बैज, बघेल, महंत और सिंहदेव की सिफारिश

1980 में महिला की माैत, 99 में दिखाया जिंदा

जांच में यह बात सामने आई कि चमारिन बाई सोनकर की मौत 1980 में हो चुकी थी, लेकिन आरोपियों ने 1999 में उसे जिंदा दिखाने के लिए एक काल्पनिक महिला निर्मला सोनकर के नाम से फर्जी मुख्तयारनामा तैयार किया। इस दस्तावेज के आधार पर आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम पर करवा ली। हालांकि, बाद में कोर्ट ने इस मुख्तयारनामा को फर्जी और शून्य घोषित कर दिया।

1760003151aipur-780x405-620184
1760003151aipur-780x405-620184


मुख्य आरोपी होटल कारोबारी और BJP नेता

इस सनसनीखेज रायपुर फर्जी रजिस्ट्री कांड में, पुलिस ने होटल कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा को मुख्य आरोपी बनाया है। इसके अलावा, मामले में भाजपा (BJP) के तेलीबांधा मंडल अध्यक्ष दलविंदर सिंह बेदी का नाम भी शामिल है। इन दोनों के अन्य कुल सात लोगों के खिलाफ धारा 420, धारा 467 व धारा 468 सहित अन्य धाराओं में मामले दर्ज किए गए है।

पुलिस ने इस मामले में गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और आशंका जताई जा रही है कि मामले में और भी नाम सामने आ सकते हैं। यह मामला रायपुर की संपत्ति रजिस्ट्री प्रक्रिया पर कई सवाल खड़े कर रहा है।

और भी मामलों का खुलासा

गुरुचरण सिंह होरा के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद अब कई और पीड़ित सामने आने लगे हैं। देवेंद्र नगर थाने में कुछ और लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है कि होरा और उसके साथियों ने उन्हें धमकाकर उनकी जमीन हड़प ली। बताया जा रहा है कि होरा का एक पूरा गिरोह सक्रिय था, जो लोगों को डरा-धमकाकर उनकी संपत्तियों पर कब्जा कर रहा था। पुलिस अब इन सभी मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शिकायतों की संख्या बढ़ने के बाद होरा और उसके गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी तेज हो गई है। पीड़ितों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न कर सके। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में इस पूरे मामले में बड़े खुलासे हो सकते हैं।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ के बस्तर-अबूझमाड़ को महाराष्ट्र से जोड़ेगा नेशनल हाईवे 130-डी, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को मिलेगा नया जीवन

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पंजीकरण की तारीख बढ़ी: किसान अब 31 अक्टूबर तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

ऐसे समझें फर्जीवाड़े का घटनाक्रम

वर्षघटनाविवरण
1980चमारिन बाई की मृत्युजिसकी जमीन हड़पने का प्रयास किया गया, उस महिला की वास्तविक मृत्यु हो गई थी।
1999फर्जी मुख्तयारनामाआरोपियों ने मृत महिला को जिंदा दिखाया, एक काल्पनिक महिला निर्मला सोनकर के नाम से फर्जी मुख्तयारनामा बनवाया।
2000फर्जी रजिस्ट्रीइसी फर्जी दस्तावेज के आधार पर आरोपियों ने ज़मीन अपने नाम पर रजिस्ट्री करवा ली।
2025कोर्ट द्वारा शून्य घोषितकोर्ट ने इस फर्जी मुख्तयारनामा और उससे हुई रजिस्ट्रियों को पहले ही शून्य और अमान्य घोषित कर दिया था।


Tags:
  • रायपुर
  • फर्जी रजिस्ट्री
  • जमीन की फर्जी रजिस्ट्री
  • भाजपा मंडल अध्यक्ष
  • रायपुर फर्जी रजिस्ट्री कांड
  • होटल कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर