आयुष्मान योजना में दांतों का इलाज भी शामिल, फ्री पैकेज में शामिल

Kanak Durga Jha | May 25, 2025, 13:47 IST
Share
Dental treatment included Ayushman Yojana included free package
Dental treatment included Ayushman Yojana included free package

अब दांतों का इलाज भी आयुष्मान योजना में शामिल होगा। दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार अब आमजन को दांतों से जुड़ी बीमारियों का भी निशुल्क इलाज देने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

अब दांतों का इलाज भी आयुष्मान योजना में शामिल होगा। दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार अब आमजन को दांतों से जुड़ी बीमारियों का भी निशुल्क इलाज देने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य सहायता योजना में अब डेंटल उपचार को दोबारा शामिल करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत सरकारी अस्पतालों में दांतों की बीमारियों का इलाज मुफ्त में मिल सकेगा।

ये खबर भी पढ़िए...Monsoon 2025 : जोरदार बारिश के साथ मानसून की एंट्री... येलो अलर्ट जारी

शासकीय डेंटल कॉलेज से मांगा गया प्रस्ताव

प्रदेश सरकार ने इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय से बीमारियों की सूची सहित प्रस्ताव मांगा है। यह प्रस्ताव परीक्षण के बाद स्वास्थ्य योजना में सम्मिलित किया जाएगा। स्वशासी समिति की हालिया बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई और कॉलेज को आवश्यक मशीनें जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...बांग्लादेशी महिलाएं छत्तीसगढ़ में चला रही सेक्स रैकेट का धंधा... हुआ बड़ा खुलासा

निजी क्लीनिकों की गड़बड़ियों के कारण हटाया गया था पैकेज से

गौरतलब है कि वर्ष 2019 से पहले दांतों का इलाज आयुष्मान योजना में शामिल था, लेकिन निजी डेंटिस्टों द्वारा अनावश्यक इलाज कर भारी क्लेम किए जाने की शिकायतों के बाद इसे योजना से हटा दिया गया था। खासतौर पर बच्चों और युवाओं को बिना आवश्यकता के तार लगवाने जैसे इलाज कराए जा रहे थे। शिकायतें बढ़ने पर जांच हुई और अनियमितताओं के चलते यह सुविधा वापस ले ली गई।

ये खबर भी पढ़िए...केमिकल प्रोडक्शन में अब धांधली... एक ही पते पर कई फैक्ट्रियां

सरकारी अस्पतालों में इलाज होगा आसान, फीस नहीं लगेगी

वर्तमान में दांतों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। सरकारी डेंटल कॉलेज में भले ही शुल्क कम हो, लेकिन निजी क्लीनिकों में इलाज कराना महंगा साबित होता है। यही कारण है कि सरकार अब एक बार फिर से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए डेंटल ट्रीटमेंट को निशुल्क करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

ये खबर भी पढ़िए...बस्तर में वन मंत्री के करीबी कर रहे अवैध रेत खनन... पूर्व MLA ने पकड़ी JCB

स्वास्थ्य केंद्रों पर सीमित संसाधन, इलाज अधूरा

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और हमर अस्पतालों में डेंटिस्टों की नियुक्ति की गई है, परंतु वहां इलाज केवल दांतों की जांच और निकालने तक सीमित है। कारण है – उपयुक्त संसाधनों और दवाओं की कमी। फिलहाल इन केंद्रों पर मात्र 10,000 रुपये मासिक फंड जारी किया जाता है, जिससे समुचित इलाज संभव नहीं हो पाता।

आयुष्मान योजना अस्पताल | आयुष्मान योजना की नई पॉलिसी | आयुष्मान योजना के फ्री पैकेज | aayushman card | Ayushman Card | Ayushman Card benefits | CG News | cg news update | cg news today | cg news hindi

Tags:
  • Ayushman Card
  • आयुष्मान योजना
  • CG News
  • Ayushman Card benefits
  • aayushman card
  • आयुष्मान योजना के फ्री पैकेज
  • cg news update
  • cg news hindi
  • आयुष्मान योजना की नई पॉलिसी
  • cg news today
  • आयुष्मान योजना अस्पताल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा